मोतिहारी में मोबाइल झपटने वाले 3 स्मैकर्स गिरफ्तार:टोल प्लाजा के पास से पकड़े गए, सूखा नशा के खिलाफ अभियान जारी

मोतिहारी में मोबाइल झपटने वाले 3 स्मैकर्स गिरफ्तार:टोल प्लाजा के पास से पकड़े गए, सूखा नशा के खिलाफ अभियान जारी

मोतिहारी एसपी स्वर्ण प्रभात के निर्देश पर जिले में सूखा नशा के खिलाफ लगातार अभियान चल रहा है। एसपी ने सभी थाना प्रभारियों को स्मैकर्स के खिलाफ विशेष अभियान चलाकर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। इसका असर दिख रहा है और सभी थानों द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में शिकारगंज थाना प्रभारी गोपाल कुमार को जानकारी मिली। उन्हें बताया गया कि टोल प्लाजा के पास कुछ स्मैकर्स नशा करते हैं। वे आने-जाने वाले राहगीरों से मोबाइल और चेन छीनते हैं। छीना गया एक मोबाइल बरामद हुआ इस सूचना पर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की। टोल प्लाजा के पास छापेमारी कर तीन स्मैकर्स को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार स्मैकर्स की पहचान शशिभूषण सोनी (19), दुर्गा पासवान (20) और अनिल पासवान (21) के रूप में हुई है। ये तीनों शिकारगंज थाना क्षेत्र के सिरौना गांव के रहने वाले हैं। उनकी तलाशी लेने पर उनके पास से 19 सितंबर को छीना गया एक मोबाइल बरामद हुआ। नशे से दूर रहने की अपील की गई पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर कोर्ट भेज दिया है। उनके पास से छीना हुआ मोबाइल और घटना में इस्तेमाल की गई एक मोटरसाइकिल भी जब्त की गई है। थाना प्रभारी गोपाल कुमार ने बताया कि ऐसी कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि सूखा नशा करने वालों के खिलाफ सख्त एक्शन लिया जाएगा। किसी को भी नहीं बख्शा जाएगा। एसपी स्वर्ण प्रभात ने जानकारी दी कि जिले में सूखा नशा के खिलाफ विशेष अभियान चल रहा है। युवाओं से नशे से दूर रहने की अपील की गई है। पुलिस लगातार गश्त और छापेमारी कर रही है। मोतिहारी एसपी स्वर्ण प्रभात के निर्देश पर जिले में सूखा नशा के खिलाफ लगातार अभियान चल रहा है। एसपी ने सभी थाना प्रभारियों को स्मैकर्स के खिलाफ विशेष अभियान चलाकर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। इसका असर दिख रहा है और सभी थानों द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में शिकारगंज थाना प्रभारी गोपाल कुमार को जानकारी मिली। उन्हें बताया गया कि टोल प्लाजा के पास कुछ स्मैकर्स नशा करते हैं। वे आने-जाने वाले राहगीरों से मोबाइल और चेन छीनते हैं। छीना गया एक मोबाइल बरामद हुआ इस सूचना पर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की। टोल प्लाजा के पास छापेमारी कर तीन स्मैकर्स को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार स्मैकर्स की पहचान शशिभूषण सोनी (19), दुर्गा पासवान (20) और अनिल पासवान (21) के रूप में हुई है। ये तीनों शिकारगंज थाना क्षेत्र के सिरौना गांव के रहने वाले हैं। उनकी तलाशी लेने पर उनके पास से 19 सितंबर को छीना गया एक मोबाइल बरामद हुआ। नशे से दूर रहने की अपील की गई पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर कोर्ट भेज दिया है। उनके पास से छीना हुआ मोबाइल और घटना में इस्तेमाल की गई एक मोटरसाइकिल भी जब्त की गई है। थाना प्रभारी गोपाल कुमार ने बताया कि ऐसी कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि सूखा नशा करने वालों के खिलाफ सख्त एक्शन लिया जाएगा। किसी को भी नहीं बख्शा जाएगा। एसपी स्वर्ण प्रभात ने जानकारी दी कि जिले में सूखा नशा के खिलाफ विशेष अभियान चल रहा है। युवाओं से नशे से दूर रहने की अपील की गई है। पुलिस लगातार गश्त और छापेमारी कर रही है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *