14 साल की बच्ची से दो युवकों ने किया दुष्कर्म:पेट में दर्द उठने पर अस्पताल लेकर पहुंचे परिजन, पूछताछ में रेप की बात सामने आई

14 साल की बच्ची से दो युवकों ने किया दुष्कर्म:पेट में दर्द उठने पर अस्पताल लेकर पहुंचे परिजन, पूछताछ में रेप की बात सामने आई

सागर के रहली में नाबालिग के साथ दो युवकों ने दुष्कर्म किया। मामला सामने आते ही परिजन थाने पहुंचे और शिकायत की। शिकायत पर महिला थाना पुलिस ने दुष्कर्म समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर जांच में लिया है। जानकारी के अनुसार, 14 वर्षीय नाबालिग अपने दादा-दादी के साथ रहती थी। कुछ महीने पहले ही माता-पिता के पास लौटी। इसी दौरान नाबालिग की तबीयत बिगड़ने लगी। पेट में दर्द उठा। परिजन अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां नाबालिग के गर्भवती होने की बात सामने आई। परिजन पीड़िता के साथ मंगलवार को थाने पहुंचे और शिकायत की। शिकायत में पीड़िता ने बताया कि आरोपी आलीशान और एक अन्य युवक करीब दो साल से उसका शोषण कर रहे थे। किशोरी का आरोप है कि जब उसने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने उसे डराया-धमकाया और जान से मारने की धमकी दी। भाई के साथ मारपीट की थी
पीड़िता ने एक बार अपने भाई को भी पूरी घटना की जानकारी दी थी। आरोप है कि इसके बाद आरोपियों ने उसके भाई के साथ भी मारपीट की। मामला सामने आने के बाद पीड़िता के परिवार ने हिंदू संगठनों से संपर्क किया। संगठन के कार्यकर्ता पीड़िता और उसके परिजनों को लेकर महिला थाना पहुंचे। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया
महिला थाना प्रभारी संतोषी कनासिया ने बताया कि नाबालिग के बयानों के आधार पर दो युवकों के खिलाफ दुष्कर्म, पाक्सो एक्ट समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया है। पूरे घटनाक्रम की जांच की जा रही है। आरोपियों को गिरफ्तार कर पूछताछ कर रहे है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *