गाजियाबाद में गणेश पूजन का आयोजन महिलाओं और बच्चों की सहभागिता से उत्साहपूर्वक किया गया। कार्यक्रम में महिलाओं ने विधि-विधान से भगवान गणेश की पूजा-अर्चना की। इसके बाद महिलाओं के लिए डांस प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें प्रतिभागियों ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया। प्रतियोगिता के दौरान कार्यक्रम स्थल पर भक्तिमय और उल्लासपूर्ण माहौल रहा। पूजन के बाद महिलाओं ने मिलकर प्रसाद, फल और मिठाइयों का वितरण किया। कार्यक्रम में महिलाओं और बच्चों ने एक-दूसरे के साथ मिलकर पर्व की खुशियां साझा कीं। आयोजन में मीना पांडे, चित्रा गुप्ता, प्रमिला सिंह, रेखा रॉय, चंचल गुप्ता और काजल सिंह समेत अन्य महिलाएं मौजूद रहीं। सभी ने आयोजन में सहभागिता करते हुए कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग किया।

