दरभंगा शिक्षक-स्नातक चुनाव, समस्तीपुर में 58 बूथ:36 हजार से अधिक मतदाता, स्नातक चुनाव में 34,515 और शिक्षक सीट पर 2,426 मतदाता

दरभंगा शिक्षक-स्नातक चुनाव, समस्तीपुर में 58 बूथ:36 हजार से अधिक मतदाता, स्नातक चुनाव में 34,515 और शिक्षक सीट पर 2,426 मतदाता

दरभंगा शिक्षक-स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के लिए समस्तीपुर जिले में चुनाव की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। अधिसूचना जारी होने के साथ ही जिले में आदर्श आचार संहिता लागू हो जाएगी। डीएम रोशन कुशवाहा ने बुधवार को आयोजित संवाददाता सम्मेलन में चुनाव की तैयारियों और मतदान केंद्रों की जानकारी दी। डीएम ने बताया कि स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के लिए जिले में 24 मतदान केंद्र और 10 सहायक मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इस तरह स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के मतदाता कुल 34 मतदान केंद्रों पर अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। समस्तीपुर जिले में स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के कुल 34,515 मतदाता हैं। इनमें 24,647 पुरुष और 9,868 महिला मतदाता हैं। वहीं, शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के लिए जिले में 24 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इन केंद्रों पर कुल 2,426 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इनमें 1,913 पुरुष और 512 महिला मतदाता हैं। सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक होगा मतदान डीएम ने बताया कि 29 सितंबर को निर्वाचन की अधिसूचना जारी की जाएगी। नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 6 अक्टूबर निर्धारित की गई है। 7 अक्टूबर को नामांकन पत्रों की समीक्षा होगी। अभ्यर्थी 9 अक्टूबर तक अपना नाम वापस ले सकेंगे। मतदान 23 अक्टूबर को सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक होगा। मतगणना 27 अक्टूबर को दरभंगा में की जाएगी। प्रत्याशी दरभंगा में नामांकन दाखिल कर सकेंगे दोनों निर्वाचन क्षेत्रों के लिए प्रत्याशी दरभंगा में नामांकन दाखिल कर सकेंगे। संवाददाता सम्मेलन में डीएम रोशन कुशवाहा के अलावा डीपीआरओ रजनीश कुमार राय सहित जिला निर्वाचन कार्यालय के अधिकारी मौजूद थे। दरभंगा शिक्षक-स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के लिए समस्तीपुर जिले में चुनाव की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। अधिसूचना जारी होने के साथ ही जिले में आदर्श आचार संहिता लागू हो जाएगी। डीएम रोशन कुशवाहा ने बुधवार को आयोजित संवाददाता सम्मेलन में चुनाव की तैयारियों और मतदान केंद्रों की जानकारी दी। डीएम ने बताया कि स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के लिए जिले में 24 मतदान केंद्र और 10 सहायक मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इस तरह स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के मतदाता कुल 34 मतदान केंद्रों पर अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। समस्तीपुर जिले में स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के कुल 34,515 मतदाता हैं। इनमें 24,647 पुरुष और 9,868 महिला मतदाता हैं। वहीं, शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के लिए जिले में 24 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इन केंद्रों पर कुल 2,426 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इनमें 1,913 पुरुष और 512 महिला मतदाता हैं। सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक होगा मतदान डीएम ने बताया कि 29 सितंबर को निर्वाचन की अधिसूचना जारी की जाएगी। नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 6 अक्टूबर निर्धारित की गई है। 7 अक्टूबर को नामांकन पत्रों की समीक्षा होगी। अभ्यर्थी 9 अक्टूबर तक अपना नाम वापस ले सकेंगे। मतदान 23 अक्टूबर को सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक होगा। मतगणना 27 अक्टूबर को दरभंगा में की जाएगी। प्रत्याशी दरभंगा में नामांकन दाखिल कर सकेंगे दोनों निर्वाचन क्षेत्रों के लिए प्रत्याशी दरभंगा में नामांकन दाखिल कर सकेंगे। संवाददाता सम्मेलन में डीएम रोशन कुशवाहा के अलावा डीपीआरओ रजनीश कुमार राय सहित जिला निर्वाचन कार्यालय के अधिकारी मौजूद थे।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *