गुरुग्राम के राजकीय महाविद्यालय जटौली मंडी (पटौदी) में मंगलवार को 44वीं वार्षिक एथलेटिक मीट प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें 100 मीटर, 400 मीटर, 1500 मीटर दौड़, लंबी कूद और शॉट पुट जैसी कई खेल स्पर्धाएं शामिल रही। विद्यार्थियों ने पूरे जोश के साथ प्रतियोगिताओं में भाग लिया और अच्छा प्रदर्शन किया। एकल्व्य बने बेस्ट मेल एथलीट, रेनू बेस्ट फीमेल एथलीट बीए तृतीय वर्ष के छात्र एकलव्य को बेस्ट मेल एथलीट चुना गया। वहीं, बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा रेनू ने बेस्ट फीमेल एथलीट का खिताब जीता। दोनों खिलाड़ियों ने अलग-अलग स्पर्धाओं में बेहतरीन प्रदर्शन किया। यह कार्यक्रम कॉलेज प्राचार्या डॉ. इंदु राव की देखरेख में हुआ। कार्यवाहक प्राचार्या डॉ. ज्योत्सना गुलाटी ने व्यवस्थाओं और विद्यार्थियों का हौसला बढ़ाया। राजकीय महाविद्यालय सेक्टर-9, गुरुग्राम के डॉ. सतीश यादव ने भी एथलेटिक मीट को सफल बनाने में खास मदद और मार्गदर्शन दिया। कॉलेज की स्पोर्ट्स इंचार्ज सिमरन की निगरानी में सभी खेल स्पर्धाएं अच्छे से पूरी हुईं। समापन पर कॉलेज प्रबंधन की ओर से विजेता खिलाड़ियों को बधाई देकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

