अररिया में स्कूल के अंदर शिक्षकों में मारपीट, VIDEO:1 शिक्षक निलंबित, हेडमास्टर पर कार्रवाई; 7 की प्रतिनियुक्ति रद्द

अररिया में स्कूल के अंदर शिक्षकों में मारपीट, VIDEO:1 शिक्षक निलंबित, हेडमास्टर पर कार्रवाई; 7 की प्रतिनियुक्ति रद्द

अररिया के नरपतगंज प्रखंड के फुलकाहा स्थित कुनकुन देवी +2 उच्च विद्यालय में शिक्षकों के बीच मारपीट, गाली-गलौज और अभद्र व्यवहार के वायरल वीडियो मामले में शिक्षा विभाग ने सख्त कार्रवाई की है। जिला शिक्षा पदाधिकारी के निर्देश पर प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी की जांच रिपोर्ट के आधार पर एक शिक्षक को निलंबित कर दिया गया है। वहीं, प्रधानाध्यापक के खिलाफ अनुशासनिक कार्रवाई शुरू की गई है, जबकि दूसरे शिक्षक पर भी विभागीय कार्रवाई की सिफारिश की गई है। छात्र-छात्राओं के सामने हुआ विवाद जांच रिपोर्ट के अनुसार, विद्यालय परिसर में छात्र-छात्राओं की मौजूदगी के दौरान शिक्षक आशीष आनंद और शारीरिक शिक्षक बृजभूषण यादव के बीच विवाद हुआ। दोनों के बीच मारपीट, गाली-गलौज और अभद्र भाषा के इस्तेमाल की बात सामने आई है। रिपोर्ट में हमला करने की कोशिश का भी उल्लेख किया गया है। शिक्षक आशीष आनंद निलंबित विभागीय जांच में आशीष आनंद से मांगी गई सफाई को संतोषजनक नहीं पाया गया। इसके बाद उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया। निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय जोकीहाट प्रखंड संसाधन केंद्र निर्धारित किया गया है। उन्हें नियमानुसार गुजारा भत्ता देय होगा। प्रधानाध्यापक की भूमिका भी सवालों में जांच में विद्यालय के प्रधानाध्यापक मो. महफुजुल्लाह की भूमिका संदिग्ध और लापरवाहीपूर्ण पाई गई। विद्यालय में अनुशासन बनाए रखने और सुचारू संचालन में कथित लापरवाही को लेकर उन्हें अनुशासनिक कार्रवाई के दायरे में लाया गया है। उनके खिलाफ अलग से आरोप पत्र जारी किया जाएगा। बृजभूषण यादव पर भी विभागीय कार्रवाई की सिफारिश शारीरिक शिक्षक बृजभूषण यादव की भूमिका को लेकर भी विभाग ने कार्रवाई की सिफारिश की है। विभाग ने स्पष्ट किया है कि विद्यालय परिसर में इस तरह का विवाद विद्यार्थियों के शैक्षणिक माहौल को प्रभावित करता है। बिना अनुमति सात शिक्षकों की प्रतिनियुक्ति रद्द इधर, अररिया सदर प्रखंड में जिला शिक्षा पदाधिकारी की अनुमति के बिना की गई सात शिक्षकों की प्रतिनियुक्ति भी रद्द कर दी गई है। जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (स्थापना) ने सभी संबंधित शिक्षकों को 24 घंटे के भीतर अपने मूल विद्यालय में योगदान देने का निर्देश दिया है। इन सात शिक्षकों की प्रतिनियुक्ति हुई रद्द प्रतिनियुक्ति रद्द होने वालों में मो. इरशाद रहमानी, मुनेश्वर प्रसाद सिंह, जर्री शम्स, मो. नौशाद आलम, मो. मसुद आलम, प्रियंका प्रियदर्शिनी और गीता कुमारी शामिल हैं। शिक्षा विभाग ने कहा है कि विद्यालयों में अनुशासनहीनता, आपसी विवाद और विद्यार्थियों के शैक्षणिक माहौल को प्रभावित करने वाली गतिविधियों को गंभीरता से लिया जाएगा। नियमों के तहत ऐसे मामलों में कार्रवाई जारी रहेगी। अररिया के नरपतगंज प्रखंड के फुलकाहा स्थित कुनकुन देवी +2 उच्च विद्यालय में शिक्षकों के बीच मारपीट, गाली-गलौज और अभद्र व्यवहार के वायरल वीडियो मामले में शिक्षा विभाग ने सख्त कार्रवाई की है। जिला शिक्षा पदाधिकारी के निर्देश पर प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी की जांच रिपोर्ट के आधार पर एक शिक्षक को निलंबित कर दिया गया है। वहीं, प्रधानाध्यापक के खिलाफ अनुशासनिक कार्रवाई शुरू की गई है, जबकि दूसरे शिक्षक पर भी विभागीय कार्रवाई की सिफारिश की गई है। छात्र-छात्राओं के सामने हुआ विवाद जांच रिपोर्ट के अनुसार, विद्यालय परिसर में छात्र-छात्राओं की मौजूदगी के दौरान शिक्षक आशीष आनंद और शारीरिक शिक्षक बृजभूषण यादव के बीच विवाद हुआ। दोनों के बीच मारपीट, गाली-गलौज और अभद्र भाषा के इस्तेमाल की बात सामने आई है। रिपोर्ट में हमला करने की कोशिश का भी उल्लेख किया गया है। शिक्षक आशीष आनंद निलंबित विभागीय जांच में आशीष आनंद से मांगी गई सफाई को संतोषजनक नहीं पाया गया। इसके बाद उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया। निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय जोकीहाट प्रखंड संसाधन केंद्र निर्धारित किया गया है। उन्हें नियमानुसार गुजारा भत्ता देय होगा। प्रधानाध्यापक की भूमिका भी सवालों में जांच में विद्यालय के प्रधानाध्यापक मो. महफुजुल्लाह की भूमिका संदिग्ध और लापरवाहीपूर्ण पाई गई। विद्यालय में अनुशासन बनाए रखने और सुचारू संचालन में कथित लापरवाही को लेकर उन्हें अनुशासनिक कार्रवाई के दायरे में लाया गया है। उनके खिलाफ अलग से आरोप पत्र जारी किया जाएगा। बृजभूषण यादव पर भी विभागीय कार्रवाई की सिफारिश शारीरिक शिक्षक बृजभूषण यादव की भूमिका को लेकर भी विभाग ने कार्रवाई की सिफारिश की है। विभाग ने स्पष्ट किया है कि विद्यालय परिसर में इस तरह का विवाद विद्यार्थियों के शैक्षणिक माहौल को प्रभावित करता है। बिना अनुमति सात शिक्षकों की प्रतिनियुक्ति रद्द इधर, अररिया सदर प्रखंड में जिला शिक्षा पदाधिकारी की अनुमति के बिना की गई सात शिक्षकों की प्रतिनियुक्ति भी रद्द कर दी गई है। जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (स्थापना) ने सभी संबंधित शिक्षकों को 24 घंटे के भीतर अपने मूल विद्यालय में योगदान देने का निर्देश दिया है। इन सात शिक्षकों की प्रतिनियुक्ति हुई रद्द प्रतिनियुक्ति रद्द होने वालों में मो. इरशाद रहमानी, मुनेश्वर प्रसाद सिंह, जर्री शम्स, मो. नौशाद आलम, मो. मसुद आलम, प्रियंका प्रियदर्शिनी और गीता कुमारी शामिल हैं। शिक्षा विभाग ने कहा है कि विद्यालयों में अनुशासनहीनता, आपसी विवाद और विद्यार्थियों के शैक्षणिक माहौल को प्रभावित करने वाली गतिविधियों को गंभीरता से लिया जाएगा। नियमों के तहत ऐसे मामलों में कार्रवाई जारी रहेगी।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *