Asian Games: Manu Bhaker 10 मीटर एयर पिस्टल के फाइनल में 5वें स्थान पर रहीं

Asian Games: Manu Bhaker 10 मीटर एयर पिस्टल के फाइनल में 5वें स्थान पर रहीं

दो बार की ओलंपिक पदक विजेता निशानेबाज मनु भाकर अपेक्षित प्रदर्शन करने में नाकाम रही और बुधवार को यहां एशियाई खेलों में महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल के व्यक्तिगत वर्ग में पांचवें स्थान पर रही जबकि टीम स्पर्धा में मामूली अंतर से पदक से चूक गई। पेरिस ओलंपिक में दो कांस्य पदक जीतने वाली भाकर ने क्वालीफाइंग 579 का स्कोर बनाकर तीसरा स्थान हासिल किया था लेकिन फाइनल में वह 181.1 अंक ही बना पाई। यह 24 वर्षीय खिलाड़ी अब 25 मीटर एयर पिस्टल में भाग लेगी।दस मीटर एयर पिस्टल में भाग लेने वाली अन्य भारतीय खिलाड़ियों में ईशा सिंह 572 के स्कोर के साथ 15वें स्थान पर रहीं और फाइनल में जगह बनाने से चूक गईं। सुरुचि सिंह 568 के स्कोर के साथ 26वें स्थान पर रहीं। भारत इस स्पर्धा में वियतनाम से पदक से चूक गया।दोनों टीमों के समान 1719 अंक रहे लेकिन भारत ने 10 अंक पर कम शॉट लगाए थे जिससे उसे चौथे स्थान से संतोष करना पड़ा। भारत ने अभी तक निशानेबाजी में सात पदक जीते हैं जिनमें चार रजत और तीन एक कांस्य पदक शामिल हैं। 

दो बार की ओलंपिक पदक विजेता निशानेबाज मनु भाकर अपेक्षित प्रदर्शन करने में नाकाम रही और बुधवार को यहां एशियाई खेलों में महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल के व्यक्तिगत वर्ग में पांचवें स्थान पर रही जबकि टीम स्पर्धा में मामूली अंतर से पदक से चूक गई। पेरिस ओलंपिक में दो कांस्य पदक जीतने वाली भाकर ने क्वालीफाइंग 579 का स्कोर बनाकर तीसरा स्थान हासिल किया था लेकिन फाइनल में वह 181.1 अंक ही बना पाई। यह 24 वर्षीय खिलाड़ी अब 25 मीटर एयर पिस्टल में भाग लेगी।

दस मीटर एयर पिस्टल में भाग लेने वाली अन्य भारतीय खिलाड़ियों में ईशा सिंह 572 के स्कोर के साथ 15वें स्थान पर रहीं और फाइनल में जगह बनाने से चूक गईं। सुरुचि सिंह 568 के स्कोर के साथ 26वें स्थान पर रहीं। भारत इस स्पर्धा में वियतनाम से पदक से चूक गया।

दोनों टीमों के समान 1719 अंक रहे लेकिन भारत ने 10 अंक पर कम शॉट लगाए थे जिससे उसे चौथे स्थान से संतोष करना पड़ा। भारत ने अभी तक निशानेबाजी में सात पदक जीते हैं जिनमें चार रजत और तीन एक कांस्य पदक शामिल हैं।

​Hindi News – News in Hindi – Latest News in Hindi | Prabhasakshi

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *