बांका रेलवे जंक्शन पर चलती ट्रेन से उतरने की कोशिश में एक युवती गंभीर घायल हो गई। घटना के बाद स्टेशन पर मौजूद जीआरपी जवानों ने उसे तुरंत इलाज के लिए बांका सदर अस्पताल पहुंचाया। जानकारी के अनुसार, युवती का नाम रिया कुमारी है। वह जमदाहा गांव की रहने वाली है। रिया भागलपुर से ट्रेन संख्या 05573 जमालपुर-देवघर पैसेंजर में सवार हुई थी और उसे बांका जंक्शन पर उतरना था। बताया गया कि ट्रेन बांका स्टेशन पर पूरी तरह रुकने से पहले धीमी गति में चल रही थी। इसी दौरान रिया ने चलती ट्रेन से छलांग लगा दी। संतुलन बिगड़ने से वह प्लेटफॉर्म पर गिर गई और गंभीर रूप से जख्मी हो गई। जीआरपी जवानों ने तुरंत युवती को उठाकर बांका सदर अस्पताल पहुंचाया। उसके परिजनों को भी घटना की जानकारी दे दी गई है। अस्पताल में युवती का इलाज जारी है। बांका रेलवे जंक्शन पर चलती ट्रेन से उतरने की कोशिश में एक युवती गंभीर घायल हो गई। घटना के बाद स्टेशन पर मौजूद जीआरपी जवानों ने उसे तुरंत इलाज के लिए बांका सदर अस्पताल पहुंचाया। जानकारी के अनुसार, युवती का नाम रिया कुमारी है। वह जमदाहा गांव की रहने वाली है। रिया भागलपुर से ट्रेन संख्या 05573 जमालपुर-देवघर पैसेंजर में सवार हुई थी और उसे बांका जंक्शन पर उतरना था। बताया गया कि ट्रेन बांका स्टेशन पर पूरी तरह रुकने से पहले धीमी गति में चल रही थी। इसी दौरान रिया ने चलती ट्रेन से छलांग लगा दी। संतुलन बिगड़ने से वह प्लेटफॉर्म पर गिर गई और गंभीर रूप से जख्मी हो गई। जीआरपी जवानों ने तुरंत युवती को उठाकर बांका सदर अस्पताल पहुंचाया। उसके परिजनों को भी घटना की जानकारी दे दी गई है। अस्पताल में युवती का इलाज जारी है।

