जामताड़ा जिले के नारायणपुर थाना क्षेत्र के लोहारंगी मोड़ के पास सड़क हादसे में 17 वर्षीय युवक की मौत हो गई। हादसे में उसका 15 वर्षीय ममेरा भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक की पहचान रामपुर गांव निवासी शमशेद अंसारी (17) के रूप में हुई है, जबकि घायल जाहिद अंसारी (15) करमाटांड़ थाना क्षेत्र के बिराजपुर गांव का रहने वाला है। जानकारी के अनुसार, दोनों ममेरे भाई मोटरसाइकिल से बिराजपुर लौट रहे थे। इसी दौरान लोहारंगी मोड़ के पास उनकी बाइक को एक ट्रक ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल दोनों घायलों को नारायणपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। सिर में गंभीर चोट, प्राथमिक उपचार के बाद धनबाद रेफर सीएचसी में चिकित्सकों ने दोनों की स्थिति गंभीर देखते हुए प्राथमिक उपचार शुरू किया। नारायणपुर सीएचसी की डॉ. ऐश्वर्या मुंशी ने बताया कि सड़क दुर्घटना में दोनों युवकों के सिर में गंभीर चोटें आई थीं। उन्होंने बताया कि एक युवक के सिर में इतनी गंभीर चोट थी कि दिमाग दिखाई दे रहा था, जबकि दूसरे का सिर भी बुरी तरह फट गया था। सीएचसी में उपलब्ध संसाधनों के अनुसार दोनों का प्राथमिक उपचार किया गया। इसके बाद बेहतर इलाज के लिए दोनों को धनबाद रेफर कर दिया गया। निजी एंबुलेंस से दोनों को धनबाद ले जाया गया, जहां अशर्फी अस्पताल में उनका इलाज शुरू हुआ। इलाज के दौरान शमशेद अंसारी की मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलने के बाद परिजनों में मातम पसर गया। वहीं, घायल जाहिद अंसारी का इलाज धनबाद के अशर्फी अस्पताल में जारी है। पुलिस ने ट्रक किया जब्त हादसे की सूचना मिलने के बाद नारायणपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी जुटाई। पुलिस ने दुर्घटना में शामिल ट्रक को जब्त कर लिया है। नारायणपुर थाना प्रभारी मुराद हसन ने बताया कि हादसे की जांच की जा रही है। पुलिस दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के साथ घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है। उन्होंने बताया कि मामले में लिखित शिकायत मिलने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। जामताड़ा जिले के नारायणपुर थाना क्षेत्र के लोहारंगी मोड़ के पास सड़क हादसे में 17 वर्षीय युवक की मौत हो गई। हादसे में उसका 15 वर्षीय ममेरा भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक की पहचान रामपुर गांव निवासी शमशेद अंसारी (17) के रूप में हुई है, जबकि घायल जाहिद अंसारी (15) करमाटांड़ थाना क्षेत्र के बिराजपुर गांव का रहने वाला है। जानकारी के अनुसार, दोनों ममेरे भाई मोटरसाइकिल से बिराजपुर लौट रहे थे। इसी दौरान लोहारंगी मोड़ के पास उनकी बाइक को एक ट्रक ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल दोनों घायलों को नारायणपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। सिर में गंभीर चोट, प्राथमिक उपचार के बाद धनबाद रेफर सीएचसी में चिकित्सकों ने दोनों की स्थिति गंभीर देखते हुए प्राथमिक उपचार शुरू किया। नारायणपुर सीएचसी की डॉ. ऐश्वर्या मुंशी ने बताया कि सड़क दुर्घटना में दोनों युवकों के सिर में गंभीर चोटें आई थीं। उन्होंने बताया कि एक युवक के सिर में इतनी गंभीर चोट थी कि दिमाग दिखाई दे रहा था, जबकि दूसरे का सिर भी बुरी तरह फट गया था। सीएचसी में उपलब्ध संसाधनों के अनुसार दोनों का प्राथमिक उपचार किया गया। इसके बाद बेहतर इलाज के लिए दोनों को धनबाद रेफर कर दिया गया। निजी एंबुलेंस से दोनों को धनबाद ले जाया गया, जहां अशर्फी अस्पताल में उनका इलाज शुरू हुआ। इलाज के दौरान शमशेद अंसारी की मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलने के बाद परिजनों में मातम पसर गया। वहीं, घायल जाहिद अंसारी का इलाज धनबाद के अशर्फी अस्पताल में जारी है। पुलिस ने ट्रक किया जब्त हादसे की सूचना मिलने के बाद नारायणपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी जुटाई। पुलिस ने दुर्घटना में शामिल ट्रक को जब्त कर लिया है। नारायणपुर थाना प्रभारी मुराद हसन ने बताया कि हादसे की जांच की जा रही है। पुलिस दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के साथ घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है। उन्होंने बताया कि मामले में लिखित शिकायत मिलने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

