सुपौल में कोशी स्नातक MLC चुनाव की तैयारी शुरू:23 अक्टूबर को वोटिंग; 13 केंद्रों पर 9,461 मतदाता डालेंगे वोट, 27 अक्टूबर को मतगणना

सुपौल में कोशी स्नातक MLC चुनाव की तैयारी शुरू:23 अक्टूबर को वोटिंग; 13 केंद्रों पर 9,461 मतदाता डालेंगे वोट, 27 अक्टूबर को मतगणना

बिहार विधान परिषद के कोशी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के द्विवार्षिक निर्वाचन-2026 को लेकर सुपौल में चुनावी तैयारी शुरू हो गई है। भारत निर्वाचन आयोग की ओर से चुनाव कार्यक्रम जारी किए जाने के साथ ही पूरे क्षेत्र में आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है। डीएम सावन कुमार ने बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर चुनाव कार्यक्रम और जिले में मतदान की तैयारियों की जानकारी दी। 29 सितंबर को अधिसूचना, 6 अक्टूबर तक नामांकन कोशी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के लिए 29 सितंबर को चुनाव की अधिसूचना जारी होगी। नामांकन की अंतिम तिथि 6 अक्टूबर है। 7 अक्टूबर को नामांकन पत्रों की संवीक्षा होगी, जबकि 9 अक्टूबर तक अभ्यर्थी अपनी उम्मीदवारी वापस ले सकेंगे। 23 अक्टूबर को सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक मतदान होगा। 27 अक्टूबर को मतगणना कराई जाएगी। 31 अक्टूबर तक निर्वाचन प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी। 12 मूल और एक सहायक मतदान केंद्र सुपौल जिले में कुल 13 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इनमें 12 मूल और एक सहायक मतदान केंद्र शामिल है। सभी प्रखंड कार्यालयों और सदर अनुमंडल कार्यालय, सुपौल में मूल मतदान केंद्र बनाए गए हैं। त्रिवेणीगंज अंचल कार्यालय में सहायक मतदान केंद्र होगा। मरौना, निर्मली, सरायगढ़-भपटियाही, किशनपुर, सुपौल अनुमंडल कार्यालय, सुपौल प्रखंड, पिपरा, सिमराही, प्रतापगंज, बसंतपुर, छातापुर और त्रिवेणीगंज प्रखंड कार्यालयों में मूल मतदान केंद्र बनाए गए हैं। 7,196 पुरुष और 2,265 महिला मतदाता इन 13 मतदान केंद्रों पर कुल 9,461 निर्वाचक मतदान करेंगे। इनमें 7,196 पुरुष और 2,265 महिला मतदाता हैं। सबसे अधिक मतदाता प्रखंड विकास पदाधिकारी, पिपरा के कार्यालय वेश्म में हैं। सबसे कम मतदाता प्रखंड विकास पदाधिकारी, निर्मली के कार्यालय वेश्म में हैं। राजपत्रित स्तर के होंगे पीठासीन पदाधिकारी डीएम ने बताया कि चुनाव को लेकर आवश्यक कोषांग का प्रारूप तैयार कर लिया गया है। जल्द ही दीवार लेखन, मतदान कर्मियों का डाटाबेस तैयार करने और प्रशिक्षण कार्यक्रम की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। चुनाव में पीठासीन पदाधिकारी राजपत्रित स्तर के होंगे, जबकि अन्य मतदान कर्मी लेखा/सहायक स्तर के होंगे। अधिमान क्रम से मतदान, बैलेट बॉक्स का होगा इस्तेमाल स्नातक निर्वाचन में मतदाता अधिमान क्रम के आधार पर मतदान करते हैं। इसलिए सामान्य चुनाव की तरह ईवीएम का इस्तेमाल नहीं होगा, बल्कि बैलेट बॉक्स से मतदान कराया जाएगा। कोशी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में पूर्णिया, कोशी, भागलपुर और मुंगेर प्रमंडल के कुल 14 जिले शामिल हैं। पूर्णिया प्रमंडल के आयुक्त निर्वाची पदाधिकारी हैं, जबकि सभी 14 जिलों के डीएम को सहायक निर्वाची पदाधिकारी नामित किया गया है। बिहार विधान परिषद के कोशी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के द्विवार्षिक निर्वाचन-2026 को लेकर सुपौल में चुनावी तैयारी शुरू हो गई है। भारत निर्वाचन आयोग की ओर से चुनाव कार्यक्रम जारी किए जाने के साथ ही पूरे क्षेत्र में आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है। डीएम सावन कुमार ने बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर चुनाव कार्यक्रम और जिले में मतदान की तैयारियों की जानकारी दी। 29 सितंबर को अधिसूचना, 6 अक्टूबर तक नामांकन कोशी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के लिए 29 सितंबर को चुनाव की अधिसूचना जारी होगी। नामांकन की अंतिम तिथि 6 अक्टूबर है। 7 अक्टूबर को नामांकन पत्रों की संवीक्षा होगी, जबकि 9 अक्टूबर तक अभ्यर्थी अपनी उम्मीदवारी वापस ले सकेंगे। 23 अक्टूबर को सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक मतदान होगा। 27 अक्टूबर को मतगणना कराई जाएगी। 31 अक्टूबर तक निर्वाचन प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी। 12 मूल और एक सहायक मतदान केंद्र सुपौल जिले में कुल 13 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इनमें 12 मूल और एक सहायक मतदान केंद्र शामिल है। सभी प्रखंड कार्यालयों और सदर अनुमंडल कार्यालय, सुपौल में मूल मतदान केंद्र बनाए गए हैं। त्रिवेणीगंज अंचल कार्यालय में सहायक मतदान केंद्र होगा। मरौना, निर्मली, सरायगढ़-भपटियाही, किशनपुर, सुपौल अनुमंडल कार्यालय, सुपौल प्रखंड, पिपरा, सिमराही, प्रतापगंज, बसंतपुर, छातापुर और त्रिवेणीगंज प्रखंड कार्यालयों में मूल मतदान केंद्र बनाए गए हैं। 7,196 पुरुष और 2,265 महिला मतदाता इन 13 मतदान केंद्रों पर कुल 9,461 निर्वाचक मतदान करेंगे। इनमें 7,196 पुरुष और 2,265 महिला मतदाता हैं। सबसे अधिक मतदाता प्रखंड विकास पदाधिकारी, पिपरा के कार्यालय वेश्म में हैं। सबसे कम मतदाता प्रखंड विकास पदाधिकारी, निर्मली के कार्यालय वेश्म में हैं। राजपत्रित स्तर के होंगे पीठासीन पदाधिकारी डीएम ने बताया कि चुनाव को लेकर आवश्यक कोषांग का प्रारूप तैयार कर लिया गया है। जल्द ही दीवार लेखन, मतदान कर्मियों का डाटाबेस तैयार करने और प्रशिक्षण कार्यक्रम की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। चुनाव में पीठासीन पदाधिकारी राजपत्रित स्तर के होंगे, जबकि अन्य मतदान कर्मी लेखा/सहायक स्तर के होंगे। अधिमान क्रम से मतदान, बैलेट बॉक्स का होगा इस्तेमाल स्नातक निर्वाचन में मतदाता अधिमान क्रम के आधार पर मतदान करते हैं। इसलिए सामान्य चुनाव की तरह ईवीएम का इस्तेमाल नहीं होगा, बल्कि बैलेट बॉक्स से मतदान कराया जाएगा। कोशी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में पूर्णिया, कोशी, भागलपुर और मुंगेर प्रमंडल के कुल 14 जिले शामिल हैं। पूर्णिया प्रमंडल के आयुक्त निर्वाची पदाधिकारी हैं, जबकि सभी 14 जिलों के डीएम को सहायक निर्वाची पदाधिकारी नामित किया गया है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *