आनंद मोहन ने मंदिर निर्माण में घोटाले का आरोप लगाया:सीतामढ़ी में बन रहे जानकी मंदिर की जांच की मांग

आनंद मोहन ने मंदिर निर्माण में घोटाले का आरोप लगाया:सीतामढ़ी में बन रहे जानकी मंदिर की जांच की मांग

सीतामढ़ी के पुनौरा धाम में बन रहे मां जानकी मंदिर के निर्माण पर पूर्व सांसद आनंद मोहन ने सवाल उठाए हैं। उन्होंने मंदिर निर्माण कार्य में भ्रष्टाचार और घोटाले का आरोप लगाते हुए जांच की मांग की है। पुनौरा धाम को मां जानकी की जन्मस्थली माना जाता है। यहां एक भव्य मंदिर और पूरे परिसर को विकसित करने की बड़ी योजना पर काम चल रहा है। कुल लागत करीब 942.38 करोड़ रुपये तय बिहार राज्य पर्यटन विकास निगम ने निविदा प्रक्रिया के बाद अहलूवालिया कॉन्ट्रैक्ट्स (इंडिया) लिमिटेड को निर्माण का काम सौंपा है। इस परियोजना की कुल लागत करीब 942.38 करोड़ रुपये तय की गई है। जानकारी के अनुसार, इस मंदिर का निर्माण अयोध्या के राम मंदिर की तरह किया जा रहा है। परिसर में मंदिर के साथ-साथ परकोटा, यज्ञ मंडप, अनुष्ठान मंडप, संग्रहालय, ऑडिटोरियम और महिला हाट जैसी कई सुविधाएं भी बनाई जाएंगी। अच्छी गुणवत्ता का काम पूरा करने पर जोर प्रशासन भी लगातार निर्माण कार्य की गुणवत्ता और समय-सीमा की समीक्षा कर रहा है। अगस्त 2026 में उप विकास आयुक्त श्वेता भारती ने निर्माण एजेंसी को तय मानकों के हिसाब से काम पूरा करने के निर्देश दिए थे। सितंबर में डीएम तनय सुल्तानिया ने भी काम की प्रगति की समीक्षा की थी। उन्होंने तय समय में अच्छी गुणवत्ता का काम पूरा करने पर जोर दिया था। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने भी अप्रैल और अगस्त 2026 में पुनौरा धाम परियोजना की समीक्षा की थी। उन्होंने मंदिर निर्माण को 31 दिसंबर 2028 तक पूरा करने का लक्ष्य बताया था। अब आनंद मोहन के भ्रष्टाचार के आरोपों के बाद मंदिर निर्माण की लागत, काम की गुणवत्ता और खर्च के तरीके पर सवाल उठ गए हैं। सीतामढ़ी के पुनौरा धाम में बन रहे मां जानकी मंदिर के निर्माण पर पूर्व सांसद आनंद मोहन ने सवाल उठाए हैं। उन्होंने मंदिर निर्माण कार्य में भ्रष्टाचार और घोटाले का आरोप लगाते हुए जांच की मांग की है। पुनौरा धाम को मां जानकी की जन्मस्थली माना जाता है। यहां एक भव्य मंदिर और पूरे परिसर को विकसित करने की बड़ी योजना पर काम चल रहा है। कुल लागत करीब 942.38 करोड़ रुपये तय बिहार राज्य पर्यटन विकास निगम ने निविदा प्रक्रिया के बाद अहलूवालिया कॉन्ट्रैक्ट्स (इंडिया) लिमिटेड को निर्माण का काम सौंपा है। इस परियोजना की कुल लागत करीब 942.38 करोड़ रुपये तय की गई है। जानकारी के अनुसार, इस मंदिर का निर्माण अयोध्या के राम मंदिर की तरह किया जा रहा है। परिसर में मंदिर के साथ-साथ परकोटा, यज्ञ मंडप, अनुष्ठान मंडप, संग्रहालय, ऑडिटोरियम और महिला हाट जैसी कई सुविधाएं भी बनाई जाएंगी। अच्छी गुणवत्ता का काम पूरा करने पर जोर प्रशासन भी लगातार निर्माण कार्य की गुणवत्ता और समय-सीमा की समीक्षा कर रहा है। अगस्त 2026 में उप विकास आयुक्त श्वेता भारती ने निर्माण एजेंसी को तय मानकों के हिसाब से काम पूरा करने के निर्देश दिए थे। सितंबर में डीएम तनय सुल्तानिया ने भी काम की प्रगति की समीक्षा की थी। उन्होंने तय समय में अच्छी गुणवत्ता का काम पूरा करने पर जोर दिया था। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने भी अप्रैल और अगस्त 2026 में पुनौरा धाम परियोजना की समीक्षा की थी। उन्होंने मंदिर निर्माण को 31 दिसंबर 2028 तक पूरा करने का लक्ष्य बताया था। अब आनंद मोहन के भ्रष्टाचार के आरोपों के बाद मंदिर निर्माण की लागत, काम की गुणवत्ता और खर्च के तरीके पर सवाल उठ गए हैं।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *