भाजपा ने बुधवार को सभी राज्यों में अपने नए प्रभारियों और सह प्रभारियों का ऐलान किया। पार्टी अध्यक्ष नितिन नवीन की ओर से जारी लिस्ट के मुताबिक, स्मृति ईरानी को छत्तीसगढ़ और हरियाणा का प्रभारी बनाया गया है। राम माधव को तमिलनाडु और उत्तराखंड की जिम्मेदारी दी गई है। इस लिस्ट में उत्तर प्रदेश, पंजाब और गुजरात के प्रभारियों के भी नाम है। इन तीनों राज्यों के प्रभारियों की नियुक्ति 18 अगस्त को ही कर दी गई थी। बिहार चुनाव जिताने वाले विनोद तावड़े को यूपी का प्रभारी बनाया गया है। पंजाब की जिम्मेदारी सतीश पूनिया को दी गई है। गुजरात का जिम्मा तरुण चुग को सौंपा गया है। 18 अगस्त को पार्टी ने कहा था कि बाकी राज्यों के प्रभारियों और सह प्रभारियों की नियुक्ति बाद में की जाएगी। प्रदेश प्रभारियों और सह-प्रभारियों की लिस्ट… ———————————- यह खबर भी पढ़ें… नितिन नवीन की टीम का ऐलान, राम माधव-स्मृति ईरानी का कमबैक, यूपी से दो मुस्लिम चेहरे भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन ने 65 सदस्यों की कार्यकारिणी का ऐलान किया। राम माधव को उपाध्यक्ष और स्मृति ईरानी को महासचिव बनाया गया है। भाजपा IT सेल के प्रभारी अमित मालवीय को हटा दिया गया है। दीपक म्हस्के ने उनकी जगह ली। वहीं, राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे उपाध्यक्ष बनी रहेंगी। राष्ट्रीय संगठन मंत्री बीएल संतोष भी पद पर बने रहेंगे। पूरी खबर पढ़ें
BJP ने राज्य प्रभारियों और सह-प्रभारियों की नई नियुक्तियां कीं:स्मृति ईरानी को छत्तीसगढ़-हरियाणा का जिम्मा; राजस्थान में संजय भाटिया, एमपी में बिप्लब देव को चार्ज

