हरियाणा की 3 चीनी मिलों को राष्ट्रीय पुरस्कार:शाहाबाद, करनाल और पानीपत मिलों को दिल्ली में नितिन गडकरी ने दिया सम्मान

हरियाणा की 3 चीनी मिलों को राष्ट्रीय पुरस्कार:शाहाबाद, करनाल और पानीपत मिलों को दिल्ली में नितिन गडकरी ने दिया सम्मान

हरियाणा की शाहाबाद, करनाल और पानीपत सहकारी चीनी मिलों को राष्ट्रीय स्तर पर अलग-अलग कैटेगरी में पहला पुरस्कार मिला है। सहकारिता मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने इसे पूरे प्रदेश के लिए गौरव की बात बताया है। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि किसानों, मिल कर्मचारियों, इंजीनियरों और प्रबंधन की सामूहिक मेहनत का नतीजा है। गोहाना पहुंचे डॉ. अरविंद शर्मा ने बताया कि मंगलवार को नई दिल्ली के डॉ. आंबेडकर इंटरनेशनल सेंटर में नेशनल फेडरेशन ऑफ कोऑपरेटिव शुगर फैक्ट्रीज ने एक कार्यक्रम आयोजित किया था। इसमें केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी की मौजूदगी में हरियाणा की इन तीन मिलों को सम्मानित किया गया। शाहबाद तकनीकी दक्षता तो करनाल मिल तकनीकी में अव्वल सहकारिता मंत्री ने बताया कि शाहाबाद सहकारी चीनी मिल को पेराई सत्र 2024-25 के लिए ‘अन्य रिकवरी क्षेत्र’ में तकनीकी दक्षता का पहला पुरस्कार मिला। करनाल सहकारी चीनी मिल को तकनीकी दक्षता और गन्ना विकास के क्षेत्र में पहला पुरस्कार दिया गया। पानीपत के डाहर स्थित सहकारी चीनी मिल ने भी तकनीकी दक्षता में राष्ट्रीय स्तर पर पहला स्थान हासिल किया। पानीपत मिल ने किया उत्कृष्ट प्रदर्शन डॉ. अरविंद शर्मा ने कहा कि पानीपत सहकारी चीनी मिल ने 2025-26 के पेराई सत्र में 94.61 प्रतिशत क्षमता का इस्तेमाल करते हुए अच्छा प्रदर्शन किया। मिल ने 61.50 लाख क्विंटल गन्ने की पेराई कर 5.62 लाख क्विंटल चीनी बनाई। इसके अलावा, बिजली उत्पादन से करीब 29 करोड़ रुपये की कमाई हुई। पानीपत मिल की गन्ना पेराई प्रदेश की 11 सरकारी चीनी मिलों में सबसे ज्यादा रही।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *