ट्रक से 5688 लीटर विदेशी शराब बरामद:बांका में जनरेटर वाले गाड़ी से पकड़ी खेप, कीमत 75 लाख से ज्यादा; ड्राइवर गिरफ्तार

ट्रक से 5688 लीटर विदेशी शराब बरामद:बांका में जनरेटर वाले गाड़ी से पकड़ी खेप, कीमत 75 लाख से ज्यादा; ड्राइवर गिरफ्तार

बांका में मद्य निषेध टीम ने बुधवार को एक DCM ट्रक से बड़ी मात्रा में विदेशी शराब पकड़ी है। यह शराब ट्रक में लदे जनरेटर के केबिन में छिपाकर ले जाई जा रही थी। टीम ने 637 कार्टून में कुल 5688 लीटर इंपीरियल ब्लू व्हिस्की बरामद की। बरामद शराब की कीमत 75 लाख रुपए से ज्यादा बताई गई है। इस मामले में ट्रक चालक को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस और मद्य निषेध विभाग की टीम आगे की जांच कर रही है। जानकारी के मुताबिक, मद्य निषेध टीम को सूचना मिली थी कि एक DCM ट्रक से बड़ी मात्रा में विदेशी शराब ले जाई जा रही है। कुल मात्रा 5688 लीटर बताई गई इस सूचना के आधार पर टीम ने वाहन पर नजर रखना शुरू किया। संदिग्ध DCM ट्रक को रोककर जब उसकी तलाशी ली गई, तो शुरुआत में ट्रक में जनरेटर लदा हुआ दिखा। तलाशी के दौरान टीम को जनरेटर के केबिन में शराब छिपाने का पता चला। इसके बाद जब केबिन को खोलकर जांच की गई, तो उसमें बड़ी मात्रा में विदेशी शराब के कार्टून बरामद हुए। टीम ने शराब के कार्टूनों को बाहर निकालकर उनकी गिनती और मात्रा की जांच की। अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच जारी जांच में कुल 637 कार्टून इंपीरियल ब्लू व्हिस्की बरामद हुई। इसकी कुल मात्रा 5688 लीटर बताई गई है। इतनी शराब मिलने के बाद टीम ने ट्रक को जब्त कर लिया और मौके से एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया। मद्य निषेध विभाग के इंस्पेक्टर पीयूष कुमार ने बताया कि गिरफ्तार व्यक्ति से पूछताछ की जा रही है। अभियान आगे भी जारी रहेगा पूछताछ के आधार पर यह जानकारी जुटाई जा रही है कि शराब की यह खेप कहां से लाई गई थी और इसे कहां पहुंचाया जाना था। साथ ही, शराब तस्करी में शामिल अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है। अधिकारियों के अनुसार, मामले में नियमों के मुताबिक FIR दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। शराब की इतनी खेप पकड़े जाने से तस्करी के नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों तक पहुंचने की कोशिश भी हो रही है। अधिकारियों का कहना है कि शराब तस्करी के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा। बांका में मद्य निषेध टीम ने बुधवार को एक DCM ट्रक से बड़ी मात्रा में विदेशी शराब पकड़ी है। यह शराब ट्रक में लदे जनरेटर के केबिन में छिपाकर ले जाई जा रही थी। टीम ने 637 कार्टून में कुल 5688 लीटर इंपीरियल ब्लू व्हिस्की बरामद की। बरामद शराब की कीमत 75 लाख रुपए से ज्यादा बताई गई है। इस मामले में ट्रक चालक को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस और मद्य निषेध विभाग की टीम आगे की जांच कर रही है। जानकारी के मुताबिक, मद्य निषेध टीम को सूचना मिली थी कि एक DCM ट्रक से बड़ी मात्रा में विदेशी शराब ले जाई जा रही है। कुल मात्रा 5688 लीटर बताई गई इस सूचना के आधार पर टीम ने वाहन पर नजर रखना शुरू किया। संदिग्ध DCM ट्रक को रोककर जब उसकी तलाशी ली गई, तो शुरुआत में ट्रक में जनरेटर लदा हुआ दिखा। तलाशी के दौरान टीम को जनरेटर के केबिन में शराब छिपाने का पता चला। इसके बाद जब केबिन को खोलकर जांच की गई, तो उसमें बड़ी मात्रा में विदेशी शराब के कार्टून बरामद हुए। टीम ने शराब के कार्टूनों को बाहर निकालकर उनकी गिनती और मात्रा की जांच की। अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच जारी जांच में कुल 637 कार्टून इंपीरियल ब्लू व्हिस्की बरामद हुई। इसकी कुल मात्रा 5688 लीटर बताई गई है। इतनी शराब मिलने के बाद टीम ने ट्रक को जब्त कर लिया और मौके से एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया। मद्य निषेध विभाग के इंस्पेक्टर पीयूष कुमार ने बताया कि गिरफ्तार व्यक्ति से पूछताछ की जा रही है। अभियान आगे भी जारी रहेगा पूछताछ के आधार पर यह जानकारी जुटाई जा रही है कि शराब की यह खेप कहां से लाई गई थी और इसे कहां पहुंचाया जाना था। साथ ही, शराब तस्करी में शामिल अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है। अधिकारियों के अनुसार, मामले में नियमों के मुताबिक FIR दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। शराब की इतनी खेप पकड़े जाने से तस्करी के नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों तक पहुंचने की कोशिश भी हो रही है। अधिकारियों का कहना है कि शराब तस्करी के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *