बरूराज में दो बहनों पर कथित ब्लेड हमले के मामले के अगले ही दिन मोतीपुर थाना क्षेत्र में एकतरफा प्यार में सनक का मामला सामने आया है। पुलिस भर्ती की तैयारी कर रही युवती को रास्ते में रोककर प्रेम का दबाव बनाया गया। इनकार करने पर रेप की धमकी देने और चाकू से सिर पर वार कर घायल करने का आरोप है। युवती किसी तरह भागकर घर पहुंची तो आरोपी वहां भी पहुंच गया और गाली-गलौज करते हुए दोबारा हमला कर दिया। घायल युवती का इलाज सीएचसी मोतीपुर में कराया गया। उसने रवि कुमार के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई है। दौड़ लगाने के दौरान 15-20 दिनों से कर रहा था परेशान पीड़िता ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया कि वह बिहार पुलिस भर्ती की तैयारी कर रही है और नियमित रूप से दौड़ लगाने जाती है। आरोप है कि इसी दौरान रवि कुमार पिछले 15-20 दिनों से उसका पीछा कर छेड़खानी करता था। वह युवती पर बातचीत करने का दबाव बनाता था। विरोध करने पर रेप करने और उसके भाई व पिता की हत्या करने की धमकी देने का भी आरोप लगाया गया है। रास्ते में रोककर प्रेम का दबाव, इनकार पर दी धमकी पीड़िता के अनुसार मंगलवार को दौड़ लगाकर घर लौटने के दौरान आरोपी ने उसे रास्ते में रोक लिया। उसने युवती से प्रेम करने की बात कही। युवती ने इसका विरोध करते हुए बात करने से इनकार कर दिया। आरोप है कि इसके बाद आरोपी ने उसे रेप करने की धमकी दी। युवती किसी तरह वहां से बचकर अपने घर पहुंची। घर तक पहुंचा आरोपी, चाकू से सिर पर किया वार पीड़िता का आरोप है कि आरोपी उसके घर तक पहुंच गया। वहां उसने गाली-गलौज और मारपीट शुरू कर दी। इसी दौरान चाकू से युवती के सिर पर वार कर दिया। चाकू लगने से वह घायल हो गई। उसके शोर मचाने पर आसपास के लोग जुटने लगे तो आरोपी मौके से फरार हो गया। एफआईआर दर्ज, गिरफ्तारी के लिए छापेमारी आवाज सुनकर पहुंचे लोगों ने घायल युवती को इलाज के लिए सीएचसी मोतीपुर में भर्ती कराया। सूचना मिलने पर थानेदार संजीव कुमार सिंह मौके पर पहुंचे और घटना की छानबीन की। ग्रामीण एसपी राजेश सिंह प्रभाकर ने बताया कि पीड़िता के आवेदन पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। डीएसपी वेस्ट-1 सुचित्रा कुमारी ने बताया कि मोतीपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत 22 वर्षीय महिला की ओर से बताया गया है कि दरिया छपरा पोखर के पास से जब वो गुजरती है, उस वक्त रवि कुमार नाम का युवक उसके साथ छेड़खानी की कोशिश करता है। विरोध करने पर आरोपी की ओर से उनके साथ मारपीट की गई है। महिला ने बताया कि मारपीट के दौरान कुछ लोग वहां जुट गए और फिर वो किसी तरह बचकर वहां से भाग निकली। महिला ने बताया कि जब वो अपने घर पहुंची तो आरोपी ने उसके घर पहुंचकर भी मारपीट की। सिर पर चाकू से वार किया। महिला की शिकायत पर एफआईआर दर्ज कर आरोपी को पकड़ने के लिए छापेमारी की जा रही है। बरूराज में दो बहनों पर कथित ब्लेड हमले के मामले के अगले ही दिन मोतीपुर थाना क्षेत्र में एकतरफा प्यार में सनक का मामला सामने आया है। पुलिस भर्ती की तैयारी कर रही युवती को रास्ते में रोककर प्रेम का दबाव बनाया गया। इनकार करने पर रेप की धमकी देने और चाकू से सिर पर वार कर घायल करने का आरोप है। युवती किसी तरह भागकर घर पहुंची तो आरोपी वहां भी पहुंच गया और गाली-गलौज करते हुए दोबारा हमला कर दिया। घायल युवती का इलाज सीएचसी मोतीपुर में कराया गया। उसने रवि कुमार के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई है। दौड़ लगाने के दौरान 15-20 दिनों से कर रहा था परेशान पीड़िता ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया कि वह बिहार पुलिस भर्ती की तैयारी कर रही है और नियमित रूप से दौड़ लगाने जाती है। आरोप है कि इसी दौरान रवि कुमार पिछले 15-20 दिनों से उसका पीछा कर छेड़खानी करता था। वह युवती पर बातचीत करने का दबाव बनाता था। विरोध करने पर रेप करने और उसके भाई व पिता की हत्या करने की धमकी देने का भी आरोप लगाया गया है। रास्ते में रोककर प्रेम का दबाव, इनकार पर दी धमकी पीड़िता के अनुसार मंगलवार को दौड़ लगाकर घर लौटने के दौरान आरोपी ने उसे रास्ते में रोक लिया। उसने युवती से प्रेम करने की बात कही। युवती ने इसका विरोध करते हुए बात करने से इनकार कर दिया। आरोप है कि इसके बाद आरोपी ने उसे रेप करने की धमकी दी। युवती किसी तरह वहां से बचकर अपने घर पहुंची। घर तक पहुंचा आरोपी, चाकू से सिर पर किया वार पीड़िता का आरोप है कि आरोपी उसके घर तक पहुंच गया। वहां उसने गाली-गलौज और मारपीट शुरू कर दी। इसी दौरान चाकू से युवती के सिर पर वार कर दिया। चाकू लगने से वह घायल हो गई। उसके शोर मचाने पर आसपास के लोग जुटने लगे तो आरोपी मौके से फरार हो गया। एफआईआर दर्ज, गिरफ्तारी के लिए छापेमारी आवाज सुनकर पहुंचे लोगों ने घायल युवती को इलाज के लिए सीएचसी मोतीपुर में भर्ती कराया। सूचना मिलने पर थानेदार संजीव कुमार सिंह मौके पर पहुंचे और घटना की छानबीन की। ग्रामीण एसपी राजेश सिंह प्रभाकर ने बताया कि पीड़िता के आवेदन पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। डीएसपी वेस्ट-1 सुचित्रा कुमारी ने बताया कि मोतीपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत 22 वर्षीय महिला की ओर से बताया गया है कि दरिया छपरा पोखर के पास से जब वो गुजरती है, उस वक्त रवि कुमार नाम का युवक उसके साथ छेड़खानी की कोशिश करता है। विरोध करने पर आरोपी की ओर से उनके साथ मारपीट की गई है। महिला ने बताया कि मारपीट के दौरान कुछ लोग वहां जुट गए और फिर वो किसी तरह बचकर वहां से भाग निकली। महिला ने बताया कि जब वो अपने घर पहुंची तो आरोपी ने उसके घर पहुंचकर भी मारपीट की। सिर पर चाकू से वार किया। महिला की शिकायत पर एफआईआर दर्ज कर आरोपी को पकड़ने के लिए छापेमारी की जा रही है।

