बिहार में दारोगा भर्ती मुख्य परीक्षा को रद्द कर दिया गया है। विज्ञापन संख्या 05/2025 के तहत 27 मई 2026 को दो पालियों में एग्जाम ली गई थी। बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग की ओर से इस संबंध में सूचना जारी की गई है। आयोग ने कहा है कि परीक्षा की नई तारीख की जानकारी अलग से दी जाएगी। अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि परीक्षा से संबंधित आधिकारिक सूचनाओं के लिए आयोग की वेबसाइट bpssc.bihar.gov.in देखते रहें। आयोग ने सोशल मीडिया या अन्य माध्यमों से असामाजिक तत्वों द्वारा फैलाए जा रहे भ्रामक संदेशों पर ध्यान नहीं देने की अपील की है। साथ ही आयोग ने अभ्यर्थियों को दलालों से सावधान रहने और ऐसी किसी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी पुलिस को देने की अपील की है। बता दें कि करीब 3 महीने पहले दरोगा (सब-इंस्पेक्टर) भर्ती मुख्य लिखित परीक्षा का रिजल्ट जारी किया था। मुख्य परीक्षा में सफल 10,759 अभ्यर्थियों को शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) के लिए चयनित किया गया था। 34 हजार से अधिक अभ्यर्थी हुए थे शामिल सामान्य हिन्दी पेपर में 34,302 अभ्यर्थी शामिल हुए थे, जिनमें से 414 अभ्यर्थियों को विभिन्न कारणों से अयोग्य घोषित किया गया था। वहीं 33,726 अभ्यर्थी न्यूनतम अर्हता प्राप्त करने में सफल रहे। सामान्य अध्ययन पेपर में 34,298 अभ्यर्थी शामिल हुए, जिनमें 998 अभ्यर्थी अयोग्य पाए गए। 1799 पदों के लिए लिखित परीक्षा हुई थी बता दें कि कुल 1799 पदों के लिए लिखित परीक्षा हुई थी। इसमें सबसे ज्यादा 850 पद अनारक्षित वर्ग के लिए थे। वहीं अत्यंत पिछड़ा वर्ग (EBC) के लिए 298, पिछड़ा वर्ग (BC) के लिए 222, अनुसूचित जाति (SC) के लिए 180 और अनुसूचित जनजाति (ST) के लिए 63 पद निर्धारित थे। इसके अलावा EWS के लिए 42, पिछड़ा वर्ग की महिलाओं के लिए 36 और स्वतंत्रता सेनानी कोटे के लिए 8 पद रखे गए थे। बिहार में दारोगा भर्ती मुख्य परीक्षा को रद्द कर दिया गया है। विज्ञापन संख्या 05/2025 के तहत 27 मई 2026 को दो पालियों में एग्जाम ली गई थी। बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग की ओर से इस संबंध में सूचना जारी की गई है। आयोग ने कहा है कि परीक्षा की नई तारीख की जानकारी अलग से दी जाएगी। अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि परीक्षा से संबंधित आधिकारिक सूचनाओं के लिए आयोग की वेबसाइट bpssc.bihar.gov.in देखते रहें। आयोग ने सोशल मीडिया या अन्य माध्यमों से असामाजिक तत्वों द्वारा फैलाए जा रहे भ्रामक संदेशों पर ध्यान नहीं देने की अपील की है। साथ ही आयोग ने अभ्यर्थियों को दलालों से सावधान रहने और ऐसी किसी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी पुलिस को देने की अपील की है। बता दें कि करीब 3 महीने पहले दरोगा (सब-इंस्पेक्टर) भर्ती मुख्य लिखित परीक्षा का रिजल्ट जारी किया था। मुख्य परीक्षा में सफल 10,759 अभ्यर्थियों को शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) के लिए चयनित किया गया था। 34 हजार से अधिक अभ्यर्थी हुए थे शामिल सामान्य हिन्दी पेपर में 34,302 अभ्यर्थी शामिल हुए थे, जिनमें से 414 अभ्यर्थियों को विभिन्न कारणों से अयोग्य घोषित किया गया था। वहीं 33,726 अभ्यर्थी न्यूनतम अर्हता प्राप्त करने में सफल रहे। सामान्य अध्ययन पेपर में 34,298 अभ्यर्थी शामिल हुए, जिनमें 998 अभ्यर्थी अयोग्य पाए गए। 1799 पदों के लिए लिखित परीक्षा हुई थी बता दें कि कुल 1799 पदों के लिए लिखित परीक्षा हुई थी। इसमें सबसे ज्यादा 850 पद अनारक्षित वर्ग के लिए थे। वहीं अत्यंत पिछड़ा वर्ग (EBC) के लिए 298, पिछड़ा वर्ग (BC) के लिए 222, अनुसूचित जाति (SC) के लिए 180 और अनुसूचित जनजाति (ST) के लिए 63 पद निर्धारित थे। इसके अलावा EWS के लिए 42, पिछड़ा वर्ग की महिलाओं के लिए 36 और स्वतंत्रता सेनानी कोटे के लिए 8 पद रखे गए थे।

