हाईकोर्ट बार चुनाव में दूसरे दिन 3949 मतपत्रों की गिनती:सीपी उपाध्याय और संतोष मिश्रा आगे, कल फिर होगी मतगणना

हाईकोर्ट बार चुनाव में दूसरे दिन 3949 मतपत्रों की गिनती:सीपी उपाध्याय और संतोष मिश्रा आगे, कल फिर होगी मतगणना

इलाहाबाद हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव 2026-27 की मतगणना का दूसरा दिन बुधवार को पूरा हुआ। चुनाव समिति की निगरानी में लाइब्रेरी हॉल में सुबह 10 बजे से शाम 4:25 बजे तक अध्यक्ष और महासचिव पद के लिए कुल 3949 मतपत्रों की गिनती की गई। अब तक की मतगणना में अध्यक्ष पद पर चंद्र प्रकाश उपाध्याय (डॉ. सीपी उपाध्याय) को 943 वोट मिले हैं। वहीं, महासचिव पद पर संतोष कुमार मिश्रा 1271 वोट के साथ सबसे आगे चल रहे हैं। अध्यक्ष पद की अब तक हुई मतगणना में सीपी उपाध्याय को 943, पीसी श्रीवास्तव को 914, आरके ओझा को 846 और अशोक कुमार सिंह को 722 वोट मिले हैं। इसके अलावा अनिल श्रीवास्तव को 240, पीएस मिश्रा को 205, हरबंश सिंह को 45 और डीपी सिंह को 12 वोट मिले। अध्यक्ष पद पर पांच मत अवैध और 17 मत खाली पाए गए। महासचिव पद पर संतोष कुमार मिश्रा को 1271 वोट मिले हैं। राय साहब यादव को 1190 वोट मिले और वह दूसरे स्थान पर हैं। शशि प्रकाश सिंह को 357 और धर्मेंद्र प्रताप सिंह को 311 वोट मिले। अभिषेक तिवारी को 180, उदय शंकर तिवारी को 120, नन्हे लाल त्रिपाठी को 114 और आनंद मोहन पांडेय को 104 वोट मिले। धर्मेंद्र कुमार शुक्ला को 61, हरिंद्र प्रसाद को 60, बृजेंद्र कुमार पांडेय को 56, कुमार अनीश को 49, देवेंद्र कुमार तिवारी को 41 और राजेश सिंह को 14 वोट मिले। महासचिव पद पर नौ मत अवैध और 12 मत खाली निकले। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष और महासचिव पद के लिए मतदान 17 सितंबर को हाईकोर्ट के क्रिकेट ग्राउंड में हुआ था। इसके बाद 22 सितंबर से लाइब्रेरी हॉल में मतगणना शुरू हुई। दूसरे दिन की मतगणना के दौरान मुख्य चुनाव अधिकारी एवं वरिष्ठ अधिवक्ता एसएफए नकवी समेत चुनाव समिति के अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। चुनाव समिति के मुताबिक दोनों पदों के लिए शेष मतपत्रों की गिनती 24 सितंबर को सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक लाइब्रेरी हॉल में जारी रहेगी। इसके बाद परिणाम की स्थिति और स्पष्ट होगी।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *