नालंदा- करमा पूजा के दौरान 3 लोगों की डूबकर मौत:गौरा-गौरी बनाने के लिए तालाब में मिट्टी लाने गई थी महिला, बच्ची; दोस्त को बचाने में डूबा युवक

नालंदा- करमा पूजा के दौरान 3 लोगों की डूबकर मौत:गौरा-गौरी बनाने के लिए तालाब में मिट्टी लाने गई थी महिला, बच्ची; दोस्त को बचाने में डूबा युवक

नालंदा में मंगलवार को शाम को करमा पूजा के दौरान तीन अलग-अलग इलाके में हुई घटनाओं में बच्ची समेत तीन लोगों की डूबकर मौत हो गई। तीनों ही घटनाएं करमा पूजा के दौरान रस्मों को निभाने के दौरान हुई। मृतकों में 7 साल की बच्ची, 35 साल की महिला और 19 साल का युवक शामिल है। पहली घटना नगरनौसा, दूसरी और तीसरी घटना रहुई थाना क्षेत्र की है। तीनों मौत की सूचना के बाद स्थानीय पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बिहारशरीफ मॉडल अस्पताल भेजा। बुधवार सुबह शवों को परिजन को सौंप पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई। दोस्त को बचाने में गहरे पानी में समाया दिलखुश पहली घटना नगरनौसा थाना क्षेत्र के बलधा गांव की है। करमा पूजा के लिए ‘गौरा-गौरी’ बनाने के लिए मिट्टी लाने और स्नान करने के लिए युवकों का एक समूह गांव से कुछ दूरी पर स्थित लछु बिगहा रेलवे स्टेशन के पास एक तालाब में गया था। मृतक के छोटे भाई आशुतोष कुमार ने बताया कि मिट्टी लाने के दौरान उनका 19 साल का भाई दिलखुश कुमार अपने 10 दोस्तों के साथ तालाब में नहा रहा था। इसी दौरान दलदल और गहरे पानी में एक दोस्त डूबने लगा। दिलखुश ने उसे बचाने का प्रयास किया। इस दौरान दिलखुश ने अपने दोस्त को तो बचा लिया, लेकिन पैर फिसलने की वजह से वो गहरे पानी में डूब गया। सूचना पाकर परिजन मौके पर पहुंचे और उसे पानी से बाहर निकालकर स्थानीय सरकारी अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पैर फिसलने से गोईठवा नदी में समाई राधा देवी दूसरी घटना रहुई थाना क्षेत्र के बसानपुर गांव की है। करमा पूजा के मौके पर महिलाओं और बच्चों का एक समूह गोईठवा नदी में नहाने पहुंचा था। महिलाओं के पड़ोसी राकेश पासवान ने बताया कि नहाने के दौरान किशोर पासवान की 35 साल की बेटी राधा देवी का पैर अचानक गहरे पानी में फिसल गया और वो डूबने लगीं। उन्होंने बताया कि डूब रही राधा देवी के साथ मौजूद बच्चों ने गांव पहुंचकर परिजन को खबर दी। सूचना मिलते ही ग्रामीण नदी की ओर दौड़े और करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद राधा को बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। स्नान के दौरान 7 वर्षीय नंदिनी की डूबने से मौत तीसरी घटना भी रहुई थाना क्षेत्र के सोसन्दी पंचायत स्थित कुमरडीह गांव में गोईठवा नदी तट पर हुई। करमा पर्व के सिलसिले में गांव की लगभग 15 महिलाएं और बच्चे नदी में स्नान करने गए थे। मृतका के चाचा श्रवण कुमार ने बताया कि उनकी 7 साल की भतीजी नंदिनी कुमारी अन्य लोगों से कुछ पहले ही नदी में उतर गई थी। जब साथ गए लोगों को वो दिखाई नहीं दी, तो अफरा-तफरी मच गई और खोजबीन शुरू हुई। ग्रामीणों ने नदी में कड़ी मशक्कत के बाद लगभग दो घंटे बाद बच्ची के शव को खोजकर बाहर निकाला। हादसों को लेकर नगरनौसा थानाध्यक्ष शशि मिश्रा ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंचा और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बिहारशरीफ मॉडल अस्पताल भेज दिया गया। लिखित आवेदन मिलने पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। वहीं, रहुई थानाध्यक्ष ललित विजय ने बताया कि थाना क्षेत्र के दो अलग-अलग गांवों (बसानपुर और कुमरडीह) में गोईठवा नदी में डूबने से एक महिला और एक बच्ची की मौत हुई है। दोनों शवों का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है और पुलिस सभी मामलों की जांच कर रही है। नालंदा में मंगलवार को शाम को करमा पूजा के दौरान तीन अलग-अलग इलाके में हुई घटनाओं में बच्ची समेत तीन लोगों की डूबकर मौत हो गई। तीनों ही घटनाएं करमा पूजा के दौरान रस्मों को निभाने के दौरान हुई। मृतकों में 7 साल की बच्ची, 35 साल की महिला और 19 साल का युवक शामिल है। पहली घटना नगरनौसा, दूसरी और तीसरी घटना रहुई थाना क्षेत्र की है। तीनों मौत की सूचना के बाद स्थानीय पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बिहारशरीफ मॉडल अस्पताल भेजा। बुधवार सुबह शवों को परिजन को सौंप पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई। दोस्त को बचाने में गहरे पानी में समाया दिलखुश पहली घटना नगरनौसा थाना क्षेत्र के बलधा गांव की है। करमा पूजा के लिए ‘गौरा-गौरी’ बनाने के लिए मिट्टी लाने और स्नान करने के लिए युवकों का एक समूह गांव से कुछ दूरी पर स्थित लछु बिगहा रेलवे स्टेशन के पास एक तालाब में गया था। मृतक के छोटे भाई आशुतोष कुमार ने बताया कि मिट्टी लाने के दौरान उनका 19 साल का भाई दिलखुश कुमार अपने 10 दोस्तों के साथ तालाब में नहा रहा था। इसी दौरान दलदल और गहरे पानी में एक दोस्त डूबने लगा। दिलखुश ने उसे बचाने का प्रयास किया। इस दौरान दिलखुश ने अपने दोस्त को तो बचा लिया, लेकिन पैर फिसलने की वजह से वो गहरे पानी में डूब गया। सूचना पाकर परिजन मौके पर पहुंचे और उसे पानी से बाहर निकालकर स्थानीय सरकारी अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पैर फिसलने से गोईठवा नदी में समाई राधा देवी दूसरी घटना रहुई थाना क्षेत्र के बसानपुर गांव की है। करमा पूजा के मौके पर महिलाओं और बच्चों का एक समूह गोईठवा नदी में नहाने पहुंचा था। महिलाओं के पड़ोसी राकेश पासवान ने बताया कि नहाने के दौरान किशोर पासवान की 35 साल की बेटी राधा देवी का पैर अचानक गहरे पानी में फिसल गया और वो डूबने लगीं। उन्होंने बताया कि डूब रही राधा देवी के साथ मौजूद बच्चों ने गांव पहुंचकर परिजन को खबर दी। सूचना मिलते ही ग्रामीण नदी की ओर दौड़े और करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद राधा को बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। स्नान के दौरान 7 वर्षीय नंदिनी की डूबने से मौत तीसरी घटना भी रहुई थाना क्षेत्र के सोसन्दी पंचायत स्थित कुमरडीह गांव में गोईठवा नदी तट पर हुई। करमा पर्व के सिलसिले में गांव की लगभग 15 महिलाएं और बच्चे नदी में स्नान करने गए थे। मृतका के चाचा श्रवण कुमार ने बताया कि उनकी 7 साल की भतीजी नंदिनी कुमारी अन्य लोगों से कुछ पहले ही नदी में उतर गई थी। जब साथ गए लोगों को वो दिखाई नहीं दी, तो अफरा-तफरी मच गई और खोजबीन शुरू हुई। ग्रामीणों ने नदी में कड़ी मशक्कत के बाद लगभग दो घंटे बाद बच्ची के शव को खोजकर बाहर निकाला। हादसों को लेकर नगरनौसा थानाध्यक्ष शशि मिश्रा ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंचा और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बिहारशरीफ मॉडल अस्पताल भेज दिया गया। लिखित आवेदन मिलने पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। वहीं, रहुई थानाध्यक्ष ललित विजय ने बताया कि थाना क्षेत्र के दो अलग-अलग गांवों (बसानपुर और कुमरडीह) में गोईठवा नदी में डूबने से एक महिला और एक बच्ची की मौत हुई है। दोनों शवों का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है और पुलिस सभी मामलों की जांच कर रही है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *