चलती बाइक से चेन स्नैचिंग, कपल और बच्चा जख्मी:2 लाख के सोने की चेन झपटी, राजगीर में मीटिंग से लौट रहा था पति

चलती बाइक से चेन स्नैचिंग, कपल और बच्चा जख्मी:2 लाख के सोने की चेन झपटी, राजगीर में मीटिंग से लौट रहा था पति

नवादा जिले के खराठ मोड़ के पास बदमाशों ने चलती बाइक पर सवार एक महिला के गले से चेन छीन ली। इस दौरान महिला अपने पति और बच्चे के साथ नवादा आ रही थी। चेन छीनने के बाद महिला बाइक से सड़क पर गिर गई, जिससे पति-पत्नी और उनका बच्चा घायल हो गए। हाथ मारकर चेन छीना और भागा घायल पति-पत्नी और बच्चे को तुरंत अस्पताल में दाखिल कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। घायलों की पहचान गोपाल जी, उनकी पत्नी रजनी कुमारी और बेटे शिवम कुमार के रूप में हुई है। रजनी कुमारी ने बताया कि वे राजगीर में एक मीटिंग से लौट रहे थे। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के खराठ मोड़ के पास पीछे से एक बाइक पर सवार दो बदमाश आए। उन्होंने रजनी के गले पर हाथ मारकर चेन छीन ली और फरार हो गए। चेन छीनते ही वे बाइक से सड़क पर गिर गए। रजनी ने बताया कि बाइक की रफ्तार ज्यादा नहीं थी, लेकिन गिरने से उन्हें और उनके पति को गंभीर चोटें आईं। अभी तक थाने में लिखित शिकायत नहीं दी बदमाशों ने सोने की एक चेन और एक ढोलना लूटा, जिसकी कीमत 2 लाख रुपये से ज्यादा बताई जा रही है। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने बताया कि इस इलाके में पहले भी ऐसी घटनाएं हो चुकी हैं। इससे लोगों में डर का माहौल बन गया है। घायल रजनी कुमारी ने बताया कि उन्होंने अभी तक थाने में लिखित शिकायत नहीं दी है। इलाज पूरा होने के बाद वे शिकायत दर्ज कराकर न्याय की मांग करेंगी। वहीं घटना के बाद सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़ा कर दिया गया है। अपराधियों का तो हौसला ऐसा बुलंद हो गया है कि जब चाहे जहां चाहे घटना को अंजाम देकर निकल जाता है। नवादा जिले के खराठ मोड़ के पास बदमाशों ने चलती बाइक पर सवार एक महिला के गले से चेन छीन ली। इस दौरान महिला अपने पति और बच्चे के साथ नवादा आ रही थी। चेन छीनने के बाद महिला बाइक से सड़क पर गिर गई, जिससे पति-पत्नी और उनका बच्चा घायल हो गए। हाथ मारकर चेन छीना और भागा घायल पति-पत्नी और बच्चे को तुरंत अस्पताल में दाखिल कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। घायलों की पहचान गोपाल जी, उनकी पत्नी रजनी कुमारी और बेटे शिवम कुमार के रूप में हुई है। रजनी कुमारी ने बताया कि वे राजगीर में एक मीटिंग से लौट रहे थे। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के खराठ मोड़ के पास पीछे से एक बाइक पर सवार दो बदमाश आए। उन्होंने रजनी के गले पर हाथ मारकर चेन छीन ली और फरार हो गए। चेन छीनते ही वे बाइक से सड़क पर गिर गए। रजनी ने बताया कि बाइक की रफ्तार ज्यादा नहीं थी, लेकिन गिरने से उन्हें और उनके पति को गंभीर चोटें आईं। अभी तक थाने में लिखित शिकायत नहीं दी बदमाशों ने सोने की एक चेन और एक ढोलना लूटा, जिसकी कीमत 2 लाख रुपये से ज्यादा बताई जा रही है। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने बताया कि इस इलाके में पहले भी ऐसी घटनाएं हो चुकी हैं। इससे लोगों में डर का माहौल बन गया है। घायल रजनी कुमारी ने बताया कि उन्होंने अभी तक थाने में लिखित शिकायत नहीं दी है। इलाज पूरा होने के बाद वे शिकायत दर्ज कराकर न्याय की मांग करेंगी। वहीं घटना के बाद सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़ा कर दिया गया है। अपराधियों का तो हौसला ऐसा बुलंद हो गया है कि जब चाहे जहां चाहे घटना को अंजाम देकर निकल जाता है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *