गणेशोत्सव मंडल ने कराया सुंदरकांड पाठ:गंगा पार्क में गणेश आरती-वंदना के बाद हुआ भव्य भंडारा

गणेशोत्सव मंडल ने कराया सुंदरकांड पाठ:गंगा पार्क में गणेश आरती-वंदना के बाद हुआ भव्य भंडारा

लखनऊ के इंदिरा नगर बी ब्लॉक स्थित दुर्गा माता मंदिर, गंगा पार्क में मंगलवार को श्री छत्रपति शिवाजी गणेशोत्सव मंडल की ओर से धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। सुबह भगवान गणेश की आरती और वंदना की गई। शाम को पंडित गोपाल मिश्र के सानिध्य में भक्तों ने सामूहिक रूप से सुंदरकांड का पाठ किया। सुंदरकांड पाठ के समापन के बाद भव्य भंडारे का आयोजन किया गया। इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम में मंडल के मुख्य आयोजक अमोल महानूर के साथ कार्यकारिणी सदस्य डीएस शुक्ला, सीबी सिंह, पवन शुक्ला, अनूप त्रिपाठी, विनीत वर्मा, प्रदीप दुबे, संजय शर्मा, निशांत खरे, अमन महानूर, उमेश सिंह, राजा और आयुष गुप्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम में बाल मंडल से यश, चार्वी, ओम, कुवम, शिवांश, मन्या, अनुष्का, ऐंजल, पियुश और तेजस ने सहभागिता की। वहीं महिला मंडल से उज्ज्वला, अपर्णा, नेहा, जया, रीत, सुनीता, अनिता, सीमा, रंजना, पल्लवि, खुशी, सारिका और अर्चना समेत अन्य श्रद्धालु मौजूद रहे।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *