Asian Games Fencing: विश्व चैंपियन से 9-15 से हारीं Taniksha Khatri, हेमाश और सचिन भी बाहर

Asian Games Fencing: विश्व चैंपियन से 9-15 से हारीं Taniksha Khatri, हेमाश और सचिन भी बाहर

 भारत की तनिक्षा खत्री ने मंगलवार को यहां एशियाई खेलों की महिला व्यक्तिगत एपी स्पर्धा में शानदार प्रदर्शन किया लेकिन प्रीक्वार्टर फाइनल में दक्षिण कोरिया की विश्व चैम्पियन सोंग सेरा से हार गईं। भारत की 22 वर्षीय तलवारबाज तनिक्षा को सोंग के खिलाफ 9-15 से हार का सामना करना पड़ा। उन्होंने इससे पहले अंतिम 32 के मुकाबले में थाईलैंड की नत्पापत सांगनगियो को 15-10 से हराया था। इसी वर्ग में भारत की एक अन्य तलवारबाज मित्वा चौधरी को अंतिम 32 में चीन की यांग जिंगवेन ने 15-14 से हराया। इस साल की शुरुआत में नाइजीरिया में हुए राष्ट्रमंडल तलवारबाजी चैम्पियनशिप में सीनियर महिला एपी वर्ग का स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रचने वाली तनिक्षा ने हालांकि अपने प्रदर्शन से प्रभावित किया। भारत के हेमाश सिंह सनासाम और सचिन भी पुरुष व्यक्तिगत फॉइल स्पर्धा में अंतिम 32 के मुकाबलों में हारकर बाहर हो गए। हेमाश पहले पीरियड के बाद कजाखस्तान के गालिम नुरुमोव के खिलाफ 6-5 से आगे थे लेकिन नुरुमोव ने वापसी करते हुए मुकाबला 15-9 से जीत लिया और अंतिम 16 में जगह बनाई। इसी वर्ग में सचिन को कजाखस्तान के तिमोफे सेम्योनोव के खिलाफ 9-15 से हार का सामना करना पड़ा। इससे पहले हेमाश और सचिन ने अपने-अपने पूल में तीन-तीन जीत और दो-दो हार के साथ अंतिम 32 दौर में जगह बनाई। दोनों भारतीयों के लिए दिन मिलाजुला रहा और वे अपने-अपने पूल में चौथे स्थान पर रहे। हेमाश को अपने शुरुआती मुकाबले में सिंगापुर के रफेल जुआन कांग टैन से 2-5 से हार मिली। इसके बाद उन्होंने जापान के ईमुरा काजुकी को 5-1 और फिलिपींस के सैमुएल ट्रैंक्विलान को 5-2 से हराया। इसके बाद उन्हें मकाऊ के चियोंग चोंग कियो के खिलाफ 2-5 से हार का सामना करना पड़ा लेकिन उन्होंने ओमान के सईद अल शुऐबी को 5-1 से हराकर पूल चरण का समापन किया। सचिन ने पाकिस्तान के बरयाल खान को 5-0 से हराकर शुरुआत की लेकिन चीनी ताइपे के चेन चिह चीह से 2-5 से हार गए। इसके बाद उन्होंने कजाखस्तान के गालिम नुरुमोव को 5-3 से हराया लेकिन दक्षिण कोरिया के यून जियोंगह्युन के खिलाफ 0-5 से हार गए। सचिन ने मंगोलिया के चिंगिस नारमंदाख को 5-1 से हराकर पूल चरण का समापन किया और तीन जीत तथा दो हार के साथ अंतिम 32 में जगह बनाई। 

 भारत की तनिक्षा खत्री ने मंगलवार को यहां एशियाई खेलों की महिला व्यक्तिगत एपी स्पर्धा में शानदार प्रदर्शन किया लेकिन प्रीक्वार्टर फाइनल में दक्षिण कोरिया की विश्व चैम्पियन सोंग सेरा से हार गईं। भारत की 22 वर्षीय तलवारबाज तनिक्षा को सोंग के खिलाफ 9-15 से हार का सामना करना पड़ा। उन्होंने इससे पहले अंतिम 32 के मुकाबले में थाईलैंड की नत्पापत सांगनगियो को 15-10 से हराया था। इसी वर्ग में भारत की एक अन्य तलवारबाज मित्वा चौधरी को अंतिम 32 में चीन की यांग जिंगवेन ने 15-14 से हराया। 

इस साल की शुरुआत में नाइजीरिया में हुए राष्ट्रमंडल तलवारबाजी चैम्पियनशिप में सीनियर महिला एपी वर्ग का स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रचने वाली तनिक्षा ने हालांकि अपने प्रदर्शन से प्रभावित किया। भारत के हेमाश सिंह सनासाम और सचिन भी पुरुष व्यक्तिगत फॉइल स्पर्धा में अंतिम 32 के मुकाबलों में हारकर बाहर हो गए। हेमाश पहले पीरियड के बाद कजाखस्तान के गालिम नुरुमोव के खिलाफ 6-5 से आगे थे लेकिन नुरुमोव ने वापसी करते हुए मुकाबला 15-9 से जीत लिया और अंतिम 16 में जगह बनाई।

 इसी वर्ग में सचिन को कजाखस्तान के तिमोफे सेम्योनोव के खिलाफ 9-15 से हार का सामना करना पड़ा। इससे पहले हेमाश और सचिन ने अपने-अपने पूल में तीन-तीन जीत और दो-दो हार के साथ अंतिम 32 दौर में जगह बनाई। दोनों भारतीयों के लिए दिन मिलाजुला रहा और वे अपने-अपने पूल में चौथे स्थान पर रहे। 

हेमाश को अपने शुरुआती मुकाबले में सिंगापुर के रफेल जुआन कांग टैन से 2-5 से हार मिली। इसके बाद उन्होंने जापान के ईमुरा काजुकी को 5-1 और फिलिपींस के सैमुएल ट्रैंक्विलान को 5-2 से हराया। इसके बाद उन्हें मकाऊ के चियोंग चोंग कियो के खिलाफ 2-5 से हार का सामना करना पड़ा लेकिन उन्होंने ओमान के सईद अल शुऐबी को 5-1 से हराकर पूल चरण का समापन किया।

 सचिन ने पाकिस्तान के बरयाल खान को 5-0 से हराकर शुरुआत की लेकिन चीनी ताइपे के चेन चिह चीह से 2-5 से हार गए। इसके बाद उन्होंने कजाखस्तान के गालिम नुरुमोव को 5-3 से हराया लेकिन दक्षिण कोरिया के यून जियोंगह्युन के खिलाफ 0-5 से हार गए। सचिन ने मंगोलिया के चिंगिस नारमंदाख को 5-1 से हराकर पूल चरण का समापन किया और तीन जीत तथा दो हार के साथ अंतिम 32 में जगह बनाई।

​Hindi News – News in Hindi – Latest News in Hindi | Prabhasakshi

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *