झज्जर पार्ट टाइम जॉब का झांसा देकर 12 लाख ठगे:टेलीग्राम पर लिंक भेजकर ऑनलाइन टास्क के नाम पर फंसाया; पैसे निकालने के लिए और रकम जमा कराने को कहा

झज्जर पार्ट टाइम जॉब का झांसा देकर 12 लाख ठगे:टेलीग्राम पर लिंक भेजकर ऑनलाइन टास्क के नाम पर फंसाया; पैसे निकालने के लिए और रकम जमा कराने को कहा

झज्जर में पार्ट टाइम जॉब के नाम पर ऑनलाइन कमाई का झांसा देकर झज्जर के एक व्यक्ति से करीब 12 लाख रुपये की साइबर ठगी का मामला सामने आया है। साइबर क्राइम थाना झज्जर की पुलिस ने बैंक स्टेटमेंट और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जांच करते हुए मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान दीपक निवासी पातवान, जिला भिवानी के रूप में हुई है। आरोपी को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार, झज्जर निवासी एक व्यक्ति ने शिकायत दी थी कि वह प्राइवेट नौकरी करता है। 29 अगस्त 2025 को उसके टेलीग्राम पर पार्ट टाइम जॉब के नाम से एक लिंक भेजा गया। लिंक के माध्यम से उसे अलग-अलग ऑनलाइन टास्क पूरे करने के लिए कहा गया। शिकायतकर्ता ने आरोपियों के बताए अनुसार टास्क पूरे किए और इसमें रकम भी लगाता गया। पैसे निकालने की कोशिश की तो मांगी और रकम शिकायतकर्ता के अनुसार, जब उसने ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर जमा रकम निकालने का प्रयास किया तो आरोपियों ने अलग-अलग बहाने बनाकर उससे और पैसे जमा करवाने को कहा। वह आरोपियों के झांसे में आता गया और अलग-अलग माध्यमों से करीब 12 लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए। बाद में ठगी का एहसास होने पर उसने पुलिस को शिकायत दी। मामले की शिकायत पर थाना साइबर क्राइम झज्जर में संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया। पुलिस उपायुक्त मुख्यालय झज्जर फैसल खान के दिशा-निर्देशन में मामले की जांच शुरू की गई। बैंकिंग रिकॉर्ड और तकनीकी साक्ष्यों से आरोपी तक पहुंची पुलिस थाना साइबर क्राइम झज्जर में तैनात सहायक उप निरीक्षक अनिल कुमार की टीम ने शिकायतकर्ता के बैंक स्टेटमेंट समेत अन्य बैंकिंग और तकनीकी साक्ष्यों की जांच की। जांच के दौरान पुलिस को मिले सुरागों के आधार पर दीपक निवासी पातवान, जिला भिवानी को गिरफ्तार कर लिया गया। थाना प्रबंधक साइबर क्राइम झज्जर निरीक्षक दर्शन कुमार ने बताया कि मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस मामले में आगे की जांच कर रही है। अनजान लिंक और ऑनलाइन टास्क से रहें सावधान झज्जर पुलिस ने आमजन से अपील की है कि कम समय में अधिक पैसा कमाने के लालच में किसी अनजान व्यक्ति द्वारा भेजे गए लिंक पर क्लिक न करें। पार्ट टाइम जॉब या ऑनलाइन टास्क के नाम पर किसी अनजान व्यक्ति के खाते में रकम जमा न करवाएं। साइबर ठगी होने पर तुरंत हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज करवाएं। इसके अलावा cybercrime.gov.in पर भी साइबर अपराध की शिकायत की जा सकती है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *