नगीना में महिला ने कॉस्मेटिक-दुकान से दुल्हन का हार चुराया:खरीदारी के बहाने आई थी, स्टॉक और हिसाब मिलाने पर चला पता, CCTV में कैद हुआ

नगीना में महिला ने कॉस्मेटिक-दुकान से दुल्हन का हार चुराया:खरीदारी के बहाने आई थी, स्टॉक और हिसाब मिलाने पर चला पता, CCTV में कैद हुआ

बिजनौर के नगीना में कॉस्मेटिक दुकान से दुल्हन का हार सेट चोरी होने का मामला सामने आया है। खरीदारी करने आई एक महिला ने मौका पाकर हार सेट चोरी कर लिया और दुकान से निकल गई। चोरी की पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। दुकानदार को चोरी का पता स्टॉक और पैसों का हिसाब चेक करने के बाद चला। इसके बाद मंगलवार को सीसीटीवी फुटेज देखने पर चोरी का खुलासा हुआ। नगीना के मोहल्ला नई बस्ती कलालान निवासी नोमान पुत्र अब्दुल रफी की मेन बाजार में ‘ब्यूटी बाजार’ नाम से कॉस्मेटिक की दुकान है। दुकानदार के मुताबिक, 13 सितंबर 2026 को दुकान पर खरीदारी करने के लिए एक महिला आई थी। इसी दौरान महिला ने दुकान से दुल्हन का हार सेट चोरी कर लिया। वह चोरी करने के बाद आराम से दुकान से बाहर निकल गई। घटना के समय दुकानदार को चोरी का पता नहीं चला। हिसाब में पैसे कम मिले तो देखा सीसीटीवी नोमान ने दुकान का स्टॉक और पैसों का हिसाब चेक किया तो सामान और रकम में अंतर मिला। इसके बाद उन्होंने दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखी। फुटेज में एक महिला दुकान से दुल्हन का हार सेट चोरी करती हुई दिखाई दी। सीसीटीवी फुटेज में चोरी की घटना कैद होने के बाद दुकानदार को पूरे मामले की जानकारी हुई। तहरीर में महिला और पुरुष के शामिल होने की बात दुकानदार ने घटना की शिकायत पुलिस से करते हुए कार्रवाई की मांग की है। पुलिस को दी गई तहरीर में बताया गया है कि चोरी की घटना में एक पुरुष और एक महिला शामिल हैं। मंगलवार को सीसीटीवी फुटेज देखने के बाद दुकानदार को चोरी का पता चला। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *