PWDकी महिला कर्मचारी को 11 महीने से नहीं मिला वेतन:जनसुनवाई में अपर कलेक्टर से लगाई गुहार, रोते हुए बोलीं- परिवार का गुजारा कैसे होगा

PWDकी महिला कर्मचारी को 11 महीने से नहीं मिला वेतन:जनसुनवाई में अपर कलेक्टर से लगाई गुहार, रोते हुए बोलीं- परिवार का गुजारा कैसे होगा

मैहर जिले में मंगलवार को हुई जनसुनवाई में लोक निर्माण विभाग की एक स्थाईकर्मी महिला ने 11 महीने से वेतन न मिलने की शिकायत की। महिला ने अपर कलेक्टर से वेतन दिलाने की गुहार लगाई। उसने बताया कि वेतन न मिलने से उसकी आर्थिक हालत बहुत खराब हो गई है और परिवार चलाना मुश्किल हो रहा है। लोक निर्माण विभाग उपसंभाग मैहर में स्थाईकर्मी कलावति जैसवाल (विधवा) ने कलेक्टर के नाम अपर कलेक्टर रोशन राय को दिए आवेदन में यह बात बताई। कलावति मैहर घंटाघर स्थित रेस्ट हाउस में काम करती हैं। उन्होंने बताया कि अक्टूबर 2025 से अब तक करीब 11 महीने का वेतन नहीं मिला है। अफसरों से लगा चुकी गुहार कलावति जैसवाल ने बताया कि वह वेतन के लिए विभाग के एसडीओ और कार्यपालन यंत्री से कई बार बात कर चुकी हैं। लेकिन, उनकी समस्या का कोई हल नहीं निकला। इससे उनकी आर्थिक हालत लगातार खराब होती जा रही है। उन्होंने प्रशासन से इस मामले में दखल देकर रुका हुआ वेतन दिलाने की मांग की है। महिला ने यह भी बताया कि वह पहले भी एसडीएम कार्यालय और दूसरी जनसुनवाई में अपनी समस्या अधिकारियों को बता चुकी हैं। लेकिन, अभी तक उन्हें वेतन नहीं मिला है। अधिकारियों ने उनका आवेदन लेकर जल्द समस्या हल करने का भरोसा दिया है। जनसुनवाई में आए 78 आवेदन जिले में लोगों की समस्याओं को जल्दी हल करने के लिए कलेक्टर बिदिशा मुखर्जी के निर्देश पर मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जनसुनवाई हुई। इस जनसुनवाई में जिले के अलग-अलग इलाकों से आए लोगों ने अपनी समस्याओं और मांगों से जुड़े कुल 78 आवेदन दिए। जनसुनवाई में अपर कलेक्टर रोशन राय ने आवेदकों की शिकायतें सुनीं। उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों को इन मामलों को हल करने के लिए जरूरी निर्देश दिए।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *