शेखपुरा में प्रेम प्रसंग के चलते प्रेमी के साथ फरार हुई 20 साल की युवती को पुलिस ने हरियाणा के फरीदाबाद से बरामद कर लिया है। पुलिस ने युवती के प्रेमी को भी गिरफ्तार कर लिया है। बरामद युवती और गिरफ्तार प्रेमी को मंगलवार को पुलिस शेखपुरा लाई। पुलिस अब युवती का बयान कोर्ट में दर्ज कराने की तैयारी कर रही है। युवक पर युवती के अपहरण का लगा था आरोप पुलिस सब इंस्पेक्टर रणधीर कुमार धीरज ने बताया कि 12 अगस्त को स्थानीय थाने में युवती के अपहरण की FIR दर्ज कराई गई थी। इसमें लखीसराय जिले के विरुपुर थाना क्षेत्र के मनहरपुर गांव के एक युवक पर युवती के अपहरण का आरोप लगा था। दोनों फरीदाबाद चले गए थे पुलिस के मुताबिक, युवती और आरोपी युवक के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था। युवक का एक रिश्तेदार युवती के गांव में रहता था, जिसके कारण उसका गांव में आना-जाना था। इसी दौरान दोनों में प्यार हो गया और करीब डेढ़ साल से उनका प्रेम प्रसंग चल रहा था। गांव से फरार होने के बाद दोनों फरीदाबाद चले गए थे और वहां पति-पत्नी के रूप में रह रहे थे। पुलिस ने मोबाइल के टावर लोकेशन के आधार पर युवती को ढूंढने में सफलता पाई। शेखपुरा में प्रेम प्रसंग के चलते प्रेमी के साथ फरार हुई 20 साल की युवती को पुलिस ने हरियाणा के फरीदाबाद से बरामद कर लिया है। पुलिस ने युवती के प्रेमी को भी गिरफ्तार कर लिया है। बरामद युवती और गिरफ्तार प्रेमी को मंगलवार को पुलिस शेखपुरा लाई। पुलिस अब युवती का बयान कोर्ट में दर्ज कराने की तैयारी कर रही है। युवक पर युवती के अपहरण का लगा था आरोप पुलिस सब इंस्पेक्टर रणधीर कुमार धीरज ने बताया कि 12 अगस्त को स्थानीय थाने में युवती के अपहरण की FIR दर्ज कराई गई थी। इसमें लखीसराय जिले के विरुपुर थाना क्षेत्र के मनहरपुर गांव के एक युवक पर युवती के अपहरण का आरोप लगा था। दोनों फरीदाबाद चले गए थे पुलिस के मुताबिक, युवती और आरोपी युवक के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था। युवक का एक रिश्तेदार युवती के गांव में रहता था, जिसके कारण उसका गांव में आना-जाना था। इसी दौरान दोनों में प्यार हो गया और करीब डेढ़ साल से उनका प्रेम प्रसंग चल रहा था। गांव से फरार होने के बाद दोनों फरीदाबाद चले गए थे और वहां पति-पत्नी के रूप में रह रहे थे। पुलिस ने मोबाइल के टावर लोकेशन के आधार पर युवती को ढूंढने में सफलता पाई।

