सभी प्रखंडों में लगेंगे दिव्यांगजनों के लिए स्पेशल कैंप:अररिया में सरकारी स्कीम का फायदा मिलेगा, लिए जाएंगे आवेदन

सभी प्रखंडों में लगेंगे दिव्यांगजनों के लिए स्पेशल कैंप:अररिया में सरकारी स्कीम का फायदा मिलेगा, लिए जाएंगे आवेदन

अररिया जिले के दिव्यांगजनों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए जिला प्रशासन सभी प्रखंडों में एक दिवसीय विशेष शिविर लगाएगा। इन शिविरों का मकसद उनकी जरूरी सुविधाओं तक पहुंच आसान बनाना है। दिव्यांगजन सशक्तिकरण कोषांग की देखरेख में ये शिविर लगेंगे। इनमें दिव्यांगता प्रमाण पत्र बनाने के साथ-साथ संबल योजना और अन्य सरकारी योजनाओं के लिए आवेदन लिए जाएंगे। सुबह 10 बजे से शुरू होंगे कैंप जिला पदाधिकारी विनोद दूहन ने शिविरों के आयोजन के लिए अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए हैं। समाज कल्याण विभाग के निर्देश पर ये शिविर प्रखंड कार्यालय परिसर में सुबह 10 बजे से शुरू होंगे। इन शिविरों में पात्र दिव्यांगजनों के दिव्यांगता प्रमाण पत्र बनाने की प्रक्रिया पूरी होगी। साथ ही बैटरी से चलने वाली ट्राईसाइकिल, कृत्रिम अंग और सहायक उपकरण जैसी सुविधाओं व अन्य योजनाओं के लिए भी आवेदन लिए जाएंगे। इससे दिव्यांगजनों को अलग-अलग दफ्तरों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। उन्हें एक ही जगह पर कई जरूरी सेवाओं और योजनाओं का लाभ मिल सकेगा। इन शिविरों की प्रखंडवार तारीखें इस प्रकार हैं: शिविर का फायदा उठाने की अपील जिला प्रशासन ने सभी पात्र दिव्यांगजनों से अपील की है कि वे तय तारीख पर अपने प्रखंड कार्यालय पहुंचकर शिविर का फायदा उठाएं। प्रशासन का कहना है कि इस पहल का मकसद पात्र दिव्यांगजनों के प्रमाण पत्र बनवाने के साथ उन्हें संबल योजना और अन्य सरकारी योजनाओं से जोड़ना है। शिविरों के जरिए जरूरतमंद दिव्यांगजनों तक सहायक उपकरण और सरकारी सहायता पहुंचाने का भी प्रयास किया जा रहा है। प्रशासन ने लाभार्थियों से तय तारीख और जगह पर समय से पहुंचकर जरूरी प्रक्रिया पूरी करने की अपील की है। अररिया जिले के दिव्यांगजनों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए जिला प्रशासन सभी प्रखंडों में एक दिवसीय विशेष शिविर लगाएगा। इन शिविरों का मकसद उनकी जरूरी सुविधाओं तक पहुंच आसान बनाना है। दिव्यांगजन सशक्तिकरण कोषांग की देखरेख में ये शिविर लगेंगे। इनमें दिव्यांगता प्रमाण पत्र बनाने के साथ-साथ संबल योजना और अन्य सरकारी योजनाओं के लिए आवेदन लिए जाएंगे। सुबह 10 बजे से शुरू होंगे कैंप जिला पदाधिकारी विनोद दूहन ने शिविरों के आयोजन के लिए अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए हैं। समाज कल्याण विभाग के निर्देश पर ये शिविर प्रखंड कार्यालय परिसर में सुबह 10 बजे से शुरू होंगे। इन शिविरों में पात्र दिव्यांगजनों के दिव्यांगता प्रमाण पत्र बनाने की प्रक्रिया पूरी होगी। साथ ही बैटरी से चलने वाली ट्राईसाइकिल, कृत्रिम अंग और सहायक उपकरण जैसी सुविधाओं व अन्य योजनाओं के लिए भी आवेदन लिए जाएंगे। इससे दिव्यांगजनों को अलग-अलग दफ्तरों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। उन्हें एक ही जगह पर कई जरूरी सेवाओं और योजनाओं का लाभ मिल सकेगा। इन शिविरों की प्रखंडवार तारीखें इस प्रकार हैं: शिविर का फायदा उठाने की अपील जिला प्रशासन ने सभी पात्र दिव्यांगजनों से अपील की है कि वे तय तारीख पर अपने प्रखंड कार्यालय पहुंचकर शिविर का फायदा उठाएं। प्रशासन का कहना है कि इस पहल का मकसद पात्र दिव्यांगजनों के प्रमाण पत्र बनवाने के साथ उन्हें संबल योजना और अन्य सरकारी योजनाओं से जोड़ना है। शिविरों के जरिए जरूरतमंद दिव्यांगजनों तक सहायक उपकरण और सरकारी सहायता पहुंचाने का भी प्रयास किया जा रहा है। प्रशासन ने लाभार्थियों से तय तारीख और जगह पर समय से पहुंचकर जरूरी प्रक्रिया पूरी करने की अपील की है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *