पूर्णिया- 5 दिन से लापता महिला का शव मिला:सौरा नदी किनारे झाड़ियों में पड़ी थी लाश, एसडीआरएफ ने चलाया था सर्च ऑपरेशन

पूर्णिया- 5 दिन से लापता महिला का शव मिला:सौरा नदी किनारे झाड़ियों में पड़ी थी लाश, एसडीआरएफ ने चलाया था सर्च ऑपरेशन

पूर्णिया के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बेलौरी स्थित श्रीराम टोला में 5 दिनों से लापता एक महिला का शव सौरा नदी के किनारे मिला है। 17 सितंबर से संदिग्ध हालत में लापता 52 वर्षीय भूलो देवी की तलाश शव मिलने के साथ खत्म हो गई। भूलो देवी का शव सौरा नदी किनारे जंगलों और झाड़ियों में फंसा हुआ मिला। ज्यादा समय बीतने की वजह से शव बहुत खराब हालत में था। परिजनों ने भूलो देवी के लापता होने की सूचना पुलिस को दी थी। इसके बाद एसडीआरएफ की टीम ने भी महिला को खोजने के लिए सर्च ऑपरेशन चलाया था। शौच के लिए निकली थीं, फिर नहीं लौटीं परिजनों के अनुसार, नगर निगम के वार्ड संख्या 42 स्थित श्रीराम टोला, बेलौरी निवासी दिनेश ऋषि की 52 वर्षीय पत्नी भूलो देवी गत 17 सितंबर को सौरा नदी किनारे शौच के लिए घर से निकली थीं। जब काफी देर बीत जाने के बाद भी वह वापस नहीं लौटीं, तो परिजनों की चिंता बढ़ने लगी। लापता महिला के देवर शंकर ऋषि ने घटना के संबंध में बताया कि परिजनों ने शुरुआत में अपने स्तर पर महिला की काफी खोजबीन की। आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों, संभावित ठिकानों और दूर-दराज के रिश्तेदारों के घरों में भी संपर्क साधा गया, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं मिल सका। नदी में डूबने की थी आशंका इधर परिजनों का मानना था कि कहीं कोई अनहोनी न हुई हो । नदी किनारे जाने के कारण ग्रामीणों और परिजनों द्वारा महिला के सौरा नदी में डूब जाने की आशंका जताई गई थी, जिसे लेकर सौरा नदी में भी ढूंढा गया । रविवार को चलाया गया था दिनभर सर्च अभियान मामले की गंभीरता को देखते हुए स्थानीय वार्ड पार्षद प्रतिनिधि चंदन भगत ने घटना की जानकारी जिला प्रशासन और एसडीआरएफ SDRF की टीम को दी। सूचना मिलने के बाद रविवार सुबह से ही एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और सौरा नदी के बहाव क्षेत्र में गहन खोजबीन अभियान शुरू किया। एसडीआरएफ के हवलदार तारकेश्वर चौधरी के नेतृत्व में गोताखोरों की टीम ने दिनभर नदी के अलग-अलग हिस्सों में सर्च ऑपरेशन चलाया। हालांकि, नदी के तेज बहाव और विस्तृत क्षेत्र के कारण रविवार को टीम के हाथ कोई सफलता नहीं लगी थी और शाम ढलते तक महिला का कोई सुराग नहीं मिल सका था। मंगलवार शाम 5 बजे मिला क्षत-विक्षत शव रविवार के असफल सर्च ऑपरेशन के बाद परिजनों की उम्मीदें टूट रही थीं। आखिरकार घटना के छठे दिन, यानी मंगलवार 22 सितंबर की शाम करीब 5 बजे, घटनास्थल से कुछ ही दूरी पर नदी किनारे जंगलों और झाड़ियों में उफना कर आया एक शव ग्रामीणों ने देखा। पानी में कई दिनों तक रहने के कारण शव काफी खराब हालत में था। ग्रामीणों ने तुरंत इसकी सूचना मुफस्सिल थाना पुलिस को दी। सूचना पाते ही मुफस्सिल थाना पुलिस दल-बल के साथ मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से शव को बाहर निकलवाया। परिजनों द्वारा कपड़ों व शारीरिक बनावट के आधार पर शव की पहचान 52 वर्षीय भूलो देवी के रूप में की गई। कागजी प्रक्रिया में जुटी पुलिस घटना की पुष्टि करते हुए मुफस्सिल थाना अध्यक्ष विवेक कुमार ने बताया कि महिला बीते 17 सितंबर से लापता थी और रविवार को एसडीआरएफ द्वारा नदी में व्यापक खोजबीन भी की गई थी। मंगलवार शाम लगभग 5 बजे सौरा नदी किनारे झाड़ियों में शव अटके होने की सूचना प्राप्त हुई। उन्होंने बताया कि पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर आवश्यक कागजी प्रक्रिया पूरी कर ली है। मृत्यु के सही कारणों और समय का पता लगाने के लिए शव को पोस्टमार्टम हेतु पूर्णिया सदर अस्पताल भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पूर्णिया के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बेलौरी स्थित श्रीराम टोला में 5 दिनों से लापता एक महिला का शव सौरा नदी के किनारे मिला है। 17 सितंबर से संदिग्ध हालत में लापता 52 वर्षीय भूलो देवी की तलाश शव मिलने के साथ खत्म हो गई। भूलो देवी का शव सौरा नदी किनारे जंगलों और झाड़ियों में फंसा हुआ मिला। ज्यादा समय बीतने की वजह से शव बहुत खराब हालत में था। परिजनों ने भूलो देवी के लापता होने की सूचना पुलिस को दी थी। इसके बाद एसडीआरएफ की टीम ने भी महिला को खोजने के लिए सर्च ऑपरेशन चलाया था। शौच के लिए निकली थीं, फिर नहीं लौटीं परिजनों के अनुसार, नगर निगम के वार्ड संख्या 42 स्थित श्रीराम टोला, बेलौरी निवासी दिनेश ऋषि की 52 वर्षीय पत्नी भूलो देवी गत 17 सितंबर को सौरा नदी किनारे शौच के लिए घर से निकली थीं। जब काफी देर बीत जाने के बाद भी वह वापस नहीं लौटीं, तो परिजनों की चिंता बढ़ने लगी। लापता महिला के देवर शंकर ऋषि ने घटना के संबंध में बताया कि परिजनों ने शुरुआत में अपने स्तर पर महिला की काफी खोजबीन की। आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों, संभावित ठिकानों और दूर-दराज के रिश्तेदारों के घरों में भी संपर्क साधा गया, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं मिल सका। नदी में डूबने की थी आशंका इधर परिजनों का मानना था कि कहीं कोई अनहोनी न हुई हो । नदी किनारे जाने के कारण ग्रामीणों और परिजनों द्वारा महिला के सौरा नदी में डूब जाने की आशंका जताई गई थी, जिसे लेकर सौरा नदी में भी ढूंढा गया । रविवार को चलाया गया था दिनभर सर्च अभियान मामले की गंभीरता को देखते हुए स्थानीय वार्ड पार्षद प्रतिनिधि चंदन भगत ने घटना की जानकारी जिला प्रशासन और एसडीआरएफ SDRF की टीम को दी। सूचना मिलने के बाद रविवार सुबह से ही एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और सौरा नदी के बहाव क्षेत्र में गहन खोजबीन अभियान शुरू किया। एसडीआरएफ के हवलदार तारकेश्वर चौधरी के नेतृत्व में गोताखोरों की टीम ने दिनभर नदी के अलग-अलग हिस्सों में सर्च ऑपरेशन चलाया। हालांकि, नदी के तेज बहाव और विस्तृत क्षेत्र के कारण रविवार को टीम के हाथ कोई सफलता नहीं लगी थी और शाम ढलते तक महिला का कोई सुराग नहीं मिल सका था। मंगलवार शाम 5 बजे मिला क्षत-विक्षत शव रविवार के असफल सर्च ऑपरेशन के बाद परिजनों की उम्मीदें टूट रही थीं। आखिरकार घटना के छठे दिन, यानी मंगलवार 22 सितंबर की शाम करीब 5 बजे, घटनास्थल से कुछ ही दूरी पर नदी किनारे जंगलों और झाड़ियों में उफना कर आया एक शव ग्रामीणों ने देखा। पानी में कई दिनों तक रहने के कारण शव काफी खराब हालत में था। ग्रामीणों ने तुरंत इसकी सूचना मुफस्सिल थाना पुलिस को दी। सूचना पाते ही मुफस्सिल थाना पुलिस दल-बल के साथ मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से शव को बाहर निकलवाया। परिजनों द्वारा कपड़ों व शारीरिक बनावट के आधार पर शव की पहचान 52 वर्षीय भूलो देवी के रूप में की गई। कागजी प्रक्रिया में जुटी पुलिस घटना की पुष्टि करते हुए मुफस्सिल थाना अध्यक्ष विवेक कुमार ने बताया कि महिला बीते 17 सितंबर से लापता थी और रविवार को एसडीआरएफ द्वारा नदी में व्यापक खोजबीन भी की गई थी। मंगलवार शाम लगभग 5 बजे सौरा नदी किनारे झाड़ियों में शव अटके होने की सूचना प्राप्त हुई। उन्होंने बताया कि पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर आवश्यक कागजी प्रक्रिया पूरी कर ली है। मृत्यु के सही कारणों और समय का पता लगाने के लिए शव को पोस्टमार्टम हेतु पूर्णिया सदर अस्पताल भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *