नवादा के रजौली में शराबबंदी कानून को सख्ती से लागू करने के लिए उत्पाद विभाग की टीम लगातार वाहन चेकिंग अभियान चला रही है। उत्पाद अधीक्षक गणेश चंद्रा के निर्देश पर और उत्पाद निरीक्षक अमृत कुमार गुप्ता के नेतृत्व में उत्पाद पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई की। कुल 432.360 लीटर अवैध विदेशी शराब बरामद झारखंड की ओर से आ रही एक सफेद रंग की महिंद्रा एक्सयूवी 500 लग्जरी गाड़ी (रजिस्ट्रेशन नंबर- जेएच10एजी/9100) को जांच के लिए रोका गया। गाड़ी की गहन तलाशी लेने पर उसके भीतर छिपाकर रखी गई कुल 432.360 लीटर अवैध विदेशी शराब बरामद हुई। बरामद शराब में ओल्ड हैबिट व्हिस्की की 375 मिली वाली 600 बोतलें, रॉयल चैलेंज व्हिस्की की 180 मिली वाली 192 पेट बोतलें और लंडन बेवरेजेज जॉर्ज विलियम व्हिस्की की 180 मिली वाली 960 पेट बोतलें शामिल थीं। न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया कार्रवाई के दौरान शराब को अवैध तरीके से ले जा रहे वाहन चालक को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया। उसकी पहचान झारखंड राज्य के हजारीबाग जिले के विष्णुगढ़ थाना क्षेत्र के रमुआ धोबी मोहल्ला निवासी राम प्रवेश कसेरा के 24 वर्षीय बेटे मिथुन कुमार कसेरा के तौर पर हुई। उत्पाद अधीक्षक ने बताया कि दो राज्यों की सीमा पर स्थित रजौली चेकपोस्ट पर हर दिन सभी छोटे-बड़े वाहनों की गहन जांच की जाती है, ताकि शराब तस्करी पर पूरी तरह से रोक लगाई जा सके। जरूरी कागजी कार्रवाई और पूछताछ पूरी करने के बाद गिरफ्तार तस्कर को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। नवादा के रजौली में शराबबंदी कानून को सख्ती से लागू करने के लिए उत्पाद विभाग की टीम लगातार वाहन चेकिंग अभियान चला रही है। उत्पाद अधीक्षक गणेश चंद्रा के निर्देश पर और उत्पाद निरीक्षक अमृत कुमार गुप्ता के नेतृत्व में उत्पाद पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई की। कुल 432.360 लीटर अवैध विदेशी शराब बरामद झारखंड की ओर से आ रही एक सफेद रंग की महिंद्रा एक्सयूवी 500 लग्जरी गाड़ी (रजिस्ट्रेशन नंबर- जेएच10एजी/9100) को जांच के लिए रोका गया। गाड़ी की गहन तलाशी लेने पर उसके भीतर छिपाकर रखी गई कुल 432.360 लीटर अवैध विदेशी शराब बरामद हुई। बरामद शराब में ओल्ड हैबिट व्हिस्की की 375 मिली वाली 600 बोतलें, रॉयल चैलेंज व्हिस्की की 180 मिली वाली 192 पेट बोतलें और लंडन बेवरेजेज जॉर्ज विलियम व्हिस्की की 180 मिली वाली 960 पेट बोतलें शामिल थीं। न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया कार्रवाई के दौरान शराब को अवैध तरीके से ले जा रहे वाहन चालक को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया। उसकी पहचान झारखंड राज्य के हजारीबाग जिले के विष्णुगढ़ थाना क्षेत्र के रमुआ धोबी मोहल्ला निवासी राम प्रवेश कसेरा के 24 वर्षीय बेटे मिथुन कुमार कसेरा के तौर पर हुई। उत्पाद अधीक्षक ने बताया कि दो राज्यों की सीमा पर स्थित रजौली चेकपोस्ट पर हर दिन सभी छोटे-बड़े वाहनों की गहन जांच की जाती है, ताकि शराब तस्करी पर पूरी तरह से रोक लगाई जा सके। जरूरी कागजी कार्रवाई और पूछताछ पूरी करने के बाद गिरफ्तार तस्कर को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

