शेखपुरा के वकील जमुई के आरोपियों की पैरवी नहीं करेंगे:नाबालिग से छेड़खानी मामले में जमुई के बाद शेखपुरा संघ का भी फैसला

शेखपुरा के वकील जमुई के आरोपियों की पैरवी नहीं करेंगे:नाबालिग से छेड़खानी मामले में जमुई के बाद शेखपुरा संघ का भी फैसला

शेखपुरा जिला अधिवक्ता संघ ने ऐलान किया है कि वे जमुई में नाबालिग के साथ हुए अपराध के आरोपियों की वकालत नहीं करेंगे। जमुई में हुई इस घटना को लेकर शेखपुरा में भी लोगों में गुस्सा देखा जा रहा है। शेखपुरा के अधिवक्ताओं ने जमुई जिला के अधिवक्ताओं के साथ एकजुटता दिखाई है। जमुई जिला अधिवक्ता संघ ने पहले ही फैसला लिया था कि वे सभी आरोपियों की पैरवी कोर्ट में नहीं करेंगे। साहसिक फैसले के लिए धन्यवाद दिया इस संबंध में शेखपुरा जिला अधिवक्ता संघ के महासचिव विनोद कुमार सिंह ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की। उन्होंने पत्रकारों को बताया कि संघ ने जमुई में नाबालिगों के साथ हुए अपराध की कड़ी निंदा की है। उन्होंने यह भी कहा कि वे बदमाशों के खिलाफ कोर्ट में काम नहीं करेंगे। विनोद कुमार सिंह ने मीडिया से बात करते हुए जमुई जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष और महासचिव को उनके इस साहसिक फैसले के लिए धन्यवाद दिया। पोस्ट को शेयर, कमेंट या लाइक न करने की सलाह उन्होंने बताया कि जमुई शेखपुरा का पड़ोसी जिला है, इसलिए बदमाश यहां के अधिवक्ताओं से संपर्क कर सकते हैं। लेकिन सभी अधिवक्ता जमुई के अधिवक्ताओं के समर्थन में एकजुट हैं। उन्होंने बताया कि इस घटना के बाद जमुई पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए सभी बदमाशों को पकड़ लिया है। उन्होंने मीडिया के जरिए लोगों को सलाह दी कि वे सोशल मीडिया पर नाबालिग से जुड़े किसी भी पोस्ट को शेयर, कमेंट या लाइक न करें। उन्होंने कहा कि नाबालिग की पहचान उजागर करना अपराध है और ऐसा करने पर जेल हो सकती है। शेखपुरा जिला अधिवक्ता संघ ने ऐलान किया है कि वे जमुई में नाबालिग के साथ हुए अपराध के आरोपियों की वकालत नहीं करेंगे। जमुई में हुई इस घटना को लेकर शेखपुरा में भी लोगों में गुस्सा देखा जा रहा है। शेखपुरा के अधिवक्ताओं ने जमुई जिला के अधिवक्ताओं के साथ एकजुटता दिखाई है। जमुई जिला अधिवक्ता संघ ने पहले ही फैसला लिया था कि वे सभी आरोपियों की पैरवी कोर्ट में नहीं करेंगे। साहसिक फैसले के लिए धन्यवाद दिया इस संबंध में शेखपुरा जिला अधिवक्ता संघ के महासचिव विनोद कुमार सिंह ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की। उन्होंने पत्रकारों को बताया कि संघ ने जमुई में नाबालिगों के साथ हुए अपराध की कड़ी निंदा की है। उन्होंने यह भी कहा कि वे बदमाशों के खिलाफ कोर्ट में काम नहीं करेंगे। विनोद कुमार सिंह ने मीडिया से बात करते हुए जमुई जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष और महासचिव को उनके इस साहसिक फैसले के लिए धन्यवाद दिया। पोस्ट को शेयर, कमेंट या लाइक न करने की सलाह उन्होंने बताया कि जमुई शेखपुरा का पड़ोसी जिला है, इसलिए बदमाश यहां के अधिवक्ताओं से संपर्क कर सकते हैं। लेकिन सभी अधिवक्ता जमुई के अधिवक्ताओं के समर्थन में एकजुट हैं। उन्होंने बताया कि इस घटना के बाद जमुई पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए सभी बदमाशों को पकड़ लिया है। उन्होंने मीडिया के जरिए लोगों को सलाह दी कि वे सोशल मीडिया पर नाबालिग से जुड़े किसी भी पोस्ट को शेयर, कमेंट या लाइक न करें। उन्होंने कहा कि नाबालिग की पहचान उजागर करना अपराध है और ऐसा करने पर जेल हो सकती है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *