हेल्थ अफसर डॉ. श्रीकृष्ण शर्मा ने बताया कि हेल्थ सैनिटेशन विभाग ने कर्मियों की ड्यूटियां लगा दी हैं। मेले के दौरान सफाई से लेकर सीवरेज व्यवस्था को दुरुस्त रखने के लिए विशेष टीमें काम करेंगी। भास्कर न्यूज | जालंधर प्रसिद्ध श्री सिद्ध बाबा सोढल मेले को भव्य, सुरक्षित और सुचारू बनाने के लिए नगर निगम, पुलिस और जिला प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। मंगलवार को मंदिर परिसर में मेयर वनीत धीर, निगम कमिश्नर, प्रशासनिक अधिकारियों और मंदिर ट्रस्ट के प्रतिनिधियों की उच्चस्तरीय बैठक हुई। जिसके बाद पूरे मेला क्षेत्र का गहन निरीक्षण किया। अधिकारियों को निर्देश दिए कि मेले की शुरुआत से पहले विकास और व्यवस्था से जुड़े सभी काम प्राथमिकता के आधार पर निपटाए जाएं। मेले में उमड़ने वाले लाखों श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा के लिए इस बार कड़े इंतजाम किए हैं। मंदिर के ट्रस्टी तरसेम कपूर के अनुसार, मंदिर प्रशासन श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा को लेकर पूरी तरह सतर्क है। सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए मंदिर परिसर में 50 से भी अधिक सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं, जिनसे हर गतिविधि पर कड़ी नजर रखी जाएगी। वहीं व्यवस्था को सुचारू रूप से चलाने को 300 से ज्यादा सेवादार तैनात रहेंगे। ये सेवादार न केवल भीड़ को नियंत्रित करेंगे, बल्कि श्रद्धालुओं को सुरक्षा और मार्गदर्शन से जुड़ी जरूरी जानकारियां भी समय-समय पर देते रहेंगे। मंदिर परिसर में निगम मेयर वनीत धीर व अधिकारी मंदिर प्रबंधकों के साथ मीटिंग करते हुए। (दाएं) सोढल मंदिर में श्रद्धालु माथा टेकते हुए। मेले में तैनात सेहत विभाग की टीम की निगरानी मेडिकल अफसर करेंगे। अधिकारियों ने बताया कि 26 सितंबर तक मेले दौरान मंदिर परिसर में 24-24 घंटे के लिए तीन टीमें तैनात रहेंगी। एक मंदिर के अंदर और दूसरी बाहर तैनात रहेगी। वहीं मेले में किसी श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए 6 एंबुलेंस का प्रबंध किया। जो दो एंबुलेंस मंदिर के बाहर ही रहेंगी और बाकी चार चौंकों में होगी। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर पुलिस और जिला प्रशासन की ओर से मंदिर कांप्लेक्स में हाई फ्रीक्वेंसी जैमर लगाए गए। इससे मंदिर परिसर में रिमोट काम नहीं करेंगे। इसके साथ ही लगभग 1000 पुलिस कर्मचारी मेला परिसर में अलग-अलग जगह से तैनात रहेंगे। एडीएफओ मनिंदर सिंह ने जानकारी दी कि आगामी मेले के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद रखने को फायर ब्रिगेड की 4 गाड़ियां विशेष रूप से तैनात की जाएंगी। मेले में उमड़ने वाली श्रद्धालुओं और आम जनता की भीड़ को देखते हुए अग्निशमन विभाग ने अग्निशामक किर्मयों की विशेष ड्यूटी भी लगाई गई है, जो 24 घंटे सतर्क रहकर मेले की सुरक्षा पर नजर रखेंगे। गाड़ियां मेले के प्रमुख और संवेदनशील स्थलों पर तैनात रहेंगी अगर इस दौरान मेला स्थल के आस-पास के इलाकों और मेले के पास किसी भी तरह की बिजली सप्लाई की समस्या आती है तो 96461-47544 एसडीओ से संपर्क और नोडल कंप्लेंट सेंटर के नंबर 96466-95106 पर शिकायत दर्ज करवा सकते हैं। एसडीओ राजीव ने बताया कि बुधवार सुबह एक और नया शिकायत नंबर जारी करेंगे , ताकि बिजली से जुड़ी किसी भी समस्या का तुरंत समाधान किया जा सके। .सिटी रेलवे स्टेशन या बस स्टैंड से मंदिर जाने के लिए दोमोरिया पुल सुगम मार्ग है। लम्मा पिंड वाले श्रद्धालु किशनपुरा चौक से दोआबा चौक तक रिक्शा या फिर दोपहिया वाहन तक पहुंचने के बाद पैदल मंदिर तक पहुंच सकते है। . दोमोरिया पुल से किशनपुरा चौक से होते हुए दोआबा चौक के बाद पैदल मंदिर तक जा सकते है। फतेहपुरा व दीन दयाल उपाध्याय नगर से सोढल रेलवे फाटक से पहले दोपहिया वाहन पर पहुंच सकते है। यहां से पैदल मंदिर तक जाना होगा। . गाजी गुल्ला से राम नगर फाटक से सीधे मंदिर के रास्ता से पहुंचा जा सकता है। . गाजी गुल्ला से ही दूसरा रास्ता अंडरब्रिज भी है। जो सीधे मंदिर के सामने निकलता है।

