Railway News: त्योहारों के सीजन में बढ़ने वाली यात्रियों की भीड़ को देखते हुए पश्चिम रेलवे ने बड़ा फैसला लिया है। यात्रियों की सुविधा के लिए मुंबई से चलने वाली 7 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों के फेरों (Trips) को बढ़ाने का निर्णय लिया गया है। पश्चिम रेलवे के अनुसार, ये स्पेशल ट्रेनें उत्तर प्रदेश, हरियाणा और गुजरात के विभिन्न शहरों के लिए चलाई जा रही हैं। विस्तारित फेरों की बुकिंग 23 सितंबर से शुरू होगी।
मुंबई सेंट्रल-भिवानी स्पेशल
09001 मुंबई सेंट्रल-भिवानी स्पेशल के अतिरिक्त फेरे 9 अक्टूबर से 27 नवंबर 2026 तक हर मंगलवार और शुक्रवार को चलेंगे। वापसी में 09002 भिवानी-मुंबई सेंट्रल स्पेशल 10 अक्टूबर से 28 नवंबर तक सभी बुधवार और शनिवार को चलेगी।
मुंबई सेंट्रल-मऊ स्पेशल
09183 मुंबई सेंट्रल-मऊ स्पेशल के अतिरिक्त फेरे 7 अक्टूबर से 25 नवंबर तक सभी बुधवार को होंगे। वहीं 09184 मऊ-मुंबई सेंट्रल स्पेशल 9 अक्टूबर से 27 नवंबर तक प्रत्येक शुक्रवार को चलेगी।
इन स्टेशनों पर नहीं रुकेगी गाड़ी-
इस ट्रेन के मार्ग में भी बदलाव किया गया है। लखनऊ में आरएलडीए के कार्य के कारण ट्रेनें कानपुर सेंट्रल-सूबेदारगंज-प्रयागराज रामबाग-ज्ञानपुर रोड-बनारस-वाराणसी जंक्शन-औंड़िहार जंक्शन के रास्ते चलेंगी।
इन ट्रेनों का लखनऊ, रायबरेली, अमेठी, मां बेल्हा देवी धाम प्रतापगढ़, जंघई और भदोही स्टेशनों पर ठहराव नहीं होगा। वहीं सूबेदारगंज, ज्ञानपुर रोड, वाराणसी जंक्शन और औंड़िहार जंक्शन पर अतिरिक्त ठहराव दिए गए हैं।
बांद्रा टर्मिनस-भिवानी स्पेशल
09005 बांद्रा टर्मिनस-भिवानी स्पेशल के अतिरिक्त फेरे 14 अक्टूबर से 25 नवंबर तक सभी बुधवार को चलेंगे। वापसी में 09006 भिवानी-बांद्रा टर्मिनस स्पेशल 15 अक्टूबर से 26 नवंबर तक हर गुरुवार को चलेगी।
बांद्रा टर्मिनस-भुज की तीन स्पेशल ट्रेनें
09037 बांद्रा टर्मिनस-भुज स्पेशल 1 अक्टूबर से 28 नवंबर तक प्रत्येक गुरुवार और शनिवार को चलेगी। इसकी वापसी सेवा 09038 भुज-बांद्रा टर्मिनस स्पेशल 2 अक्टूबर से 29 नवंबर तक हर शुक्रवार और रविवार को होगी।
09009 बांद्रा टर्मिनस-भुज स्पेशल के अतिरिक्त फेरे 4 अक्टूबर से 29 नवंबर तक सभी रविवार को होंगे। वापसी में 09010 भुज-बांद्रा टर्मिनस स्पेशल 5 अक्टूबर से 30 नवंबर तक हर सोमवार को चलेगी।
इसी तरह 09011 बांद्रा टर्मिनस-भुज स्पेशल 6 अक्टूबर से 24 नवंबर तक प्रत्येक मंगलवार को और 09012 भुज-बांद्रा टर्मिनस स्पेशल 7 अक्टूबर से 25 नवंबर तक हर बुधवार को चलेगी।
बांद्रा टर्मिनस-वेरावल स्पेशल के भी फेरे बढ़े
09017 बांद्रा टर्मिनस-वेरावल स्पेशल के अतिरिक्त फेरे 4 अक्टूबर से 29 नवंबर तक हर रविवार को चलेंगे। वापसी में 09018 वेरावल-बांद्रा टर्मिनस स्पेशल 5 अक्टूबर से 30 नवंबर तक प्रत्येक सोमवार को चलेगी।
23 सितंबर से शुरू होगी बुकिंग
पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी विनीत अभिषेक के अनुसार, इन विस्तारित फेरों की बुकिंग 23 सितंबर से सभी यात्री आरक्षण प्रणाली (PRS) काउंटरों और IRCTC वेबसाइट पर शुरू होगी। त्योहारों के दौरान मुंबई से उत्तर भारत, गुजरात और अन्य प्रमुख मार्गों पर यात्रा करने वाले लाखों यात्रियों को इस फैसले से राहत मिलेगी।

