आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने बुधवार को केंद्र सरकार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और चुनाव आयोग को घेरा। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार से संवैधानिक संस्थाओं को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमित शाह बर्बाद कर रहे हैं, वह गंभीर मामला है। तेजस्वी यादव ने कहा कि आज एक रिपोर्ट प्रकाशित हुई है, जिसमें गंभीर सवाल खड़े हुए हैं। इलेक्शन कमीशन इस पूरे मामले पर चुप है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमित शाह ने जो लिखवाया है, वही सामने आया है। चुनाव आयोग भाजपा की कठपुतली बनकर काम कर रहा है। ‘दिल्ली, हरियाणा और बंगाल के चुनाव में विपक्ष को हराया गया’ तेजस्वी यादव ने दिल्ली, हरियाणा और पश्चिम बंगाल के चुनाव नतीजों को लेकर भी सवाल उठाया। उन्होंने आरोप लगाया कि इन चुनावों में जो परिणाम आया, उसमें विपक्ष को हराया गया है। तेजस्वी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमित शाह ने अपने फायदे के लिए सारे नियमों की धज्जियां उड़ा रखी हैं। चुनाव के दौरान अपनी जरूरत के हिसाब से चुनाव आयोग से काम करवाया जा रहा है। तेजस्वी यादव ने कहा कि अगर विपक्ष की सरकार बनेगी तो ऐसे-ऐसे अधिकारियों को ढूंढा जाएगा और उन पर कार्रवाई की जाएगी। ‘पहले मुख्य चुनाव आयुक्त की नियुक्ति में चीफ जस्टिस हुआ करते थे’ तेजस्वी यादव ने मुख्य चुनाव आयुक्त की नियुक्ति की प्रक्रिया पर भी सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि पहले मुख्य चुनाव आयुक्त की नियुक्ति में चीफ जस्टिस हुआ करते थे। तेजस्वी ने कहा कि अब व्यवस्था को बदल दिया गया है और इसको लेकर भी सवाल खड़े होते हैं। ‘मोदी-शाह पहले ही तय कर देते हैं कितनी सीटें आएंगी’ आरजेडी नेता ने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमित शाह पहले ही लिस्ट दे देते हैं कि चुनाव में कितनी सीटें आनी चाहिए और बाद में वही परिणाम सामने आता है। उन्होंने चुनाव के दौरान पैसे बांटने का भी आरोप लगाया। तेजस्वी ने कहा कि चुनाव के वक्त 10-10 हजार रुपये बांटे जाते हैं और पूरे नतीजे में धांधली की जाती है। ‘सिर्फ एक चुनाव आयुक्त को हटाने से काम नहीं चलेगा’ तेजस्वी यादव ने कहा कि ज्ञानेश कुमार जैसे कितने नमूने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमित शाह के पास हैं। उन्होंने कहा कि सिर्फ एक चुनाव कमिश्नर को हटाने से काम नहीं चलेगा। तेजस्वी ने कहा कि जनता सब देख रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार की ओर से सरकारी एजेंसियों का भी दुरुपयोग किया जा रहा है। उन्होंने ईडी, सीबीआई और इनकम टैक्स जैसी एजेंसियों के इस्तेमाल का आरोप लगाया। ‘पहले मोदी-शाह को हटाना पड़ेगा’ तेजस्वी यादव ने कहा कि अगर व्यवस्था में बदलाव करना है तो केवल अधिकारियों को हटाने से काम नहीं चलेगा। उन्होंने कहा कि पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमित शाह को हटाना पड़ेगा, क्योंकि उनके मुताबिक इन लोगों ने सभी सरकारी एजेंसियों का दुरुपयोग किया है। ‘हम मांग कर रहे हैं कि पुनः चुनाव होना चाहिए’ तेजस्वी यादव ने कहा कि चुनाव आयोग को लेकर विपक्ष की ओर से लगातार सवाल उठाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि हम सब मांग कर रहे हैं कि पुनः चुनाव होना चाहिए। यह गंभीर मामला है और चुनाव प्रक्रिया को लेकर जनता के सामने पूरी स्थिति स्पष्ट होनी चाहिए। लोकतंत्र खत्म हो चुका है। फर्जी तरीके से सरकार चल रही है। सरकारी खजाने से वोट खरीदा जा रहा है। तेजस्वी यादव ने कहा कि यह गंभीर मामला है। उन्होंने दावा किया कि जब सही मायने में चुनाव होगा तो बीजेपी को कोई पसंद करने वाला नहीं होगा। उन्होंने कहा कि ‘विपक्ष की सरकार बनी तो ऐसे अधिकारियों पर होगी कार्रवाई’ तेजस्वी यादव ने कहा कि अगर विपक्ष की सरकार बनेगी तो ऐसे-ऐसे अधिकारियों को ढूंढा जाएगा और उन पर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा, जिन लोगों ने लोकतांत्रिक और संवैधानिक संस्थाओं के साथ गलत किया है, उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने बुधवार को केंद्र सरकार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और चुनाव आयोग को घेरा। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार से संवैधानिक संस्थाओं को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमित शाह बर्बाद कर रहे हैं, वह गंभीर मामला है। तेजस्वी यादव ने कहा कि आज एक रिपोर्ट प्रकाशित हुई है, जिसमें गंभीर सवाल खड़े हुए हैं। इलेक्शन कमीशन इस पूरे मामले पर चुप है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमित शाह ने जो लिखवाया है, वही सामने आया है। चुनाव आयोग भाजपा की कठपुतली बनकर काम कर रहा है। ‘दिल्ली, हरियाणा और बंगाल के चुनाव में विपक्ष को हराया गया’ तेजस्वी यादव ने दिल्ली, हरियाणा और पश्चिम बंगाल के चुनाव नतीजों को लेकर भी सवाल उठाया। उन्होंने आरोप लगाया कि इन चुनावों में जो परिणाम आया, उसमें विपक्ष को हराया गया है। तेजस्वी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमित शाह ने अपने फायदे के लिए सारे नियमों की धज्जियां उड़ा रखी हैं। चुनाव के दौरान अपनी जरूरत के हिसाब से चुनाव आयोग से काम करवाया जा रहा है। तेजस्वी यादव ने कहा कि अगर विपक्ष की सरकार बनेगी तो ऐसे-ऐसे अधिकारियों को ढूंढा जाएगा और उन पर कार्रवाई की जाएगी। ‘पहले मुख्य चुनाव आयुक्त की नियुक्ति में चीफ जस्टिस हुआ करते थे’ तेजस्वी यादव ने मुख्य चुनाव आयुक्त की नियुक्ति की प्रक्रिया पर भी सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि पहले मुख्य चुनाव आयुक्त की नियुक्ति में चीफ जस्टिस हुआ करते थे। तेजस्वी ने कहा कि अब व्यवस्था को बदल दिया गया है और इसको लेकर भी सवाल खड़े होते हैं। ‘मोदी-शाह पहले ही तय कर देते हैं कितनी सीटें आएंगी’ आरजेडी नेता ने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमित शाह पहले ही लिस्ट दे देते हैं कि चुनाव में कितनी सीटें आनी चाहिए और बाद में वही परिणाम सामने आता है। उन्होंने चुनाव के दौरान पैसे बांटने का भी आरोप लगाया। तेजस्वी ने कहा कि चुनाव के वक्त 10-10 हजार रुपये बांटे जाते हैं और पूरे नतीजे में धांधली की जाती है। ‘सिर्फ एक चुनाव आयुक्त को हटाने से काम नहीं चलेगा’ तेजस्वी यादव ने कहा कि ज्ञानेश कुमार जैसे कितने नमूने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमित शाह के पास हैं। उन्होंने कहा कि सिर्फ एक चुनाव कमिश्नर को हटाने से काम नहीं चलेगा। तेजस्वी ने कहा कि जनता सब देख रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार की ओर से सरकारी एजेंसियों का भी दुरुपयोग किया जा रहा है। उन्होंने ईडी, सीबीआई और इनकम टैक्स जैसी एजेंसियों के इस्तेमाल का आरोप लगाया। ‘पहले मोदी-शाह को हटाना पड़ेगा’ तेजस्वी यादव ने कहा कि अगर व्यवस्था में बदलाव करना है तो केवल अधिकारियों को हटाने से काम नहीं चलेगा। उन्होंने कहा कि पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमित शाह को हटाना पड़ेगा, क्योंकि उनके मुताबिक इन लोगों ने सभी सरकारी एजेंसियों का दुरुपयोग किया है। ‘हम मांग कर रहे हैं कि पुनः चुनाव होना चाहिए’ तेजस्वी यादव ने कहा कि चुनाव आयोग को लेकर विपक्ष की ओर से लगातार सवाल उठाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि हम सब मांग कर रहे हैं कि पुनः चुनाव होना चाहिए। यह गंभीर मामला है और चुनाव प्रक्रिया को लेकर जनता के सामने पूरी स्थिति स्पष्ट होनी चाहिए। लोकतंत्र खत्म हो चुका है। फर्जी तरीके से सरकार चल रही है। सरकारी खजाने से वोट खरीदा जा रहा है। तेजस्वी यादव ने कहा कि यह गंभीर मामला है। उन्होंने दावा किया कि जब सही मायने में चुनाव होगा तो बीजेपी को कोई पसंद करने वाला नहीं होगा। उन्होंने कहा कि ‘विपक्ष की सरकार बनी तो ऐसे अधिकारियों पर होगी कार्रवाई’ तेजस्वी यादव ने कहा कि अगर विपक्ष की सरकार बनेगी तो ऐसे-ऐसे अधिकारियों को ढूंढा जाएगा और उन पर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा, जिन लोगों ने लोकतांत्रिक और संवैधानिक संस्थाओं के साथ गलत किया है, उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

