कैमूर में गड्ढों से पलट रहे गाड़ी:1.5 KM सड़क खराब, कई लोग चोटिल; 2 साल से समस्या, अब मरम्मत का आश्वासन

कैमूर में गड्ढों से पलट रहे गाड़ी:1.5 KM सड़क खराब, कई लोग चोटिल; 2 साल से समस्या, अब मरम्मत का आश्वासन

कैमूर जिले में कुदरा से भभुआ को जोड़ने वाला मुख्य मार्ग खराब हालत में है। कुदरा में पेट्रोल पंप के पास सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं। बारिश में इन गड्ढों में पानी भर जाता है, जिससे उनकी गहराई का अंदाजा नहीं लगता और वाहन पलट जाते हैं। इस वजह से लोग लगातार चोटिल हो रहे हैं। 2 से 3 ई-रिक्शा और दूसरे गाड़ी पलट रहे कुदरा-भभुआ मुख्य मार्ग का करीब डेढ़ किलोमीटर का हिस्सा बहुत खराब हो चुका है। कुदरा में भभुआ रोड पेट्रोल पंप के पास गहरे गड्ढे होने से हर दिन हादसे हो रहे हैं। इस रास्ते से जिला मुख्यालय और दूसरे दफ्तरों के अधिकारी-कर्मचारी रोज आते-जाते हैं, फिर भी सड़क की हालत नहीं सुधरी है। स्थानीय निवासी राकेश कुमार ने बताया कि सड़क पर पानी भरने और गड्ढों के कारण हर दिन 2 से 3 ई-रिक्शा और दूसरे वाहन पलट रहे हैं। सड़क मरम्मत का काम जल्द शुरू होगा – कार्यपालक अभियंता इन हादसों में कई लोगों के हाथ-पैर टूट रहे हैं और सिर में गंभीर चोटें आ रही हैं। ग्रामीणों के अनुसार, यह समस्या पिछले दो साल से बनी हुई है, लेकिन प्रशासन या नगर पालिका ने कोई कदम नहीं उठाया है। लोगों की मांग है कि सड़क के साथ दोनों तरफ नालियां भी बनाई जाएं, ताकि समस्या का स्थायी हल हो सके। इस मामले पर पथ निर्माण विभाग (भभुआ) के कार्यपालक अभियंता संजीव कुमार ने बताया कि विभाग को खराब सड़क की जानकारी मिल गई है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि सड़क मरम्मत का काम जल्द शुरू होगा। ठेकेदार को निर्देश दिए गए हैं और एग्रीमेंट की प्रक्रिया चल रही है। यह प्रक्रिया पूरी होते ही कुदरा-भभुआ मार्ग की मरम्मत का काम जल्द पूरा कर लिया जाएगा। कैमूर जिले में कुदरा से भभुआ को जोड़ने वाला मुख्य मार्ग खराब हालत में है। कुदरा में पेट्रोल पंप के पास सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं। बारिश में इन गड्ढों में पानी भर जाता है, जिससे उनकी गहराई का अंदाजा नहीं लगता और वाहन पलट जाते हैं। इस वजह से लोग लगातार चोटिल हो रहे हैं। 2 से 3 ई-रिक्शा और दूसरे गाड़ी पलट रहे कुदरा-भभुआ मुख्य मार्ग का करीब डेढ़ किलोमीटर का हिस्सा बहुत खराब हो चुका है। कुदरा में भभुआ रोड पेट्रोल पंप के पास गहरे गड्ढे होने से हर दिन हादसे हो रहे हैं। इस रास्ते से जिला मुख्यालय और दूसरे दफ्तरों के अधिकारी-कर्मचारी रोज आते-जाते हैं, फिर भी सड़क की हालत नहीं सुधरी है। स्थानीय निवासी राकेश कुमार ने बताया कि सड़क पर पानी भरने और गड्ढों के कारण हर दिन 2 से 3 ई-रिक्शा और दूसरे वाहन पलट रहे हैं। सड़क मरम्मत का काम जल्द शुरू होगा – कार्यपालक अभियंता इन हादसों में कई लोगों के हाथ-पैर टूट रहे हैं और सिर में गंभीर चोटें आ रही हैं। ग्रामीणों के अनुसार, यह समस्या पिछले दो साल से बनी हुई है, लेकिन प्रशासन या नगर पालिका ने कोई कदम नहीं उठाया है। लोगों की मांग है कि सड़क के साथ दोनों तरफ नालियां भी बनाई जाएं, ताकि समस्या का स्थायी हल हो सके। इस मामले पर पथ निर्माण विभाग (भभुआ) के कार्यपालक अभियंता संजीव कुमार ने बताया कि विभाग को खराब सड़क की जानकारी मिल गई है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि सड़क मरम्मत का काम जल्द शुरू होगा। ठेकेदार को निर्देश दिए गए हैं और एग्रीमेंट की प्रक्रिया चल रही है। यह प्रक्रिया पूरी होते ही कुदरा-भभुआ मार्ग की मरम्मत का काम जल्द पूरा कर लिया जाएगा।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *