जमुई कांड- नंदन-हरेराम यादव की आज हो सकती है पेशी:एनकाउंटर के बाद दोनों को पकड़ा, पुलिस मांगेगी रिमांड, कांग्रेस की 8 सदस्यीय समिति भी पहुंचेगी

जमुई कांड- नंदन-हरेराम यादव की आज हो सकती है पेशी:एनकाउंटर के बाद दोनों को पकड़ा, पुलिस मांगेगी रिमांड, कांग्रेस की 8 सदस्यीय समिति भी पहुंचेगी

जमुई में 10वीं की छात्रा से छेड़छाड़ और बदसलूकी के मामले में गिरफ्तार मुख्य आरोपी नंदन यादव और हरेराम यादव को बुधवार को कोर्ट में पेश किया जा सकता है। पुलिस ने दोनों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया था। नंदन यादव के दाहिने पैर में गोली लगी है, इसलिए उसे स्ट्रेचर या कंधे के सहारे कोर्ट ले जाया जा सकता है। पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए दोनों को कोर्ट में पेश करेगी। आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने मामले से जुड़े दूसरे पहलुओं की जांच भी शुरू कर दी है। कोर्ट में पेशी के दौरान पुलिस दोनों आरोपियों को रिमांड पर लेने की मांग कर सकती है। हालांकि, रिमांड देने या नहीं देने का फैसला कोर्ट करेगा। पुलिस आगे की जांच के लिए आरोपियों से पूछताछ करना चाहती है। कांग्रेस की 8 सदस्यीय समिति आज जमुई पहुंचेगी 19 सितंबर की घटना को लेकर बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने भी 8 सदस्यों की उच्चस्तरीय समिति बनाई है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम के निर्देश पर गठित समिति बुधवार, 23 सितंबर को जमुई पहुंचेगी। समिति पीड़िता के परिवार से मुलाकात कर घटना से जुड़े तथ्यों की जानकारी लेगी। समिति में मिन्नत रहमानी, पंकज यादव, प्रो. डॉ. कुमारी अनिता, डॉ. गौरव सिंह, जीतेंद्र नाथ पटेल, पूनम यादव, सूरज यादव और मेनका कुमारी शामिल हैं। कांग्रेस के अनुसार, समिति प्रशासन और संबंधित अधिकारियों से मिलकर मामले में कार्रवाई और पीड़िता व उसके परिवार को मदद देने की मांग करेगी। दोपहर 2 बजे जिला कांग्रेस भवन में प्रेस वार्ता जिला कांग्रेस अध्यक्ष धर्मेंद्र गौतम के मुताबिक, बुधवार दोपहर 2 बजे जिला कांग्रेस भवन में समिति की प्रेस वार्ता होगी। इसमें समिति के सदस्य अपनी जांच और अब तक मिली जानकारी साझा करेंगे। जमुई में 10वीं की छात्रा से छेड़छाड़ और बदसलूकी के मामले में गिरफ्तार मुख्य आरोपी नंदन यादव और हरेराम यादव को बुधवार को कोर्ट में पेश किया जा सकता है। पुलिस ने दोनों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया था। नंदन यादव के दाहिने पैर में गोली लगी है, इसलिए उसे स्ट्रेचर या कंधे के सहारे कोर्ट ले जाया जा सकता है। पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए दोनों को कोर्ट में पेश करेगी। आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने मामले से जुड़े दूसरे पहलुओं की जांच भी शुरू कर दी है। कोर्ट में पेशी के दौरान पुलिस दोनों आरोपियों को रिमांड पर लेने की मांग कर सकती है। हालांकि, रिमांड देने या नहीं देने का फैसला कोर्ट करेगा। पुलिस आगे की जांच के लिए आरोपियों से पूछताछ करना चाहती है। कांग्रेस की 8 सदस्यीय समिति आज जमुई पहुंचेगी 19 सितंबर की घटना को लेकर बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने भी 8 सदस्यों की उच्चस्तरीय समिति बनाई है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम के निर्देश पर गठित समिति बुधवार, 23 सितंबर को जमुई पहुंचेगी। समिति पीड़िता के परिवार से मुलाकात कर घटना से जुड़े तथ्यों की जानकारी लेगी। समिति में मिन्नत रहमानी, पंकज यादव, प्रो. डॉ. कुमारी अनिता, डॉ. गौरव सिंह, जीतेंद्र नाथ पटेल, पूनम यादव, सूरज यादव और मेनका कुमारी शामिल हैं। कांग्रेस के अनुसार, समिति प्रशासन और संबंधित अधिकारियों से मिलकर मामले में कार्रवाई और पीड़िता व उसके परिवार को मदद देने की मांग करेगी। दोपहर 2 बजे जिला कांग्रेस भवन में प्रेस वार्ता जिला कांग्रेस अध्यक्ष धर्मेंद्र गौतम के मुताबिक, बुधवार दोपहर 2 बजे जिला कांग्रेस भवन में समिति की प्रेस वार्ता होगी। इसमें समिति के सदस्य अपनी जांच और अब तक मिली जानकारी साझा करेंगे।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *