पटना में बिहार पुलिस के एक सिपाही ने अपनी बहन को गोली मारकर हत्या कर दी। उसके बाद उसने सर्विस रिवॉल्वर से खुद को भी गोली मारकर सुसाइड कर लिया। पुलिस ने मौके से एक पिस्टल, 33 गोलियां और दो खोखे बरामद किए हैं। दोनों भाई-बहन की मौके पर ही मौत हो गई। घटना दानापुर इलाके के नासरीगंज के मिथिला कॉलोनी की है। दोनों के शव एक ही बेड पर मिले हैं। मृतकों की पहचान ओमचंद्र उर्फ सोनू(30) और उनकी बहन गायत्री देवी (21) के रूप में हुई है। ओमचंद्र की पोस्टिंग मोतिहारी में थी। गायत्री की शादी हो चुकी थी। पहले घटना से जुड़ीं तस्वीरें देखिए तीसरी मंजिल पर रहते थे भाई-बहन जानकारी के अनुसार, मुजफ्फरपुर के रहने वाले ओम चंद्र अपने एक भाई और दो बहनों के साथ एक साल पहले मिथिला कॉलोनी स्थित ब्रजेश सिंह के मकान की तीसरी मंजिल पर रह रहे थे। ओम चंद्र को अनुकंपा पर बिहार पुलिस में नौकरी मिली थी और वह मोतिहारी में सिपाही के पद पर तैनात था। वह कभी-कभी अपने भाई-बहनों से मिलने आता था। उनका छोटा भाई उमानाथ फ्लिपकार्ट में काम करता है। घटना के वक्त मृतक का भाई उमानाथ घर में मौजूद नही था। ‘बहन की मानसिक हालत ठीक नहीं थी’ मृतक के भाई उमानाथ ने बताया कि बहन गायत्री की मानसिक हालत ठीक नहीं थी। उसकी शादी 2004 में बक्सर जिले के गायघाट में हुई थी। उसकी खराब मानसिक स्थिति के कारण ससुराल वाले उसे अपने पास नहीं रखना चाहते थे। उसका इलाज मुजफ्फरपुर के एक अस्पताल में चल रहा था। ओम चंद्र उसे तीन महीने पहले ही अस्पताल से घर लाए थे। दो महीने बाद सिपाही की होने वाली थी शादी मृतक सिपाही ओमचंद्र मूलरूप से मुजफ्फरपुर जिले के औराई थाना क्षेत्र स्थित मरथुआ गांव का रहने वाला था। उसके पिता का देहांत हो चुका है, जिसके बाद उसे अनुकंपा के तहत नौकरी मिली थी। 2 महीने बाद उसकी शादी भी होने वाली थी। वहीं उमानाथ ने बताया कि बहन आसपास की दुकानों से उधार सामान लेती थी। दुकानदार बकाया पैसे के लिए ओम चंद्र से भी मांग करते थे। कुछ दुकानदारों ने हाल ही में ओम चंद्र से भी बकाया राशि मांगी थी। ‘घर में सिर्फ भाई-बहन मौजूद थे’ इस संबंध में सिटी एसपी पश्चिमी संकेत कुमार ने बताया कि मृतक ओम चंद्र मोतिहारी जिले में सिपाही के पद पर तैनात था वारदात के समय घर में केवल भाई-बहन थे। ओम चंद्र ने आपसी विवाद में तनाव में आकर पहले बहन को गोली मारा फिर खुद अपने आप को गोली मार कर खुदकुशी कर ली। घटनास्थल से सर्विस रिवाल्वर बरामद की गई है। इसके अलावा एक खोखा मिला है। विभाग की ओर से मिले अन्य बुलेट भी बरामद किए गए हैं। बहन का मानसिक संतुलन ठीक नहीं होने को कारण माना जा रहा है। इसी वजह से इस वारदात को अंजाम दिए जाने की आशंका है। फिलहाल दोनों शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। बाकी पुलिस छानबीन कर रही है। पटना में बिहार पुलिस के एक सिपाही ने अपनी बहन को गोली मारकर हत्या कर दी। उसके बाद उसने सर्विस रिवॉल्वर से खुद को भी गोली मारकर सुसाइड कर लिया। पुलिस ने मौके से एक पिस्टल, 33 गोलियां और दो खोखे बरामद किए हैं। दोनों भाई-बहन की मौके पर ही मौत हो गई। घटना दानापुर इलाके के नासरीगंज के मिथिला कॉलोनी की है। दोनों के शव एक ही बेड पर मिले हैं। मृतकों की पहचान ओमचंद्र उर्फ सोनू(30) और उनकी बहन गायत्री देवी (21) के रूप में हुई है। ओमचंद्र की पोस्टिंग मोतिहारी में थी। गायत्री की शादी हो चुकी थी। पहले घटना से जुड़ीं तस्वीरें देखिए तीसरी मंजिल पर रहते थे भाई-बहन जानकारी के अनुसार, मुजफ्फरपुर के रहने वाले ओम चंद्र अपने एक भाई और दो बहनों के साथ एक साल पहले मिथिला कॉलोनी स्थित ब्रजेश सिंह के मकान की तीसरी मंजिल पर रह रहे थे। ओम चंद्र को अनुकंपा पर बिहार पुलिस में नौकरी मिली थी और वह मोतिहारी में सिपाही के पद पर तैनात था। वह कभी-कभी अपने भाई-बहनों से मिलने आता था। उनका छोटा भाई उमानाथ फ्लिपकार्ट में काम करता है। घटना के वक्त मृतक का भाई उमानाथ घर में मौजूद नही था। ‘बहन की मानसिक हालत ठीक नहीं थी’ मृतक के भाई उमानाथ ने बताया कि बहन गायत्री की मानसिक हालत ठीक नहीं थी। उसकी शादी 2004 में बक्सर जिले के गायघाट में हुई थी। उसकी खराब मानसिक स्थिति के कारण ससुराल वाले उसे अपने पास नहीं रखना चाहते थे। उसका इलाज मुजफ्फरपुर के एक अस्पताल में चल रहा था। ओम चंद्र उसे तीन महीने पहले ही अस्पताल से घर लाए थे। दो महीने बाद सिपाही की होने वाली थी शादी मृतक सिपाही ओमचंद्र मूलरूप से मुजफ्फरपुर जिले के औराई थाना क्षेत्र स्थित मरथुआ गांव का रहने वाला था। उसके पिता का देहांत हो चुका है, जिसके बाद उसे अनुकंपा के तहत नौकरी मिली थी। 2 महीने बाद उसकी शादी भी होने वाली थी। वहीं उमानाथ ने बताया कि बहन आसपास की दुकानों से उधार सामान लेती थी। दुकानदार बकाया पैसे के लिए ओम चंद्र से भी मांग करते थे। कुछ दुकानदारों ने हाल ही में ओम चंद्र से भी बकाया राशि मांगी थी। ‘घर में सिर्फ भाई-बहन मौजूद थे’ इस संबंध में सिटी एसपी पश्चिमी संकेत कुमार ने बताया कि मृतक ओम चंद्र मोतिहारी जिले में सिपाही के पद पर तैनात था वारदात के समय घर में केवल भाई-बहन थे। ओम चंद्र ने आपसी विवाद में तनाव में आकर पहले बहन को गोली मारा फिर खुद अपने आप को गोली मार कर खुदकुशी कर ली। घटनास्थल से सर्विस रिवाल्वर बरामद की गई है। इसके अलावा एक खोखा मिला है। विभाग की ओर से मिले अन्य बुलेट भी बरामद किए गए हैं। बहन का मानसिक संतुलन ठीक नहीं होने को कारण माना जा रहा है। इसी वजह से इस वारदात को अंजाम दिए जाने की आशंका है। फिलहाल दोनों शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। बाकी पुलिस छानबीन कर रही है।

