Mutual Fund SIP से 11 साल में करीब 1 करोड़ रुपये का फंड बनाने के लिए हर महीने कितना करना होगा निवेश? समझिए कैलकुलेशन

Mutual Fund SIP से 11 साल में करीब 1 करोड़ रुपये का फंड बनाने के लिए हर महीने कितना करना होगा निवेश? समझिए कैलकुलेशन

SIP Calculator: पैसा कमाने का कोई शॉर्ट कट नहीं होता। इसी तरह इन्वेस्टमेंट में भी अगर आप बड़ा फंड तैयार करना चाहते हैं, तो आपको लंबे समय तक नियमित निवेश की जरूरत होगी। यहां कंपाउंडिंग बहुत महत्वपूर्ण हो जाती है। जब आप लंबे समय तक निवेशित रहते हैं, तो आपके मूलधन पर मिलने वाला ब्याज फिर से मूलधन में जुड़ जाता है और बढ़ी हुई रकम पर ब्याज मिलता है। इस तरह समय के साथ ब्याज आय तेजी से बढ़ती जाती है।

अगर आप सीधे शेयर बााजर में इन्वेस्ट करने का जोखिम नहीं लेना चाहते, तो म्यूचुअल फंड आपके लिए एक अच्छा विकल्प बन सकता है। यहां दो तरह से निवेश कर सकते हैं। एकमुश्त निवेश और एसआईपी के जरिए निवेश। एसआईपी यानी सिस्टमैटिक इन्वेस्टमेंट प्लान के जरिए आप हर महीने अपनी सैलरी में से एक तय रकम इन्वेस्ट कर सकते हैं।

25x11x12 के फॉर्मूले से बना सकते हैं 1 करोड़ का फंड

सेबी रजिस्टर्ड निवेश सलाहकार डॉ रवि सिंह के अनुसार, 25x11x12 के फॉर्मूले के अनुसार, अगर आप 25,000 रुपये हर महीने 11 फीसदी एनुअल स्टेप अप के साथ किसी 12 फीसदी औसत सालाना रिटर्न वाले म्यूचुअल फंड में इन्वेस्ट करें, तो 11 साल में 1,04,29,996 रुपये का फंड तैयार हो सकता है। इस रकम में 58,68,429 रुपये निवेश राशि है। वहीं, 45,61,567 रुपये ब्याज आय होगी। यहां एनुअल स्टेप अप में आपको हर साल अपनी एसआईपी की रकम में 11 फीसदी का इजाफा करना होगा।

यहां बता दें कि म्यूचुअल फंड एसआईपी में कोई निश्चित रिटर्न नहीं होता है। हालांकि, एक्सपर्ट्स का मानना है कि लॉन्ग टर्म में 12 फीसदी औसत सालाना रिटर्न मिल सकता है।

निवेश की अवधि शुरुआती मासिक SIP सालाना स्टेप अप अनुमानित औसत सालाना रिटर्न कुल निवेश अनुमानित रिटर्न अनुमानित अंतिम फंड
11 साल ₹25,000 11% 12% ₹58,68,429 ₹45,61,567 ₹1,04,29,996

20 साल में बन जाएगा 5 करोड़ का फंड

इस निवेश में 11 साल में करीब 1 करोड़ रुपये का फंड बन सकता है। वहीं, 20 साल में करीब 5 करोड़ रुपये का फंड तैयार हो जाएगा। यानी निवेश अवधि के आखिरी दिनों में कंपाउंडिंग का सबसे अधिक फायदा मिलता है।

निवेश की अवधि मासिक SIP सालाना स्टेप अप औसत सालाना रिटर्न कुल निवेश अनुमानित रिटर्न अनुमानित अंतिम फंड
20 साल ₹25,000 11% 12% ₹1,92,60,850 ₹3,12,93,893 ₹5,05,54,743

अगर आप 11 फीसदी एनुअल स्टेप अप के साथ 25,000 रुपये महीने की एसआईपी 20 साल तक करते हैं, तो 12 फीसदी औसत सालाना रिटर्न के हिसाब से कुल 5,05,54,743 रुपये का फंड तैयार हो सकता है। इसमें 1,92,60,850 रुपये आपकी निवेश राशि होगी। वहीं, 3,12,93,893 रुपये ब्याज आय होगी।

(डिस्क्लेमर: यह आर्टिकल सिर्फ जानकारी मात्र है। यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर मार्केट/म्यूचुअल फंड में निवेश जोखिम भरा होता है। कहीं भी पैसा लगाने से पहले अपने निवेश सलाहकार से परामर्श लें।)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *