India A बनाम Australia A: कुमार कुशाग्र के शतक और शम्स मुलानी की फिरकी से मेजबान टीम मजबूत

India A बनाम Australia A: कुमार कुशाग्र के शतक और शम्स मुलानी की फिरकी से मेजबान टीम मजबूत

कुमार कुशाग्र की 113 रन की संयमित पारी और स्पिनर शम्स मुलानी ने चार विकेट से भारत ए ने बुधवार को यहां चार दिवसीय मैच के दूसरे दिन ऑस्ट्रेलिया ए पर 163 रन की बढ़त हासिल कर ली। भारत ए ने दिन की शुरुआत पांच विकेट पर 257 रन से करते हुए कुशाग्र के सातवें प्रथम श्रेणी शतक (240 गेंद, 13 चौके) की मदद से पहली पारी में 334 रन बनाए। इसके बाद बाएं हाथ के स्पिनर मुलानी (67 रन देकर चार विकेट) ने मोर्चा संभाला और ऑस्ट्रेलियाई टीम के मध्य और निचले क्रम को ध्वस्त करते हुए उन्हें 171 रन पर ऑलआउट कर दिया।हालांकि दिन का शुरुआती हिस्सा कुशाग्र के नाम रहा जिन्हें पहले दिन 82 रन पर चोट के कारण रिटायर होना पड़ा था। तेज़ गेंदबाज ब्रेंडन डॉगेट के हाथों तनुष कोटियान (69) के जल्दी आउट होने के बाद झारखंड का यह बल्लेबाज दिन की शुरुआत में ही मैदान पर लौट आया। 21 साल के इस खिलाड़ी ने जल्द ही स्पिनर कोरी रोचिचिओली (95 रन देकर चार विकेट) की गेंद पर एक रन लेकर 202 गेंद में शतक पूरा किया।हालांकि रोचिचिओली ने कुशाग्र का विकेट लेकर उनकी संयमित पारी समाप्त कर दी। लेकिन तब तक भारत ने अच्छा स्कोर बना लिए था। फिर तेज गेंदबाज तुषार देशपांडे, अंशुल कंबोज और प्रफुल्ल हिंगे ने ऑस्ट्रेलियाई शीर्ष क्रम को हिलाकर रख दिया।उन्होंने सैम कॉन्स्टास, कैंपबेल केलावे और नाथन मैकस्वीनी के विकेट जल्दी झटक लिए। इस समय मेहमान टीम का स्कोर तीन विकेट पर 37 रन था। और जल्द ही स्थिति और खराब होकर पांच विकेट पर 85 रन हो गई।वे लगातार विकेट गंवाते रहे। जेसन सांघा (46) ने ऑस्ट्रेलियाई पारी को संभालने की पूरी कोशिश की, लेकिन मुलानी की गेंद पर कोटियान ने शानदार कैच लपककर उनकी अच्छी पारी का अंत कर दिया। लियाम स्कॉट ने कोटियन की लगातार गेंदों पर दो चौके और एक छक्का लगाया, लेकिन वे मुलानी की चतुराई का सामना नहीं कर सके।कोटियान ने डॉगेट को बोल्ड करके ऑस्ट्रेलियाई पारी का अंत किया और अंपायरों ने उसी के साथ खेल खत्म करने का इशारा किया। 

कुमार कुशाग्र की 113 रन की संयमित पारी और स्पिनर शम्स मुलानी ने चार विकेट से भारत ए ने बुधवार को यहां चार दिवसीय मैच के दूसरे दिन ऑस्ट्रेलिया ए पर 163 रन की बढ़त हासिल कर ली। भारत ए ने दिन की शुरुआत पांच विकेट पर 257 रन से करते हुए कुशाग्र के सातवें प्रथम श्रेणी शतक (240 गेंद, 13 चौके) की मदद से पहली पारी में 334 रन बनाए। इसके बाद बाएं हाथ के स्पिनर मुलानी (67 रन देकर चार विकेट) ने मोर्चा संभाला और ऑस्ट्रेलियाई टीम के मध्य और निचले क्रम को ध्वस्त करते हुए उन्हें 171 रन पर ऑलआउट कर दिया।

हालांकि दिन का शुरुआती हिस्सा कुशाग्र के नाम रहा जिन्हें पहले दिन 82 रन पर चोट के कारण रिटायर होना पड़ा था। तेज़ गेंदबाज ब्रेंडन डॉगेट के हाथों तनुष कोटियान (69) के जल्दी आउट होने के बाद झारखंड का यह बल्लेबाज दिन की शुरुआत में ही मैदान पर लौट आया। 21 साल के इस खिलाड़ी ने जल्द ही स्पिनर कोरी रोचिचिओली (95 रन देकर चार विकेट) की गेंद पर एक रन लेकर 202 गेंद में शतक पूरा किया।

हालांकि रोचिचिओली ने कुशाग्र का विकेट लेकर उनकी संयमित पारी समाप्त कर दी। लेकिन तब तक भारत ने अच्छा स्कोर बना लिए था। फिर तेज गेंदबाज तुषार देशपांडे, अंशुल कंबोज और प्रफुल्ल हिंगे ने ऑस्ट्रेलियाई शीर्ष क्रम को हिलाकर रख दिया।

उन्होंने सैम कॉन्स्टास, कैंपबेल केलावे और नाथन मैकस्वीनी के विकेट जल्दी झटक लिए। इस समय मेहमान टीम का स्कोर तीन विकेट पर 37 रन था। और जल्द ही स्थिति और खराब होकर पांच विकेट पर 85 रन हो गई।

वे लगातार विकेट गंवाते रहे। जेसन सांघा (46) ने ऑस्ट्रेलियाई पारी को संभालने की पूरी कोशिश की, लेकिन मुलानी की गेंद पर कोटियान ने शानदार कैच लपककर उनकी अच्छी पारी का अंत कर दिया। लियाम स्कॉट ने कोटियन की लगातार गेंदों पर दो चौके और एक छक्का लगाया, लेकिन वे मुलानी की चतुराई का सामना नहीं कर सके।

कोटियान ने डॉगेट को बोल्ड करके ऑस्ट्रेलियाई पारी का अंत किया और अंपायरों ने उसी के साथ खेल खत्म करने का इशारा किया।

​Hindi News – News in Hindi – Latest News in Hindi | Prabhasakshi

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *