हांसी सामान्य अस्पताल को मिली 500 एमए की एक्स-रे मशीन:तीन साल बाद आई नई आधुनिक मशीन, निजी अस्पतालों में भी नहीं इतनी क्षमता

हांसी सामान्य अस्पताल को मिली 500 एमए की एक्स-रे मशीन:तीन साल बाद आई नई आधुनिक मशीन, निजी अस्पतालों में भी नहीं इतनी क्षमता

हांसी के सामान्य अस्पताल में करीब तीन साल से खराब पड़ी एक्स-रे मशीन का इंतजार मंगलवार को खत्म हो गया है। अस्पताल को अब 500 मिलीएम्पियर क्षमता की नई एक्स-रे मशीन मिल गई है। इस मशीन को क्रेन से एक्स-रे रूम तक पहुंचाया गया। इंजीनियरों की टीम अगले दो से तीन दिनों में इसका सेटअप और इंस्टॉलेशन पूरा करेगी। इसके बाद मरीजों को अस्पताल में ही एक्स-रे की सुविधा मिलने लगेगी। जब तक मशीन का इंस्टॉलेशन और तकनीकी सेटअप पूरा नहीं हो जाता, तब तक एक्स-रे के लिए मरीजों को हिसार रेफर किया जाएगा। मशीन चालू होने के बाद हांसी और आसपास के मरीजों को एक्स-रे के लिए हिसार नहीं जाना पड़ेगा। उन्हें अस्पताल में ही बेहतर जांच सुविधा मिल सकेगी। 500 एमए की क्षमता वाली है मशीन सीएमओ डॉ. राहुल बुद्धिराजा ने बताया कि 500 एमए क्षमता की यह मशीन सामान्य अस्पताल के लिए एक बड़ी सुविधा है। उन्होंने कहा कि इतनी क्षमता की एक्स-रे मशीन हांसी जिले के निजी अस्पतालों में भी नहीं है। इससे क्षेत्र के लोगों को काफी फायदा मिलेगा और उन्हें बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिलेंगी। अपग्रेड कर रहे हैं अस्पताल सीएमओ ने यह भी बताया कि सामान्य अस्पताल को धीरे-धीरे अपग्रेड किया जा रहा है। अस्पताल में डॉक्टरों की संख्या बढ़ाने के साथ-साथ आधुनिक मेडिकल उपकरण भी उपलब्ध कराए जा रहे हैं। नई एक्स-रे मशीन इसी दिशा में एक अहम कदम है। इसके चालू होने के बाद मरीजों को जांच के लिए बाहर जाने की परेशानी से काफी राहत मिलेगी।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *