जालौन में कृषक समृद्धि योजना शुरू:जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने किया शुभारंभ, 6% ब्याज पर मिलेगा 6 लाख तक का ऋण

जालौन में कृषक समृद्धि योजना शुरू:जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने किया शुभारंभ, 6% ब्याज पर मिलेगा 6 लाख तक का ऋण

जालौन डिस्ट्रिक्ट कोआपरेटिव बैंक लिमिटेड, उरई के पं. दीनदयाल सभागार में बुधवार दोपहर 4 बजे उत्तर प्रदेश सहकारी ग्राम विकास बैंक की ‘कृषक समृद्धि योजना’ का शुभारंभ किया गया। इस योजना को उत्तर प्रदेश के जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने शुरू किया। इसके तहत किसानों को छह लाख रुपये तक का ऋण छह प्रतिशत ब्याज दर पर उपलब्ध कराया जाएगा। योजना के शुभारंभ को लेकर जालौन के किसानों और सहकारिता क्षेत्र से जुड़े लोगों में काफी उत्साह दिखा।
कार्यक्रम में जालौन जिले के सहकारी समितियों से जुड़े पदाधिकारी, बैंक अधिकारी-कर्मचारी और बड़ी संख्या में किसान प्रतिनिधि शामिल हुए। इस दौरान जालौन के किसानों को फूलमाला पहनाकर और अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वाले किसानों में रिनियां के दिनेश तिवारी, मड़ोरा के आनंद कुमार वर्मा, खड़ूसा की दीपा देवी पत्नी चरन सिंह, दिरावटी समिति के राम प्यारे तिवारी, गढ़र के अनुरुद्ध पटेल और पैदलपुर हरदोई राजा के उदयवीर सिंह गुर्जर खास रहे।
कार्यक्रम में जालौन के जिलाधिकारी समीर, पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह, मुख्य विकास अधिकारी कुमुदेन्द्र कलाकर सिंह, सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक शिवकुमार, जे.डी.सी. बैंक के सीईओ डॉ. भानु प्रताप सिंह, एडीसीओ समरजीत सिंह सहित सहकारी समितियों के अध्यक्ष, संचालक, सचिव, शाखा प्रबंधक और बैंक के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद थे।
वक्ताओं ने जालौन के किसानों के लिए सहकारिता के माध्यम से मिल रही ऋण सुविधाओं और योजनाओं की जानकारी दी। कार्यक्रम का संचालन बैंक संचालक मंडल के सदस्य युद्धवीर सिंह कंथरिया ने संभाला। आखिर में जे.डी.सी. बैंक के सीईओ डॉ. भानु प्रताप सिंह ने सभी मेहमानों, किसान भाइयों, अधिकारियों और कर्मचारियों का धन्यवाद किया।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *