नोएडा में यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो, देखे डायवर्जन प्लान:24 से 29 सितंबर तक भारी वाहनों के प्रवेश पर सुबह सात से रात 11 बजे तक रहेगी रोक

नोएडा में यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो, देखे डायवर्जन प्लान:24 से 29 सितंबर तक भारी वाहनों के प्रवेश पर सुबह सात से रात 11 बजे तक रहेगी रोक

यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो के आयोजन को लेकर सुरक्षित व सुगम यातायात को लेकर ट्रैफिक पुलिस ने खाका तैयार कर लिया है। ग्रेटर नोएडा के इंडिया एक्सपो मार्ट में हो रहे पांच दिवसीय आयोजन में देश-विदेश से बड़ी संख्या में खरीदार, उद्यमी और वीवीआईपी पहुंचेंगे। इसलिए आयोजन के दौरान 24 से 29 सितंबर तक गौतमबुद्ध नगर जिले में सुबह सात से रात 11 बजे तक भारी, मध्यम और हल्के मालवाहक वाहनों का प्रवेश पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगा। इमरजेंसी और जरुरी वाहनों के लिए मार्ग खुलेगा। वाहन चालक इन रास्तों से पहुंचेंगे एक्सपोमार्ट
कार्यक्रम समाप्ति के बाद इन रास्तों से होगी वापसी
कार्यक्रम समाप्ति के बाद वाहन पार्किंग स्थल से एक्सपोपोर्ट की ओर नहीं जाएंगे। सभी वाहन एलजी गोलचक्कर, सूरजपुर, कच्ची सड़क तिराहा से कुलेसरा, वेस्ट-2, ककराला से सोरखा पर्थला, किसान चौक या मंगरौली, हरोला, सेक्टर-37 होकर निकलेंगे। दिल्ली-गाजियाबाद जाने वाले वाहन शारदा गोलचक्कर, एलजी गोलचक्कर, साजीपुर गोलचक्कर, तिलवाड़ा गोलचक्कर, दादरी इंद्रापुरम से एनएच-24/09 को जाएंगे। मालवाहन वाहनों के लिए यह रास्ते किए गए निर्धारित
ईस्टर्न पेरिफेरल पर मालवाहक वाहनों पर प्रतिबंध
गौतमबुद्धनगर से सभी प्रकार के मालवाहक वाहनों का संचालन नो-एंट्री के साथ अन्य मार्ग या समय पर किया जाएगा। जनपद मेरठ, हापुड़, गाजियाबाद से ईस्टर्न पेरिफेरल द्वारा बील अकबरपुर से जनपद आगरा, मथुरा, लखनऊ जाने वाले वाहन इसी मार्ग से भेजे जाएंगे। प्रदर्शनी सामग्री वाले ट्रकों के लिए पार्किंग
यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में प्रदर्शनी सामग्री ले जाने वाले भारी ट्रक शारदा गोलचक्कर से एलजी गोलचक्कर से साजिपुर गोलचक्कर से 130 मीटर रोड होकर सिरसा गोलचक्कर तथा रामपुर-फतेहपुर तिराहा के पास स्थित ट्रक पार्किंग में पार्क होंगे।
नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे व एक्सपोमार्ट के इन रास्तों पर डायवर्जन
ट्रेड शो के दौरान विशेष परिस्थितियों में नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस-वे और एक्सपोमार्ट के आस-पास के मार्गों पर अल्प समय के लिए यातायात डायवर्जन किया जाएगा। इस दौरान वाहनों की आवाजाही के लिए 13 वैकल्पिक मार्ग निर्धारित किए गए हैं। वाहनों की आवाजाही करने रूट में यह रहेगा बदलाव

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *