‘दिन के उजाले में बेटियां सुरक्षित नहीं’-प्रभाकर झा:जमुई कांड पर कांग्रेस का सरकार पर हमला, बोले-दोषियों पर पॉक्सो के तहत कार्रवाई-फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई की मांग

‘दिन के उजाले में बेटियां सुरक्षित नहीं’-प्रभाकर झा:जमुई कांड पर कांग्रेस का सरकार पर हमला, बोले-दोषियों पर पॉक्सो के तहत कार्रवाई-फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई की मांग

जमुई में कोचिंग पढ़कर लौट रहे दसवीं कक्षा के नाबालिग छात्र-छात्रा के साथ सड़क पर कथित छेड़खानी, मारपीट और बर्बरता की घटना को लेकर कांग्रेस ने राज्य सरकार पर निशाना साधा है। नवादा जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष प्रभाकर झा ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर घटना की निंदा की और सरकार से मामले में जवाबदेही तय करने की मांग की। बोले- दिन में बेटियां सुरक्षित नहीं तो किस सुबह का इंतजार प्रभाकर झा ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के पुराने बयान का हवाला देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री ने कहा था कि अगर बिहार में रात 12 बजे के बाद कोई महिला या बेटी सड़क पर निकले और उसे कोई छू दे तो वे सुबह इस्तीफा दे देंगे। उन्होंने कहा कि जमुई में दिन के उजाले और शाम के समय भी बेटियां सुरक्षित नहीं हैं। ऐसे में मुख्यमंत्री अब किस सुबह का इंतजार कर रहे हैं। कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने सरकार के महिला सुरक्षा से जुड़े दावों पर भी सवाल उठाए। सरकार के दावों और जमीन की स्थिति में अंतर का आरोप प्रभाकर झा ने आरोप लगाया कि बिहार की डबल इंजन सरकार के दावों और जमीनी स्थिति में अंतर दिखाई दे रहा है। उन्होंने मुख्यमंत्री से अपने कथित पुराने बयान के अनुसार पद से इस्तीफा देने की मांग की। कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने कहा कि जमुई की घटना ने नाबालिगों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने सरकार से मामले में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने की मांग की। पॉक्सो के तहत कार्रवाई और फास्ट ट्रैक कोर्ट की मांग कांग्रेस ने घटना में शामिल सभी आरोपियों की पहचान कर उनके खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। साथ ही मामले की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट में कराने की मांग रखी गई है। पार्टी ने दोषियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी सजा की मांग करते हुए फांसी जैसी सजा दिए जाने की बात भी कही है। कोचिंग सेंटरों के आसपास 24 घंटे पुलिस गश्त की मांग कांग्रेस ने पीड़ित छात्र-छात्रा और उनके परिवारों को तत्काल सुरक्षा उपलब्ध कराने की मांग की। इसके साथ ही राज्य के सभी शिक्षण संस्थानों और कोचिंग सेंटरों के आसपास 24 घंटे पुलिस गश्त सुनिश्चित करने की मांग की गई, ताकि छात्र-छात्राओं की सुरक्षा को लेकर भरोसा कायम हो सके। इस दौरान युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष मनोज कुमार, हिसुआ कांग्रेस के पूर्व प्रखंड अध्यक्ष विजय कुमार, सत्येंद्र प्रसाद कुशवाहा, गोविंदपुर प्रखंड अध्यक्ष बालेश्वर यादव और सेवादल के सुरेंद्र कुमार मौजूद रहे। जमुई में कोचिंग पढ़कर लौट रहे दसवीं कक्षा के नाबालिग छात्र-छात्रा के साथ सड़क पर कथित छेड़खानी, मारपीट और बर्बरता की घटना को लेकर कांग्रेस ने राज्य सरकार पर निशाना साधा है। नवादा जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष प्रभाकर झा ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर घटना की निंदा की और सरकार से मामले में जवाबदेही तय करने की मांग की। बोले- दिन में बेटियां सुरक्षित नहीं तो किस सुबह का इंतजार प्रभाकर झा ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के पुराने बयान का हवाला देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री ने कहा था कि अगर बिहार में रात 12 बजे के बाद कोई महिला या बेटी सड़क पर निकले और उसे कोई छू दे तो वे सुबह इस्तीफा दे देंगे। उन्होंने कहा कि जमुई में दिन के उजाले और शाम के समय भी बेटियां सुरक्षित नहीं हैं। ऐसे में मुख्यमंत्री अब किस सुबह का इंतजार कर रहे हैं। कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने सरकार के महिला सुरक्षा से जुड़े दावों पर भी सवाल उठाए। सरकार के दावों और जमीन की स्थिति में अंतर का आरोप प्रभाकर झा ने आरोप लगाया कि बिहार की डबल इंजन सरकार के दावों और जमीनी स्थिति में अंतर दिखाई दे रहा है। उन्होंने मुख्यमंत्री से अपने कथित पुराने बयान के अनुसार पद से इस्तीफा देने की मांग की। कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने कहा कि जमुई की घटना ने नाबालिगों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने सरकार से मामले में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने की मांग की। पॉक्सो के तहत कार्रवाई और फास्ट ट्रैक कोर्ट की मांग कांग्रेस ने घटना में शामिल सभी आरोपियों की पहचान कर उनके खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। साथ ही मामले की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट में कराने की मांग रखी गई है। पार्टी ने दोषियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी सजा की मांग करते हुए फांसी जैसी सजा दिए जाने की बात भी कही है। कोचिंग सेंटरों के आसपास 24 घंटे पुलिस गश्त की मांग कांग्रेस ने पीड़ित छात्र-छात्रा और उनके परिवारों को तत्काल सुरक्षा उपलब्ध कराने की मांग की। इसके साथ ही राज्य के सभी शिक्षण संस्थानों और कोचिंग सेंटरों के आसपास 24 घंटे पुलिस गश्त सुनिश्चित करने की मांग की गई, ताकि छात्र-छात्राओं की सुरक्षा को लेकर भरोसा कायम हो सके। इस दौरान युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष मनोज कुमार, हिसुआ कांग्रेस के पूर्व प्रखंड अध्यक्ष विजय कुमार, सत्येंद्र प्रसाद कुशवाहा, गोविंदपुर प्रखंड अध्यक्ष बालेश्वर यादव और सेवादल के सुरेंद्र कुमार मौजूद रहे।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *