मुजफ्फरपुर में बाइक-ऑटो ड्राइवर में मारपीट:युवक ने चाबी से ऑटो चालक के सिर में मारा, ओवरटेक को लेकर बढ़ा विवाद

मुजफ्फरपुर में बाइक-ऑटो ड्राइवर में मारपीट:युवक ने चाबी से ऑटो चालक के सिर में मारा, ओवरटेक को लेकर बढ़ा विवाद

मुजफ्फरपुर में ओवरटेक करने पर ऑटो चालक और बाइक सवार के बीच मारपीट हो गई। बाइक सवार युवक ने बाइक की चाबी से ऑटो वाले के सिर पर वार कर दिया। ऑटो चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। सिर से खून भी निकलने लगा। ट्रैफिक पुलिस के जवानों ने बीच-बचाव किया और मामले की जानकारी डायल-112 और स्थानीय ब्रह्मपुरा थाना की पुलिस को दी। पुलिस आई और ऑटो वाले और बाइक वाले को हिरासत में ले लिया और इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। घटना ब्रह्मपुरा थाना क्षेत्र के जुरन छपरा इलाके की है। घायल के इलाज में खर्च उठाने के लिए तैयार हुआ बाइक सवार मारपीट के कारण व्यस्त जुरन छपरा मार्ग पर ट्रैफिक रुक गया। सड़क पर मारपीट और हंगामे को देखने के लिए स्थानीय लोगों और राहगीरों की भीड़ इकट्ठा हो गई। हंगामे के बीच बाइक सवार युवक लगातार चिल्लाकर बता रहा था कि उसके भैया जुरन छपरा डॉक्टरों की मंडी में ही काम करते हैं। उसने कहा कि ओवरटेक करने के दौरान ऑटो से उसके भैया को चोट लग गई थी, जिसके बाद यह विवाद हुआ। युवक ने भीड़ के सामने कहा कि वह घायल के इलाज का पूरा खर्च उठाने के लिए तैयार है। ऑटो-बाइक को जब्त किया घटना में शामिल ऑटो और बाइक दोनों को जब्त कर थाने ले आई। ब्रह्मपुरा थाना प्रभारी विपिन रंजन ने बताया कि जुरन छपरा में बाइक और ऑटो सवार के बीच झगड़े की सूचना मिली थी, जिसके बाद पुलिस टीम को तुरंत घटनास्थल पर भेजा गया है। फिलहाल स्थानीय पुलिस पूरे मामले की गहराई से जांच कर आगे की उचित आवश्यक कानूनी कार्रवाई करने में जुट गई है। मुजफ्फरपुर में ओवरटेक करने पर ऑटो चालक और बाइक सवार के बीच मारपीट हो गई। बाइक सवार युवक ने बाइक की चाबी से ऑटो वाले के सिर पर वार कर दिया। ऑटो चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। सिर से खून भी निकलने लगा। ट्रैफिक पुलिस के जवानों ने बीच-बचाव किया और मामले की जानकारी डायल-112 और स्थानीय ब्रह्मपुरा थाना की पुलिस को दी। पुलिस आई और ऑटो वाले और बाइक वाले को हिरासत में ले लिया और इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। घटना ब्रह्मपुरा थाना क्षेत्र के जुरन छपरा इलाके की है। घायल के इलाज में खर्च उठाने के लिए तैयार हुआ बाइक सवार मारपीट के कारण व्यस्त जुरन छपरा मार्ग पर ट्रैफिक रुक गया। सड़क पर मारपीट और हंगामे को देखने के लिए स्थानीय लोगों और राहगीरों की भीड़ इकट्ठा हो गई। हंगामे के बीच बाइक सवार युवक लगातार चिल्लाकर बता रहा था कि उसके भैया जुरन छपरा डॉक्टरों की मंडी में ही काम करते हैं। उसने कहा कि ओवरटेक करने के दौरान ऑटो से उसके भैया को चोट लग गई थी, जिसके बाद यह विवाद हुआ। युवक ने भीड़ के सामने कहा कि वह घायल के इलाज का पूरा खर्च उठाने के लिए तैयार है। ऑटो-बाइक को जब्त किया घटना में शामिल ऑटो और बाइक दोनों को जब्त कर थाने ले आई। ब्रह्मपुरा थाना प्रभारी विपिन रंजन ने बताया कि जुरन छपरा में बाइक और ऑटो सवार के बीच झगड़े की सूचना मिली थी, जिसके बाद पुलिस टीम को तुरंत घटनास्थल पर भेजा गया है। फिलहाल स्थानीय पुलिस पूरे मामले की गहराई से जांच कर आगे की उचित आवश्यक कानूनी कार्रवाई करने में जुट गई है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *