गाजीपुर में पिकअप ने बाइक सवार को कुचला, मौत:स्कॉर्पियो सवार ने पीछा कर वाहन पकड़वाया; हादसे के बाद सड़क पर लगा जाम

गाजीपुर में पिकअप ने बाइक सवार को कुचला, मौत:स्कॉर्पियो सवार ने पीछा कर वाहन पकड़वाया; हादसे के बाद सड़क पर लगा जाम

गाजीपुर में रजागंज पुलिस चौकी के पास मंगलवार देर रात पिकअप ने पीछे से स्प्लेंडर बाइक में टक्कर मार दी। बाइक सवार सोनू यादव (26) सड़क पर गिर गए। इसके बाद पिकअप उन्हें कुचलते हुए सुहवल की ओर भाग गई। हादसे में सोनू की मौके पर ही मौत हो गई। पीछे से आ रहे स्कॉर्पियो सवार ने पिकअप का पीछा किया और पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद सुहवल पुलिस की मदद से वाहन और चालक को पकड़ लिया गया। हादसे के बाद रजागंज चौकी से घटनास्थल तक वाहनों की लंबी कतार लग गई। सड़क पर भीड़ जुटने से कुछ देर यातायात प्रभावित रहा। चौकी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर भीड़ हटाई और यातायात व्यवस्था संभाली। सोनू के मोबाइल से किसी व्यक्ति ने उनके परिवार को हादसे की सूचना दी। परिजनों के पहुंचने के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। बुधवार तड़के करीब 3:37 बजे पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए गाजीपुर जिला अस्पताल की मोर्चरी भेज दिया। सोनू यादव झींगुर पट्टी, मार्किनगंज के रहने वाले थे। मंगलवार रात वह अपनी स्प्लेंडर बाइक संख्या UP 61 3144 से शहर से घर लौट रहे थे। रजागंज पुलिस चौकी के पास पीछे से आ रही पिकअप ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से सोनू सड़क पर गिर गए। इसके बाद पिकअप उन्हें कुचलते हुए सुहवल की ओर निकल गई। इसी दौरान पीछे से स्कॉर्पियो से आ रहे व्यक्ति ने पिकअप का पीछा किया और पुलिस को सूचना दी। सुहवल पुलिस की मदद से पिकअप और उसके चालक को पकड़ लिया गया। हादसे के बाद सड़क पर लगा जाम हादसे की जानकारी मिलते ही रजागंज चौकी की पुलिस मौके पर पहुंची। सड़क पर लोगों की भीड़ जुटने से रजागंज चौकी से लेकर घटनास्थल तक वाहनों की कतार लग गई। पुलिस ने भीड़ को हटाकर यातायात को व्यवस्थित कराया। सोनू के मोबाइल से किसी व्यक्ति ने परिजनों को घटना की सूचना दी। कुछ देर बाद परिवार के लोग मौके पर पहुंचे तो माहौल गमगीन हो गया। पुलिस ने परिजनों को शांत कराया और शव से संबंधित जरूरी कागजी कार्रवाई पूरी की। बुधवार तड़के मोर्चरी भेजा शव पुलिस ने सोनू के शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई पूरी की। बुधवार तड़के करीब 3:37 बजे शव को पोस्टमार्टम के लिए गाजीपुर जिला अस्पताल की मोर्चरी भेज दिया गया। हादसे के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है। सोनू की शादी करीब चार साल पहले सोनी देवी (26) से हुई थी। दोनों की एक छोटी बच्ची है और सोनी चार माह की गर्भवती हैं। पति की मौत की खबर सुनकर सोनी का रो-रोकर बुरा हाल है। सोनू परिवार के बड़े बेटे थे और टोटो चलवाकर परिवार का भरण-पोषण करते थे। उनके पिता गुड्डू यादव, मां लालसा देवी और छोटा भाई मोनू (16) है, जो कक्षा 10 में पढ़ता है। सोनू की अचानक मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। जिस घर में आने वाले बच्चे के लिए खुशियां थीं, वहां हादसे के बाद मातम पसरा ह

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *