दरभंगा के कमतौल थाना क्षेत्र के मालपट्टी-हरिहरपुर पुलिया के दक्षिण सड़क किनारे खेत में बुधवार सुबह करीब 22 साल की युवती की लाश मिली है। युवती की लाश मिलने की सूचना के बाद आसपास के लोगों की भीड़ घटनास्थल पर जुट गई। काफी देर तक शव की पहचान नहीं हो सकी। वहीं, घटना की सूचना मिलने पर कमतौल थानाध्यक्ष संजीव कुमार चौधरी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और वरीय अधिकारियों को इसकी जानकारी दी। कमतौल एसडीपीओ एसके सुमन भी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए दरभंगा मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (डीएमसीएच) भेज दिया। घटना की गंभीरता को देखते हुए एफएसएल की टीम को भी मौके पर बुलाया गया। टीम ने घटनास्थल से आवश्यक नमूने एकत्र किए हैं। पुलिस आसपास के इलाके में भी जांच-पड़ताल कर रही है। सुनसान इलाके में पड़ा था शव कमतौल एसडीपीओ एसके सुमन ने बताया कि युवती का शव सड़क किनारे खेत में पड़ा हुआ था। जिस स्थान पर शव मिला है, उसके आसपास करीब दो किलोमीटर उत्तर और दो किलोमीटर दक्षिण तक कोई घर-द्वार नहीं है। शाम छह बजे के बाद इस सड़क पर लोगों की आवाजाही भी काफी कम हो जाती है। ऐसे में युवती का शव वहां कब और किन परिस्थितियों में पहुंचा, यह फिलहाल स्पष्ट नहीं हो पाया है। उन्होंने बताया कि शव मिले करीब चार घंटे बीत चुके हैं, लेकिन अभी तक कोई परिजन या परिचित युवती की पहचान करने के लिए सामने नहीं आया है। पुलिस आसपास के दरभंगा और मधुबनी जिले के थानों से भी संपर्क कर रही है और यह पता लगाया जा रहा है कि कहीं किसी युवती की गुमशुदगी की रिपोर्ट तो दर्ज नहीं हुई है। सूट-सलवार पहने थी युवती कमतौल थानाध्यक्ष संजीव कुमार चौधरी ने बताया कि युवती की उम्र करीब 22 वर्ष प्रतीत हो रही है। वह सूट-सलवार पहने हुई थी। शव को पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया गया है। फिलहाल यह कहना मुश्किल है कि युवती की मौत किन परिस्थितियों में हुई और शव यहां कैसे पहुंचा। थानाध्यक्ष ने बताया कि पुलिस मानवीय और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर मामले की जांच कर रही है। घटनास्थल से एफएसएल टीम ने भी नमूने एकत्र किए हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारण के संबंध में स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। 72 घंटे तक डीएमसीएच में रखा जाएगा शव एसडीपीओ एसके सुमन ने बताया कि युवती की पहचान होने तक शव को डीएमसीएच में 72 घंटे तक सुरक्षित रखा जाएगा। इस दौरान पुलिस आसपास के थाना क्षेत्रों में दर्ज गुमशुदगी के मामलों की जानकारी जुटाएगी। साथ ही तकनीकी साक्ष्यों और अन्य माध्यमों से युवती की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस फिलहाल युवती की पहचान और मौत के कारण का पता लगाने में जुटी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और एफएसएल जांच के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि युवती की मौत कैसे हुई और शव सुनसान सड़क किनारे खेत तक किन परिस्थितियों में पहुंचा। दरभंगा के कमतौल थाना क्षेत्र के मालपट्टी-हरिहरपुर पुलिया के दक्षिण सड़क किनारे खेत में बुधवार सुबह करीब 22 साल की युवती की लाश मिली है। युवती की लाश मिलने की सूचना के बाद आसपास के लोगों की भीड़ घटनास्थल पर जुट गई। काफी देर तक शव की पहचान नहीं हो सकी। वहीं, घटना की सूचना मिलने पर कमतौल थानाध्यक्ष संजीव कुमार चौधरी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और वरीय अधिकारियों को इसकी जानकारी दी। कमतौल एसडीपीओ एसके सुमन भी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए दरभंगा मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (डीएमसीएच) भेज दिया। घटना की गंभीरता को देखते हुए एफएसएल की टीम को भी मौके पर बुलाया गया। टीम ने घटनास्थल से आवश्यक नमूने एकत्र किए हैं। पुलिस आसपास के इलाके में भी जांच-पड़ताल कर रही है। सुनसान इलाके में पड़ा था शव कमतौल एसडीपीओ एसके सुमन ने बताया कि युवती का शव सड़क किनारे खेत में पड़ा हुआ था। जिस स्थान पर शव मिला है, उसके आसपास करीब दो किलोमीटर उत्तर और दो किलोमीटर दक्षिण तक कोई घर-द्वार नहीं है। शाम छह बजे के बाद इस सड़क पर लोगों की आवाजाही भी काफी कम हो जाती है। ऐसे में युवती का शव वहां कब और किन परिस्थितियों में पहुंचा, यह फिलहाल स्पष्ट नहीं हो पाया है। उन्होंने बताया कि शव मिले करीब चार घंटे बीत चुके हैं, लेकिन अभी तक कोई परिजन या परिचित युवती की पहचान करने के लिए सामने नहीं आया है। पुलिस आसपास के दरभंगा और मधुबनी जिले के थानों से भी संपर्क कर रही है और यह पता लगाया जा रहा है कि कहीं किसी युवती की गुमशुदगी की रिपोर्ट तो दर्ज नहीं हुई है। सूट-सलवार पहने थी युवती कमतौल थानाध्यक्ष संजीव कुमार चौधरी ने बताया कि युवती की उम्र करीब 22 वर्ष प्रतीत हो रही है। वह सूट-सलवार पहने हुई थी। शव को पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया गया है। फिलहाल यह कहना मुश्किल है कि युवती की मौत किन परिस्थितियों में हुई और शव यहां कैसे पहुंचा। थानाध्यक्ष ने बताया कि पुलिस मानवीय और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर मामले की जांच कर रही है। घटनास्थल से एफएसएल टीम ने भी नमूने एकत्र किए हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारण के संबंध में स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। 72 घंटे तक डीएमसीएच में रखा जाएगा शव एसडीपीओ एसके सुमन ने बताया कि युवती की पहचान होने तक शव को डीएमसीएच में 72 घंटे तक सुरक्षित रखा जाएगा। इस दौरान पुलिस आसपास के थाना क्षेत्रों में दर्ज गुमशुदगी के मामलों की जानकारी जुटाएगी। साथ ही तकनीकी साक्ष्यों और अन्य माध्यमों से युवती की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस फिलहाल युवती की पहचान और मौत के कारण का पता लगाने में जुटी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और एफएसएल जांच के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि युवती की मौत कैसे हुई और शव सुनसान सड़क किनारे खेत तक किन परिस्थितियों में पहुंचा।

