शेखपुरा-शराब के नशे में पत्नी पर कुदाल से हमला:बचाव में हाथ की कटी उंगली; आरोपी पति फरार; सदर अस्पताल में भर्ती

शेखपुरा-शराब के नशे में पत्नी पर कुदाल से हमला:बचाव में हाथ की कटी उंगली; आरोपी पति फरार; सदर अस्पताल में भर्ती

शेखपुरा में शराबबंदी के बावजूद शराब के नशे में घरेलू हिंसा का मामला सामने आया है। अरियरी थाना क्षेत्र के तोड़ल बीघा गांव में मंगलवार को एक व्यक्ति ने शराब के नशे में अपनी पत्नी पर कुदाल से हमला कर दिया। हमले में महिला के सिर में गंभीर चोट आई, जबकि बचाव के दौरान उसके हाथ की एक उंगली भी कट गई। घटना के बाद आरोपी पति मौके से फरार हो गया। खाना बना रही थी महिला, तभी पहुंचा पति घायल महिला की पहचान तोड़ल बीघा गांव निवासी कैलाश चौहान की पत्नी शीला देवी के रूप में हुई है। महिला के बेटे कुलदीप कुमार के मुताबिक, उसकी मां घर में खाना बना रही थी। इसी दौरान उसके पिता कैलाश चौहान शराब के नशे में घर पहुंचे। सिर पर कुदाल से किया हमला कुलदीप के अनुसार, घर पहुंचने के बाद कैलाश चौहान ने कुदाल से शीला देवी के सिर पर हमला कर दिया। अचानक हुए हमले से महिला गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़ी। बचाव में आगे किया हाथ, उंगली कटी हमले से बचने के लिए शीला देवी ने अपना हाथ आगे कर दिया। इसी दौरान कुदाल की चोट उनके हाथ पर लगी और उनकी एक उंगली कट गई। महिला के सिर और हाथ में गंभीर चोटें आई हैं। घटना के बाद घर में हंगामा होने पर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों की भीड़ जुटती देख आरोपी कैलाश चौहान वहां से फरार हो गया। इसके बाद ग्रामीणों ने घायल महिला को इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया। आवेदन मिलने पर होगी कानूनी कार्रवाई सदर अस्पताल में शीला देवी का इलाज चल रहा है। घटना की सूचना मिलने के बाद मामले को लेकर पुलिस भी कार्रवाई में जुटी है। अरियरी थानाध्यक्ष राजकुमार शाह ने बताया कि घटना को लेकर आवेदन मिलने के बाद मामले की जांच की जाएगी। जांच के आधार पर आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। शेखपुरा में शराबबंदी के बावजूद शराब के नशे में घरेलू हिंसा का मामला सामने आया है। अरियरी थाना क्षेत्र के तोड़ल बीघा गांव में मंगलवार को एक व्यक्ति ने शराब के नशे में अपनी पत्नी पर कुदाल से हमला कर दिया। हमले में महिला के सिर में गंभीर चोट आई, जबकि बचाव के दौरान उसके हाथ की एक उंगली भी कट गई। घटना के बाद आरोपी पति मौके से फरार हो गया। खाना बना रही थी महिला, तभी पहुंचा पति घायल महिला की पहचान तोड़ल बीघा गांव निवासी कैलाश चौहान की पत्नी शीला देवी के रूप में हुई है। महिला के बेटे कुलदीप कुमार के मुताबिक, उसकी मां घर में खाना बना रही थी। इसी दौरान उसके पिता कैलाश चौहान शराब के नशे में घर पहुंचे। सिर पर कुदाल से किया हमला कुलदीप के अनुसार, घर पहुंचने के बाद कैलाश चौहान ने कुदाल से शीला देवी के सिर पर हमला कर दिया। अचानक हुए हमले से महिला गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़ी। बचाव में आगे किया हाथ, उंगली कटी हमले से बचने के लिए शीला देवी ने अपना हाथ आगे कर दिया। इसी दौरान कुदाल की चोट उनके हाथ पर लगी और उनकी एक उंगली कट गई। महिला के सिर और हाथ में गंभीर चोटें आई हैं। घटना के बाद घर में हंगामा होने पर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों की भीड़ जुटती देख आरोपी कैलाश चौहान वहां से फरार हो गया। इसके बाद ग्रामीणों ने घायल महिला को इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया। आवेदन मिलने पर होगी कानूनी कार्रवाई सदर अस्पताल में शीला देवी का इलाज चल रहा है। घटना की सूचना मिलने के बाद मामले को लेकर पुलिस भी कार्रवाई में जुटी है। अरियरी थानाध्यक्ष राजकुमार शाह ने बताया कि घटना को लेकर आवेदन मिलने के बाद मामले की जांच की जाएगी। जांच के आधार पर आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *