गाजियाबाद में 26 सितंबर से फिर 2 दिन हल्की बारिश:सुबह से धूप खिलने पर आज मौसम साफ, तापमान 35 डिग्री सेल्सियस

गाजियाबाद में 26 सितंबर से फिर 2 दिन हल्की बारिश:सुबह से धूप खिलने पर आज मौसम साफ, तापमान 35 डिग्री सेल्सियस

गाजियाबद में आज बुधवार को दिन में मौसम साफ रहने का अनुमान है। सुबह से से धूप खिली है। दिन में हवा भी 4 किमी प्रति घंटा से रहेगी। दिन में आज हल्की उमस रहेग। जहां धूप में दोपहर 12 बजे चटकी देखने को मिलेगी। सुबह न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि दिन में अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। पिछले 24 घंटे में आज तापमान में एक डिग्री सेल्सियस की बढ़ोत्तरी हुई है। 26 व 27 सितंबर को बारिश का अनुमान मौसम विभाग के अनुसार 26 सितंबर से 2 दिन मौसम बदलने का अनुमान है। जहां हल्की बारिश के साथ तेज हवा भी चल सकती हैं। इन दिनों में न्यूनतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा। 11 सितंबर को गाजियाबाद में आखिरी बार हल्की बारिश हुई, तभी से मौसम साफ बना हुआ है। मानसून जहां बारिश का दौर भी नहीं बचा है, दिन में धूप है, लेकिन उमस जैसी गर्मी कम है। रात भी सर्द होने लगी हैं, सुबह के समय तापमान में कमी के चलते मौसम सुहावना है। मौसम विज्ञानियों के अनुसार रात के तापमान में धीरे-धीरे गिरावट आ रही है। अक्टूबर के पहले सप्ताह से तापमान में कमी एनसीआर और आसपास के क्षेत्र में अक्टूबर के पहले सप्ताह से तापमान में कमी आने की संभावना है। जहां रात का तापमान इसी सप्ताह 24 डिग्री सेल्सियस पर आने की संभावना है। जिससे उमस खत्म हो जाएगी और शाम होने के साथ ही दिन निकलते तक वायु में नमी अधिक रहती है, एक अक्टूबर से रात में तेजी से सर्दी बढ़ेगी।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *