पीलीभीत में सड़क पर दिखा भालू, राहगीरों में दहशत:कार सवार युवकों ने सुरक्षित दूरी से बनाया VIDEO

पीलीभीत में सड़क पर दिखा भालू, राहगीरों में दहशत:कार सवार युवकों ने सुरक्षित दूरी से बनाया VIDEO

पीलीभीत टाइगर रिजर्व (पीटीआर) की खुली सीमाओं के कारण वन्यजीव अपने प्राकृतिक आवास से निकलकर सड़कों और इंसानी इलाकों में आ रहे हैं। बाघ और तेंदुओं के बाद अब भालू भी सड़कों पर बेखौफ घूमते नजर आ रहे हैं। मंगलवार देर रात पूरनपुर तहसील क्षेत्र के खजूरिया मार्ग पर स्थित धनाराघाट जंगल में एक ऐसा ही चौंकाने वाला नजारा देखने को मिला। रात करीब 10 बजे एक भालू बीच सड़क पर आराम से चहलकदमी कर रहा था। इस दौरान उस सुनसान सड़क से गुजर रहे कार सवार कुछ युवकों की नजर जब गाड़ी की हेडलाइट की रोशनी में इस विशाल भालू पर पड़ी, तो एक पल के लिए उनकी सांसें थम गईं। घने जंगल और रात के गहरे अंधेरे के बीच अचानक भालू को सामने देखकर युवक पहले तो सहम गए, लेकिन फिर उन्होंने हिम्मत जुटाकर कार के सुरक्षित घेरे से ही इस घटना का वीडियो बना लिया। अब भालू की इस ‘नाइट वॉक’ का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। अपनी मस्त चाल में सड़क नाप रहा वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि भालू बिना किसी डर के, अपनी मस्त चाल में सड़क नाप रहा है और इंसानी मौजूदगी से पूरी तरह बेपरवाह नजर आ रहा है। यह घटना पीलीभीत टाइगर रिजर्व के प्रबंधन और वन्यजीवों की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े करती है। शिकार की तलाश में जंगल से बाहर रिजर्व की सीमाएं कई जगहों पर पूरी तरह से खुली हुई हैं। फेंसिंग न होने के कारण जंगली जानवर अक्सर रास्ता भटककर या शिकार की तलाश में जंगल से बाहर आ जाते हैं। इससे न केवल जंगल के किनारे बसे गांवों में डर का माहौल रहता है, बल्कि खजूरिया-धनाराघाट जैसे मार्गों से गुजरने वाले राहगीरों की जान को भी खतरा रहता है। वन विभाग से गश्त बढ़ाने की मांग वायरल वीडियो के सामने आने के बाद स्थानीय लोगों में जहां एक तरफ डर है, वहीं उन्होंने वन विभाग से गश्त बढ़ाने की मांग की है। लोगों का कहना है कि रात के वक्त इस मार्ग पर सफर करना जोखिम भरा है। वन विभाग को जल्द ही कदम उठाना चाहिए ताकि इंसान और वन्यजीव दोनों सुरक्षित रह सकें।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *