पलवल में नशीले पदार्थ समेत दो तस्कर गिरफ्तार:हथीन में 326 ग्राम गांजा बरामद; नेटवर्क खंगालने में जुटी पुलिस

पलवल में नशीले पदार्थ समेत दो तस्कर गिरफ्तार:हथीन में 326 ग्राम गांजा बरामद; नेटवर्क खंगालने में जुटी पुलिस

पलवल जिला पुलिस ने दो नशा तस्करों को नशीले पदार्थ के साथ गिरफ्तार किया है। हथीन थाना क्षेत्र से पकड़े तस्करों के पास से 326 ग्राम गांजा बरामद हुआ है। पुलिस ने उनके खिलाफ केस दर्ज कर पूछताछ शुरू कर दी है। एवीटी स्टाफ हथीन प्रभारी तेजपाल सिंह ने बताया कि उनकी टीम एएसआई महेंद्र सिंह के साथ सरकारी गाड़ी में गश्त कर रही थी। तभी उन्हें गुप्त सूचना मिली कि मानपुर गांव के रवि कुमार और प्रताप गांजा पीते और बेचते हैं। सूचना में बताया गया कि दोनों नशा तस्कर अपनी अर्टिगा कार में हथीन-मानपुर मार्ग पर खड़े होकर आने-जाने वाले लोगों को गांजा बेच रहे हैं। सूचना मिलते ही टीम ने हथीन-मानपुर रोड पर कार को घेर लिया। आरोपियों का नेटवर्क खंगालने में जुटी पुलिस पुलिस ने मौके पर दोनों आरोपियों को पकड़ा और तलाशी ली, तो उनके पास से 326 ग्राम गांजा बरामद हुआ। पुलिस टीम ने प्रताप और रवि कुमार के खिलाफ हथीन थाने में एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया है।आरोपियों से पूछताछ की जा रही है कि वे यह नशीला पदार्थ कहां से लाते थे और किसे बेचते थे। पुलिस का मकसद नशे के इस कारोबार को पूरी तरह रोकना है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *