‘वंदे मातरम्’ के 150 वर्ष पूरे होने के अवसर पर 25 सितंबर को देशभर में ‘नमामि भारतम्’ कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। सुबह 11 बजे देश के अलग-अलग स्थानों पर एक साथ राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ का सामूहिक गायन होगा। इस अभियान में एक करोड़ से अधिक लोगों के शामिल होने का लक्ष्य रखा गया है। विद्या भारती बिहार की ओर से भी कार्यक्रम की तैयारियां पूरी की जा रही हैं। मंगलवार को पटना स्थित कार्यालय में विद्या भारती बिहार क्षेत्र के संगठन मंत्री ख्यालीराम जी ने बताया कि देशभर के 25 हजार विद्यालय इस अभियान से जुड़ेंगे। इनमें विद्यार्थी, शिक्षक और अभिभावक भी सामूहिक गायन में शामिल होंगे। पूर्व छात्रों को भी कार्यक्रम से जोड़ा जा रहा है। करीब 1030 स्थानों पर ‘वंदे मातरम्’ का सामूहिक गायन होगा उन्होंने बताया कि बिहार में भी कार्यक्रम को लेकर व्यापक तैयारी की गई है। दक्षिण बिहार के विभिन्न जिलों में करीब 1030 स्थानों पर ‘वंदे मातरम्’ का सामूहिक गायन होगा। यहां करीब पांच लाख लोगों के शामिल होने की तैयारी है। विद्या भारती की दक्षिण बिहार इकाई के प्रदेश सचिव प्रदीप कुमार कुशवाहा ने बताया कि कार्यक्रम को केवल विद्यालयों तक सीमित नहीं रखा गया है। इसमें सामाजिक संगठनों और विभिन्न संस्थाओं को भी जोड़ा जा रहा है। आयोजकों के अनुसार, कार्यक्रम का उद्देश्य अधिक से अधिक लोगों को एक साथ राष्ट्रगीत के सामूहिक गायन से जोड़ना है। इसके लिए जिलों में विशेष समितियां बनाई गई हैं और तैयारियां अंतिम चरण में हैं। ‘वंदे मातरम्’ के 150 वर्ष पूरे होने के अवसर पर 25 सितंबर को देशभर में ‘नमामि भारतम्’ कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। सुबह 11 बजे देश के अलग-अलग स्थानों पर एक साथ राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ का सामूहिक गायन होगा। इस अभियान में एक करोड़ से अधिक लोगों के शामिल होने का लक्ष्य रखा गया है। विद्या भारती बिहार की ओर से भी कार्यक्रम की तैयारियां पूरी की जा रही हैं। मंगलवार को पटना स्थित कार्यालय में विद्या भारती बिहार क्षेत्र के संगठन मंत्री ख्यालीराम जी ने बताया कि देशभर के 25 हजार विद्यालय इस अभियान से जुड़ेंगे। इनमें विद्यार्थी, शिक्षक और अभिभावक भी सामूहिक गायन में शामिल होंगे। पूर्व छात्रों को भी कार्यक्रम से जोड़ा जा रहा है। करीब 1030 स्थानों पर ‘वंदे मातरम्’ का सामूहिक गायन होगा उन्होंने बताया कि बिहार में भी कार्यक्रम को लेकर व्यापक तैयारी की गई है। दक्षिण बिहार के विभिन्न जिलों में करीब 1030 स्थानों पर ‘वंदे मातरम्’ का सामूहिक गायन होगा। यहां करीब पांच लाख लोगों के शामिल होने की तैयारी है। विद्या भारती की दक्षिण बिहार इकाई के प्रदेश सचिव प्रदीप कुमार कुशवाहा ने बताया कि कार्यक्रम को केवल विद्यालयों तक सीमित नहीं रखा गया है। इसमें सामाजिक संगठनों और विभिन्न संस्थाओं को भी जोड़ा जा रहा है। आयोजकों के अनुसार, कार्यक्रम का उद्देश्य अधिक से अधिक लोगों को एक साथ राष्ट्रगीत के सामूहिक गायन से जोड़ना है। इसके लिए जिलों में विशेष समितियां बनाई गई हैं और तैयारियां अंतिम चरण में हैं।

