बीजेपी नेता से नागिन डांस कराने वाले SHO लाइन हाजिर:सीमेंट मांगने का भी आरोप; कर्मचारी को छुड़ाने गए थे

बीजेपी नेता से नागिन डांस कराने वाले SHO लाइन हाजिर:सीमेंट मांगने का भी आरोप; कर्मचारी को छुड़ाने गए थे

जालौन के रामपुरा थाने में भाजपा नेता से ‘नागिन डांस’ कराने और 20 बोरी सीमेंट मांगने का मामला सामने आया है। मामले की शिकायत मिलने पर मंगलवार दोपहर SP दुर्गेश कुमार ने SHO शिव प्रकाश सिंह को लाइन हाजिर कर दिया है। इसके साथ ही केपी सरोज को रामपुरा थाने का नया प्रभारी नियुक्त किया गया है। मामले में विभागीय जांच के आदेश दिए गए हैं। कर्मचारी को छुड़ाने थाने पहुंचे थे नेता, SO ने मांगी 20 बोरी सीमेंट रामपुरा ब्लॉक के भाजपा नेता व टेंट हाउस व्यवसायी दिनेश मिश्रा दो दिन पूर्व अपने एक कर्मचारी को छुड़ाने थाने गए थे, जिसे पुलिस ने शराब के नशे में हंगामा करने के आरोप में पकड़ा था। दिनेश मिश्रा का आरोप है कि बातचीत के दौरान थाना प्रभारी शिव प्रकाश सिंह ने उनसे 20 बोरी सीमेंट की मांग की। पूर्व में पुलिस का सहयोग करने की बात कहते हुए जब उन्होंने सीमेंट देने से मना किया, तो थाना प्रभारी उग्र हो गए। कमरे में बंद कर 10 मिनट तक कराया डांस भाजपा नेता का आरोप है कि इंकार करने पर SO उन्हें थाने के एक कमरे में ले गए और दरवाजा बंद कर दिया। वहां डर और पुलिसिया दबाव में उनसे करीब 10 मिनट तक ‘नागिन डांस’ कराया गया। आरोप यह भी है कि SO ने बाद में कुछ लोगों के सामने अपनी गलती मानी और मंडल अध्यक्ष संतोष प्रजापति को भी थाने बुलाकर धमकाया। SO ने आरोपों को बताया बेबुनियाद घटना की जानकारी मिलने पर विधायक मूलचंद्र निरंजन और जिला पंचायत अध्यक्ष घनश्याम अनुरागी के नेतृत्व में भाजपा नेताओं के प्रतिनिधिमंडल ने एसपी कार्यालय पहुंचकर विरोध दर्ज कराया था। उधर, हटाए गए थाना प्रभारी शिव प्रकाश सिंह ने सभी आरोपों को पूरी तरह निराधार और बेबुनियाद बताया है। हालांकि भाजपा नेता दिनेश मिश्रा द्वारा कोई आधिकारिक बात मीडिया के सामने नहीं की उन्होंने यह कार्रवाई गुपचुप तरीके से भाजपा नेताओं के समर्थन से कराई है। वही दैनिक भास्कर भी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं कर रहा है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *